सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

मुख्य देयक व विविध देयकों की वसूली में तेजी लाये साथ ही मानसून काल में अलर्ट मोड़ में रहें, यह निर्देश जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये

Share on:

रूद्रपुर (सू0वि0।  मुख्य देयक व विविध देयकों की वसूली में तेजी लाये साथ ही मानसून काल में अलर्ट मोड़ में रहें, यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय। उन्होने ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के पुलिस विभाग को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करना सुनश्चित करें। उन्होने जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है उन गांवांे की चकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आॅडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों व एनएच सर्विस लेन में पार्किंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थो का अभियान चलाकर नियमित छापेमारी करते हुए सैम्पल लेकर जांच कराये ताकि जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होने कहा कि रोस्टर बनाकर सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि में नियमित जांच व सैम्पलिंग भी की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, राहुल शाह, तुषार सैनी, ओसी हिमांशु कफल्टिया, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, अभिहित अधिकारी एलएम पाण्डे सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

खबरें

जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में खटीमा क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

रुद्रपुर (सू०वि०)। जिलाधिकारी  नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद खटीमा क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खटीमा को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण,निरीक्षण करें तथा क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों एवं पुलियों का सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करते हुए शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में प्रतिदिन डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं उसके वैज्ञानिक निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नगर के किसी भी स्थान पर कूड़े का ढेर दिखाई न दे तथा स्वच्छता व्यवस्था सतत एवं प्रभावी बनी रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि खटीमा नगर को एक आदर्श एवं मॉडल नगर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से समग्र कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध ढंग से कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को शीघ्र बदलवाया जाए। उन्होंने वर्षाकाल के दृष्टिगत नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि यदि कई कोई परेशानी आती है तो उप  जिलाधिकारी से समन्वय बनाते हुए शीघ्र निस्तारण कराते हुए कार्यों को पूर्ण करे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चन्द्र  जोशी, अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय, कोस्तुभ मिश्र, उप जिला अधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अधिकारी प्रियंका, खण्ड विकास अधिकारी संजय गाधी, रविंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।
 

मुख्य देयक व विविध देयकों की वसूली में तेजी लाये साथ ही मानसून काल में अलर्ट मोड़ में रहें, यह निर्देश जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये

रूद्रपुर (सू0वि0।  मुख्य देयक व विविध देयकों की वसूली में तेजी लाये साथ ही मानसून काल में अलर्ट मोड़ में रहें, यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय। उन्होने ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के पुलिस विभाग को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करना सुनश्चित करें। उन्होने जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने बन्दोबस्त चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है उन गांवांे की चकबंदी प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आॅडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों व एनएच सर्विस लेन में पार्किंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थो का अभियान चलाकर नियमित छापेमारी करते हुए सैम्पल लेकर जांच कराये ताकि जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होने कहा कि रोस्टर बनाकर सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि में नियमित जांच व सैम्पलिंग भी की जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, राहुल शाह, तुषार सैनी, ओसी हिमांशु कफल्टिया, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, अभिहित अधिकारी एलएम पाण्डे सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्परू गीता धामी के निर्देशन में ग्राम  बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण 

खटीमा (सू.वि.)।उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पखवाड़े पर खटीमा के ग्राम पंचायत भवन बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  गीता धामी ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को अपने आस पास पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य ने इस जनहितकारी पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन एवं उसकी ट्रस्टी गीता धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा हरेला पर्व से लगातार ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण एवं पौधे वितरण किए जा रहे हैं,साथ ही गीता धामी के निर्देशन में फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है। कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आये डॉ अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पखवाड़े पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा,उप प्रधान अमित चैहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रिंकू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी।
 

परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

काशीपुर (सू0वि0)। माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री ने 31.35 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व 13.01 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मा0 मंत्री को कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि ने पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। परियोजनाएँ काशीपुर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनता की सरकार-जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्या सुन रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मा0 मंत्री ने कहा कि काशीपुर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है और इसके विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर काशीपुर रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल स्थिति, यात्रियों की समस्याओं और नए बस अड्डे की मांग पर परिवहन मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि वर्तमान काशीपुर का बस स्टेशन काफी पुराना हो चुका है। वहां पेयजल, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इसे देखते हुए नए स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में छोटे-छोटे बस स्टॉप भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा पूरे जिले में आधुनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। काशीपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए लगभग 20 नई बसें संचालित करने की योजना है। इनमें इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख बस स्टैंडों के विकास का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम ने 200 नई बीएस-6 बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिवाली से पहले नई बसें सड़कों पर उतरना शुरू हो जाएंगी। पुरानी बसों को भी आवश्यक मरम्मत और उन्नयन के बाद उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि काशीपुर को भी नई बसों का पर्याप्त आवंटन किया जाएगा। शेयरिंग टैक्सी चालकों की समस्याओं के संबंध में मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर भी गंभीरता से काम कर रही है। पुरानी गाड़ियों के निस्तारण, नई व्यवस्थाओं और परिवहन से जुड़े सभी हितधारकों को राहत देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर कार्य चल रहा है। आने वाले समय में टैक्सी संचालकों और यात्रियों दोनों को इसका लाभ मिलेगा। मा0 मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा काशीपुर को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि जनपद में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 13.01 करोड़ के नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 49 कार्यो का शिलान्यास व 31.35 करोड़ की काशीपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 01.97 करोड़ के 02 स्थानों पर पैकिंग कार्य, 20.43 करोड़ से नगर निगम के विभिन्न वार्डो में 77 स्थानों पर सड़क, नालीध्नाला निर्माण कार्य, 01.80 करोड़ से नगर निगम सीमान्तर्गत  पीपीपी मोड में नगर के 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण कार्य, 7.15 करोड़ से निगम सीमान्तर्गत 05 स्थानों पर वैंडिग जोन निर्माण कार्य कराये जायेगें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में 54 आवेदन एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।  शिविर में बवीता देवी को क्रेडिट कार्ड, दानिश को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार का चैक दिया गया व शकुन्तला देवी तथा रीना सिंह को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपी गयी। शिविर में नगर निगम, राजस्व, विद्युत, मत्स्य, कृषि, सैनिक कल्याण, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, राज्य मंत्री सीमा चैहान, ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश शाशनी, नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा गुरविंदर सिंह चंडोक, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, शालिनी नेगी सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि मौजूद थे।
 

गदरपुर पुलिस ने चोरी की मोटर साईकिल सहित एक को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 25/07/2026 को वादी श्री नान्टू मण्डल पुत्र श्री अनिल मण्डल निवासी-ग्राम श्याम नगर न0 7 थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर दी गयी तहरीरी सूचना पर एफआईआर नम्बर 213/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात  पंजीकृत किया गया था। उक्त मोटर साईकिल की बरामदगी हेतु टीम बनायी गयी । सर्विलाश /सीसीटीवी  को भौतिक रुप से अभियुक्त की पतारसी करते हुए चोरी गये वाहन संख्या यूके 06एई-6381 मोटर साईकिल हीरो एच0एफ0 डीलक्स को मय अभियुक्त राजू विश्वास पुत्र रनजीत विश्वास निवासी वार्ड नं0 06 इंटर कांलेज के पीछे थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष को दिनांक 26/07/2026 को गिरफ्तार किया गया। पकडने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, हे.का. मुकेश मिश्रा, हे.का. पूरन आर्या, का. नवीन राम शामिल थे। 
 

गदरपुर पुलिस ने 25 लीटर अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस गस्त के दौरान 25 लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 26//07/2026 को चैकी गुलरभोज कोतवाली गदरपुर के प्रभारी मेघा शर्मा हमराही कानि0  लक्ष्मण कुमार मय कानि0 रघुवर सिंह के दौराने गस्त कुलदीप पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ककराला गुलरभोज को अवैध कच्ची शराब खाम करीब 25 लीटर के साथ हरिपुरा जलाशय से ठण्डानाला को जाने वाली सडक पर करीब 18.13  बजे  गिरफ्तार कर  थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 214/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, कानि. लक्ष्मण कुमार, कानि. रघुवर सिंह रावत शामिल रहे।

गदरपुर पुलिस ने अवैध बंदूक व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने गस्त के दौरान पुलिस ने अवैध 12 बोर बंदूक मय दो कारतूस के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके पास से नाजायज एक मोटरसाइकिल हीरो स्पलैण्डर भी बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार चैकी गुलरभोज कोतवाली गदरपुर के प्रभारी मेघा शर्मा हमराही कानि0 लक्ष्मण कुमार मय कानि0  रघुवर सिंह, कानि0  शान्त लाल के दौराने गस्त राजू पुत्र स्व0 चरन सिंह निवासी-कालौनी नम्बर-2 वार्ड न0-7 गुलरभोज उम्र-37 वर्ष गदरपुर उधम सिंह नगर को एक अदद अवैध पोनिया बन्दुक 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज मय एक अदद परिवहन मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्लस बरंग काला-स्लेटी बिना नम्बर प्लेट इंजन नम्बर इजन नम्बर एचए 10एजीजेएचई 53498 के साथ वृहद गोलाई से उपर जलाशय वाली रोड पर कट के पास गुलरभोज कोतवाली गदरपुर जिला-उधमसिंह नगर करीब 12.30  बजे  गिरफ्तार कर  थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 211/2026 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मेघा शमा, कानि. लक्ष्मण कुमार, कानि. रघुवर सिंह रावत, कानि. शान्त लाल शामिल थे।