सत्यमेव जयते

खबरें

नगर में निकाली गयी विशाल कलश यात्रा -श्री अद्धैत स्वरुप आश्रम में सात दिवसीय 10 वाॅं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ प्रारम्भ

कलश यात्रा की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
गूलरभोज रोड़, रेड रोज कान्वेन्ट स्कूल निकट स्थित श्री अद्धैत स्वरुप अंनत आश्रम मेें सात दिवसीय 10 वाॅं श्रीम्द भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ। इससे पूर्व नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। ज्ञान महायज्ञ 22 मार्च दिन शनिवार तक चलेगा। शनिवार को श्री अद्धैत स्वरुप आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् कथा महायज्ञ से पूर्व कुरुक्षेत्र से पधारे संत श्री त्यागपुरी जी महाराज एवं संत ्रव्यासपुरी जी महाराज, सन्त ध्यानपुरी जी के मार्गदर्जन  में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा गूलरभोज रोड स्थित पुरातन श्री शिव मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया और पंडित जी द्वारा पूजा अर्चना की गयी। इसके उपरान्त 51 कलशों के साथ कलश यात्रा प्रारम्भ हुई जो ढोल नगाड़ों के साथ गूलरभोज रोड से होते हुए श्री अद्धैत आश्रम पर समाप्त हुई। यहां पर पूजा अर्चना के बाद कलशों को स्थापित किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अशोक बजाज ने बताया कि श्री सदगुरु देव भगवान, श्री स्वामी जी महाराज जी की असीम अनुकम्पा एवं कृपा से परम श्रद्धेय सन्त प्रकाशपुरी जी महाराज, परम श्रद्धेय सन्त बाबा अगमपुरी जी महाराज (कुरुक्षेत्र) जी के ममतामयी सानिध्य एंव आशीर्वाद से श्री अद्वैत स्वरुप अनन्त आश्रम में श्रीम्द भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 16 मार्च दिन रविवार से प्रतिदिन सायं 3 बजे से सायं 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। 22 मार्च दिन शनिवार को प्रात 10 बजे कथा का समापन होगा। इसके उपरान्त 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक परम स्नेही सन्त बाबा अगमपुरी जी महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। उसके उपरान्त विशाल भंडारा होगा। श्री बजाज ने नगर व क्षेत्र के लोगों से इस ज्ञान महायज्ञ में पहुंचकर अपने जीवन को सफल बनायें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, कमेटी महामंत्री राजेश मिगलानी, विजय शर्मा, टीकम ख्ेाड़ा, दर्शन ठुकराल, सुनील बजाज, राजकुमार मुंजाल, चन्नु कम्बोज, रमाकांत, राकेश भुड्डी, मनोज रघुवंशी, उदय ग्रोवर, सन्नी गाबा, राजू ठुकराल, रमेश इश्पुजानी, राजेश पाल, पहलवान दास घुग्घर,, अनिल ठुकराल, राकेश सुखीजा, केवल सुखीजा,  ओम प्रकाश बठला, आशीष छाबड़ा,  कंचन सुखीजा, सीमा सुखीजा, वीना रानी, रिया बजाज, पाॅयल चावला,  ममता ठुकराल, सीमा ठुकराल, साक्षी ठुकराल,  सरोज रानी भुसरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
क्लश यात्रा की वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-
  

शांतिपुरी नंबर दो में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की आवास में महिलाओं की होली का रंगारंग कार्यक्रम हुआ

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
किच्छा।
शांतिपुरी नंबर दो डॉ लता उपाध्याय ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य की आवास में महिलाओं की होली का रंगारंग कार्यक्रम हुआ । जिसमें तरह-तरह के स्वागं हेमा जोशी द्वारा किया गया। महिलाएं  ने होली में जमकर फिरकी और होली गाकर शुभ आशीर्वाद दिया । मेरो रंगीलो देवर घर आ रहसो। इस अवसर पर हेमा जोशी, जानकी उपाध्याय, डॉ लता उपाध्याय, हेमा लोहानी , मीना पंन्त, चंद्र प्रभा कोरंगा,  दीपा कोरंगा,  सीमा कोरंग ,उषा कोरंगा, दीपा कोरंगा मेघा उपाध्याय, दीपा जोशी, उमा पंन्त, पिंकी कोरंगा ,सीमा कोरंगा, गीता कोरंगा ,सहित दर्जनों महिलाएं होली में भाग लिया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें


