सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

मुख्यमंत्री ने खटीमा में जनता से मुलाकात कर जनससमयाएं सुनी

Share on:

खटीमा (सू.वि.)। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय  लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,सतीश भट्ट ,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी जितेन्द्र चैधरी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
 

खबरें

मुख्यमंत्री ने खटीमा में जनता से मुलाकात कर जनससमयाएं सुनी

खटीमा (सू.वि.)। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई व कैंप कार्यालय  लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,सतीश भट्ट ,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी जितेन्द्र चैधरी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।
 

मुख्यमंत्री ने कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविधालय पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया

पंतनगर (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों  को सम्मानित किया व विश्विद्यालय साहित्य का विमोचन भी किया। सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे लिए हर्ष का विषय है कि पंतनगर विश्वविद्यालय में 119 वा कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार के मेले आयोजन कृषकों के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं, नवाचारों की जानकारियां मिलती है व वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान बन्धु हमारे अन्नदाता है व हमारे असली नायक हैं आपके मेहनत व समर्पण से ही हमे अन्न मिल रहा है तथा देश आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत संकल्पना में किसान भाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कृषकों के मेहनत व समर्पण से ही गांव, क्षेत्र सम्पन्न होता है और जब गाँव सम्पन्न होता है तो देश होगा।  उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के  10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है कल ही प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त किसानों के खातों में डाली है,प्रदेश के 09 लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि को जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरबाड़ हेतु माननीय प्रधानमंत्री व कृषि मंत्री भारत सरकार ने हमें प्रथम किस्त के रूप में 25 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी अन्नदाताओं के जीवन को ऊँचा उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं उन्होंने किसानों के लिए फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना,किसान मानधन योजना,दलहन आत्म निर्भर योजना,बागवानी विकास योजना,कृषि यंत्र अनुदान योजना, बूंद बूंद सिंचाई योजना जैसी योजनाएं के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जा रहा है।उन्होंने कहा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान क्रैडिट कार्ड के सीमा 03 लाख से बढ़ाकर 05 लाख कर दी गई है।भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए 14 हजार करोड़ लागत की 07 नई परियोजनाएं लागू की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को 03 लाख तक ऋण का बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा किसानों की आय बढ़ाने हेतु पॉलीहाउस लगाने हेतु 200 करोड़ की धनराशि रखी गई है,अभी तक 115 करोड़ की लागत से 350 पॉलीहाउस स्थापित किए जा चुके हैं।माननीय मुख्यमंत्री के कहा प्रदेश में भौगोलिक परिस्थितियाँ अलग अलग है व चुनौतिपूर्ण है इसलिए भौगौलिक स्थितियों को देखते हुए क्षेत्र विशेष के लिए योजनाऐं चलाई जा रही हैं।उन्होंने कहा 12 सौ करोड़ के लागत से नई सेब नीति लागू की गई है,कृषकों के हित में कई नई  नीतियां लागू की गई है तथा कई योजनाओं में 80 प्रतिशत तक राजसहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में 07 एरोमा वैली विकसित किये जा रहे हैं,ड्रेगन फ्रूट की मांग बढ़ रही है इसलिए ड्रेगन फ्रूट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश मैं फलों के उत्पादन में ढ़ाई प्रतिशत तक वृद्धि हुई है तथा मसरूम का  उत्पादन 27 हजार मीट्रिक टन हो गया है व मशरूम उत्पादन में हम देश में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
उन्होंने कहा प्रदेश में मौन पालन शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं,राज्य में 33 सौ मीट्रिकटन शहद उत्पादन हो रहा है और हम देश में 08 वे स्थान पर आ गए हैं।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही बजट सत्र मैं 01 लाख 11 हजार करोड़ का बजट पारित किया गया है, जिसमें कृषि,उद्यान, एरोमैटिक, मत्स्य, मौन पालन,शोध आदि में धनरशि प्राविधान की गई है।उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है और सरकार कृषकों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। उन्होंने कृषकों से जागरूक होकर नई कृषि तकनीकि अपनाकर लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा हम सब मिलकर प्रदेश व देश को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चैहान ने विश्वविद्यालय परिवार व कृषकों को ओर से सभी  अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय 119 वा कृषि मेले का आयोजन कर रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि मेले में 350 से अधिक स्टॉल लगे हैं। प्रतिदिन लगभग 20 हजार लोग मेले में प्रतिभाग कर रहे हैं।उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों, क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारियां दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक तिलक राज बेहड, मेयर विकास शर्मा,दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, जितेन्द्र क्वात्रा, डेम बी एस चलाल, पद्मश्री माधुरी बर्थवाल सहित डीन, डायरेक्टर, किसानबंधु आदि मौजूद थे।