 

श्री शिव पार्वती रामलीला अवास विकास में तीसरे दिन रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ प्रारंभ -गौरव बत्रा द्वारा ताड़का का किरदार निभाया आकर्षण का केन्द्र रहा

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर
। गुरुवार को श्री शिव पार्वती रामलीला अवास विकास में तीसरे दिन रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश हुडिया का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमन छाबड़ा, महामंत्री संतलाल हुडिया एवं कोषाध्यक्ष राज गुम्बर द्वारा मंच पर बुलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नरेश हुडिया द्वारा कहा गया कि रामलीला हमे बहुत कुछ सिखाती है। हमें प्रभु श्रीराम को अपना आदर्श मानकर सदैव उन्ही के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। रामलीला के मंच पर राजा दशरथ का दरबार, सुबाहु मारीच का वध, तड़का वध एवं ताड़का का सियप्पा प्रमुख मंचन रहे। जिसमें बहुत ही खूबसूरत तरीके है गौरव बत्रा द्वारा ताड़का का किरदार निभाया व लोगांे को अपनी तरफ आकर्षित किया। भारी संख्या में पहुंचे दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गये। वहीं महावीर दल के अध्यक्ष बंटी छाबड़ा द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ बहुत ही अच्छे तरीके से व्यवस्था संभाली गई। जिससे लोगों को मंचन देखने मंे कोई भी असुविधा महसूस नही हुई। बंटी छाबड़ा द्वारा बताया गया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को संभालना हमारे लिए एक चुनौती थी। लेकिन मुझे अपनी पूरी टीम पर विश्वास था। जिसके चलते यह सम्भव हो पाया। वहीं जय भवानी जागरण मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ छाबड़ा ने अपनी कला से जनता को खूब हंसाया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक वर्मा, थाना अध्यक्ष जसवीर चैहान,  बलदेव ढींगरा, मदन हुड़िया, विकास तनेजा, संजीव नागपाल, प्रतीक वर्मा, हरीश रल्हन, मनोज गुम्बर, दीपक बेहड़, महावीर दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज गुम्बर, महामंत्री आकाश कोचर, मीडिया प्रभारी मुकेश पाल, उमर अली, किशन गुप्ता, सचिन गुप्ता, रिजवान अली, विप्लव कुमार, रिंकू शर्मा, शाहनूर अली, अश्विनी कुमार, अंकित मदान, कमल मिगलानी, गोलू कालरा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
 