पालिकाध्यक्ष ने गैस आपूर्ति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, कहा गैस की कोई कमी नहीं, उपभोक्ता अफवाहों में न आये

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका कार्यालय में गैस आपूर्ति को लेकर आवश्यक बैठक पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें गैस की समस्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा गया कि गैस की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं से संयम बनाये रखने की अपील की गयी। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, गैस एजेंसी के प्रबंधक गणेश चन्द आर्या, पूर्ति निरीक्षक चन्द्रशेखर कांडपाल, स्टोर इंचार्ज बसंत करनाटक, होम डिलीवरी ठेकेदार श्री राकेश अरोरा सहित सभासद सचिन गुप्ता, मुकेश चावला, रजत कुमार, अशवनी, पूर्व वाइस चेयरमैन संतोष गुप्ता, परमतीत सिंह पम्मा, सभासद प्रतिनिधि ब्रजेश चैधरी, चिंतन अरोरा, नाजिर अली, इदरिस पाशा, कोतवाली से उपनिरीक्षक संजय सिंह बोरा, तथा आकाश कोचर मौजूद रहे। बैठक में गैस सप्लाई से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा घर बैठे गैस बुकिंग के नंबरो से भी अवगत कराया गया कि उपभोक्ता घर बैठे बुकिंग करवाकर गैस प्राप्त कर सकते है। जो कि निम्नवत है-
फोन कॉल से बुकिंग करें-
भारत गैस - 7715012345/7718012345
इंडेन गैस - 7718955555
एचपी गैस - 8888823456
मिस्ड कॉल से बुकिंग कर सकते है 
भारत गैस - 7710955555
इंडेन गैस- 8454955555
एचपी गैस - 9493602222
व्हाट्सएप से बुकिंग कर सकते है
भारत गैस - 1800224344
इंडेन गैस - 7588888824
एचपी गैस - 9222201122


 

घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है:अजय भट्ट -लोगों से धैर्य के साथ होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करने की अपील की है

रुद्रपुर (सू.वि.)। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने संसदीय क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से धैर्य के साथ होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करने की अपील की है। श्री भट्ट ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव व नैनीताल और उधम सिंह नगर के जिला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था से गैस सिलेंडर आवंटित करने के निर्देश दिए। सांसद श्री अजय भट्ट ने मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन से दूरभाष पर वार्ता करते हुए गैस वितरण के संबंध में जानकारी ली साथ ही उन्होंने बताया कि लोकसभा सदन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट कहा है कि देश में पेट्रोलियम व गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है ऐसे में राज्य के लोगों को बिना परेशान हुए गैस बुकिंग करा कर होम डिलीवरी से गैस पहुंचाने के लिए कहा गया है। सांसद श्री अजय भट्ट ने नैनीताल के जिला अधिकारी श्री ललित मोहन रयाल और उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी श्री नितिन भदोरिया से दूरभाष पर वार्ता करते हुए गोदाम में लोगों की लाइन न लगे इसलिए पारदर्शी तरीके से होम डिलीवरी को बेहतर तरीकेसे सुचारु करने के निर्देश दिए। साथी श्री भट्ट ने कहा कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर जो दिक्कतें आ रही है उसे भी गैस एजेंसीयों के माध्यम से दूर किया जाए। जिस पर अधिकारियों ने अवगत कराया की ऑफलाइन गैस बुकिंग सहित अन्य विकल्प खोल दिए गए हैं साथ ही लोगों से होम डिलीवरी में ही गैस लिए जाने की अपील की जा रही है।
 

आवश्यक सूचना सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से ही निम्न माध्यमों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैंः-

आवश्यक सूचना
सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि गैस सिलेंडर रिफिल बुक कराने के लिए गैस एजेंसी या गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने घर से ही निम्न माध्यमों से आसानी से बुकिंग कर सकते हैंः-
फोन कॉल से बुकिंग करें-
भारत गैस - 7715012345/7718012345
इंडेन गैस - 7718955555
एचपी गैस - 8888823456
मिस्ड कॉल से बुकिंग कर सकते है 
भारत गैस - 7710955555
इंडेन गैस- 8454955555
एचपी गैस - 9493602222
व्हाट्सएप से बुकिंग कर सकते है
भारत गैस - 1800224344
इंडेन गैस - 7588888824
एचपी गैस - 9222201122
मोबाइल ऐप से बुकिंग कर सकते हैं

Bharatgas  Hello BPCL

IndianOil ONE

HP PAY


ऑनलाइन माध्यम से भी बुकिंग कर सकते है
Paytm, Amazon, Google Pay, PhonePe तथा संबंधित कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।
✅ उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और उपरोक्त माध्यमों से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें।


 

महिला आयोग आपके द्वारश् अभियानरू उधम सिंह नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई जनसुनवाई । -महिला आयोग आपके द्वारश् अभियान के तहत  जनसुनवाई में अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सुनीं 12 शिकायतें

रूद्रपुर (सू.वि.)। राष्ट्रीय महिला आयोग के अभियान श्महिला आयोग आपके द्वारश् के अंतर्गत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा 09 मार्च से 13 मार्च तक राज्य के विभिन्न जनपदों में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जन सुनवाई के अंतिम दिन शुक्रवार को जनपद उधम सिंह नगर के जिला सभागार में श्महिला जनसुनवाईश् कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल द्वारा की गई तथा उनके साथ आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं, जिस पर माननीय अध्यक्ष  ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने के  निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। माननीय अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आयोग का लक्ष्य उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं तक पहुँचकर उन्हें न्याय दिलाना, उनकी पीड़ा को समझना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है तथा श्महिला आयोग आपके द्वारश् पहल इसी दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक महिला की समस्या को समझा और सुना जाएगा और  हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी जी महिलाओं की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि महिलाएं जागरूक होकर उनका लाभ उठाकर सशक्त हो सके।उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिला आयोग की प्राथमिकता सदैव घर जोड़ने की रही है और उन्होंने असंगठित क्षेत्र की महिलाओं को अपनी शिकायतों और समस्याओं के समाधान हेतु जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। महिला जनसुनवाई के दौरान अध्यक्ष  ने उपस्थित अधिकारियों से  कहा कि महिला आयोग के निर्देशों को कोई भी विभाग हल्के में न ले। उन्होंने पुलिस विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया कि यदि कोई महिला अपनी समस्या या शिकायत लेकर आए तो उन्हें मायूस होकर न जाना पड़े, उन्हें संतुष्ट करके भेजें तथा उनकी समस्या को धैर्य से सुनते हुए उनके साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें। उन्होंने कहा महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।जनसुनवाई के दौरान 12 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को आयोग के सम्मुख रखा, जिनमें से कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि गंभीर प्रकरणों को आगामी कार्यवाही हेतु आयोग मुख्यालय देहरादून प्रेषित किया गया। इस दौरान जनसुनवाई में कई अन्य गंभीर प्रकरण भी सामने आए, जिनमें कुछ महिलाओं द्वारा पति पत्नी, संपत्ति विवाद, घरेलू हिंसा के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर माननीय अध्यक्ष ने उक्त महिलाओं की वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग कराने तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा 01 पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराने को कहा गया। इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई दौरान सदस्य राज्य महिला आयोग कंचन कश्यप,महापौर रूद्रपुर विकास शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मुकुल चैधरी, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, सीओ प्रशान्त कुमार, डी आर वर्मा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस पी सिंह, पर्यटन, श्रम प्रवर्तन एवं अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण ,जनप्रतिनिधि सहित महिलाएं भी उपस्थित रहे।

बस अड्डा बन कर तैयार, उद्घाटन का इंतजार -गदरपुर में शहर से तीन किमी दूर बनाया गया है रोडवेज अड्डा

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगरवासियों द्वारा वर्षो से बस स्टैण्ड मांग की जा रही थी। जनता की मांग पर शहर से करीब 3 किमी. दूरी पर बस स्टैण्ड करीब 6 माह से बनकर तैयार हो चुका है।  छह माह बाद भी उद्घाटन नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से बनाए गए बस स्टैंड में चहारदीवारी, कार्यालय, कैंटीन, टिकट घर, व विश्राम गृह, प्लेटफार्म और शौचालय सहित सभी व्यवस्थाएं तैयार हैं। मुख्य द्वार पर गेट भी लगाया जा चुका है। उद्घाटन में देरी के चलते इसकी रंगाई-पुताई की चमक भी फींकी पड़ने लगी है। वर्तमान में रुद्रपुर-काशीपुर रूट की बसें मुख्य बाजार में सकैनिया मोड़, गूलरभोज रोड, कोतवाली के सामने, गुरुद्वारे के पास और दिनेशपुर मोड़ पर सवारियां उतारती-बैठाती हैं जिससे बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर होने के कारण विशेषकर रात्रि के समय यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। रात्रि के समय यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से भी यात्री सुरक्षित नहीं होगें। हालाकि बस स्टैंड के पास ही पुलिस चैकी भी मौजूद है। इस लिए सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों के लिए सुरक्षित भी माना जा रहा है। ़क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बस स्टैण्ड का शीघ्र शुभारम्भ किया जाये जिससे यात्रियों को इसका लाभ मिल सके। इस संबंध में आरएम रुद्रपुर डिपो के श्रीराम कौशल का कहना है कि बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है। शासन से उ़द्धघाटन की अनुमति मिलने के बाद ही रोडवेज बस स्टैंड यात्रियों की सुविधा के लिए खोल दिया जायेगा। 
 

Most Viewed