हिंदी दिवस पर 6 घंटे चला मैराथन काव्य पाठः साहित्य अर्पण मंच का भव्य आयोजन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रामपुर।
14 सितंबर 2024 को साहित्य अर्पण अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मंच की संस्थापक और सीईओ, नेहा शर्मा, जो दुबई से हिंदी साहित्य के वैश्विक प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, ने इस आयोजन की अगुवाई की। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुधीर अधीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पूरे समय उपस्थित रहकर सभी रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें ‘नवीन अवचेतन साहित्य सुमन’ नामक हिंदी दिवस विशेष साझा संग्रह के मुखपृष्ठ का डिजिटल अनावरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में अशोशीला प्रकाशन के प्रतिनिधि शोभित गुप्ता सहित देश के नौ राज्यों के 50 से ऊपर रचनाकार शामिल हुए। कार्यक्रम 6 घंटे तक लगातार चलता रहा, जिसमें कई साहित्यिक हस्तियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध किया। संचालन की जिम्मेदारी शिप्रा ज्ञानेंद्र इरम, नयना कक्कड़ गुप्ता, विनीता लवानियाँ, हेमा आर्या श्शिल्पीश्, स्मिता, सपना व्यास और ऋषिकेश खोडके ने बखूबी निभाई। पूर्वी उत्तर प्रदेश से कलीम जाफरी, शिवा प्रभारन, कंचन पाण्डे, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद महताब नार्वी और मुख्य अतिथि सुधीर अधीर की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी ऊँचाइयाँ दीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रिया तायल, सुमन मलिक, शबनम यादव, वर्षा अग्रवाल और शोभित गुप्ता की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इसी तरह, कर्नाटक से भगवती सक्सेना गौड़, प्रबल प्रताप सिंह राणा प्रबल, अनुराधा के, त्रिशला मिश्रा और संदीप उपाध्याय सरल की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को लुभाया। राजस्थान से मुकेश हर्ष भारत, सारिका बिस्सा, मुकेश कुमावत, रीता पालीवाल एवं विशाखा तिवारी, दुर्गेश पांडेय और उत्तराखंड से संगीता वर्मानी, अंशु जैन, शोभा पाराशर, सौ सिंह सैनी एवं सीमा शर्मा एवं अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी रचनाओं से सभी को प्रभावित किया। झारखंड शाखा से डॉ अनंग मोहन मुखर्जी, सत्या सिन्हा ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए. हरियाणा शाखा से अजय कुमार नवोदय, पूनम पुष्करणा शर्मा, भारती कौशिक एवं हेमंत अग्रवाल जुड़े। महाराष्ट्र शाखा से लक्ष्मी यादव, अभिलाष अरुण, वैदेही संचेती, ज्योति नायक, नयन भादुले, पल्लवी रानी ने आयोजन में अपनी रचना पाठ किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहन देना था। इस आयोजन में न केवल साहित्यिक रचनाएँ प्रस्तुत की गईं, बल्कि समाज में महिलाओं की स्थिति और हिंदी भाषा के महत्व पर भी गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि हिंदी केवल एक दिन की भाषा नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस आयोजन में हिंदी के साथ-साथ समाज के अन्य समस्याओं पर भी विचार किए गए। वक्ताओं ने महिलाओं की स्थिति को दर्शाते हुए कहा कि वह अब अबला नहीं मानी जाती बल्कि सक्षम और समर्थ हो गई हैं। हिंदी भाषा का महत्व सिर्फ एक दिन ही सीमित ना रहे इस पर भी सभी रचनाकारों ने सहमति दर्शायी। प्रतिभागियों ने हिंदी को अपनाने की आवश्यकता पर चर्चा की और यह सुझाव दिया कि जब हम हिंदी में बात करेंगे, तो अन्य लोग भी हिंदी में जवाब देने के लिए प्रेरित होंगे, साथ ही हर दिन को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाने की हमारी सोच होनी चाहिए। विशेष रूप से ऋषिकेश खोडके ने सुझाव दिया कि श्नवीन अवचेतन साहित्य सुमनश् संग्रह को विभिन्न शहरों की लाइब्रेरी में रखा जाए। नयना कक्कड़ ने बताया हिंदी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया और पल्लवी रानी  ने बताया कि 1950 में भारतीय अकादमी भाषा का दर्जा भी मिला। इसलिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम की विविधता की झलक इस बात से झलकती है कि साहित्यकारों ने शहीदों के शहादत को याद किया और नदियों के महत्व को अपनी रचना के माध्यम से बताया। कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि हिंदी भाषा का संरक्षण और विस्तार हम सभी का कर्तव्य है, और इसके प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। अंत में, यह कामना की गई कि हिंदी का कोई एक दिन न हो, बल्कि हमारे हर दिन में हिंदी समाहित हो।
 

सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी गदरपुर ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड को संभल में मिला काव्य पुरोधा सम्मान

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
संभल (यूपी)।
राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव संभल उत्तर प्रदेश में हिन्दू जागृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 23  जून को भव्य कवि सम्मेलन जिसमें अनेक प्रदेशों से कवियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में गदरपुर के वरिष्ठ कवि सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी गदरपुर ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड को काव्य पुरोधा सम्मान से समिति द्वारा सम्मानित किया गया है । समाज के साहित्य प्रेमियों व सामाजिक संगठनों ने श्री सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी को बधाई दी है।आप साहित्य के क्षेत्र में गदरपुर का नाम देश विदेश में रोशन कर रहे हैं। मई में गदरपुर मे देश के 101 कवियों को सम्मानित किया गया था। सभी साहित्यकार व संगठन आप के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-

मान्यता प्राप्त  सम्पादक- विनोद कुमार

मो. 971911322- 9410588220           

 

श्री सनातन धर्म मंदिर में बंसत पंचमी वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु - आठवें दिन वृंदावन से पधारी कथा वाचिका आचार्या नीरजा शरणार्थी जी द्वारा कथा रूपी गंगा में खर दूषण वध, सीता हरण का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया 

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर में श्रीराम कथा महोत्सव के आठवें दिन का शुभारंभ गणेश पूजन, नवग्रह पूजा आदि के साथ किया गया। सोमवार दोपहर व्यास पूजा, दीप प्रज्वलित सहित श्रीरामचरित पूजन के बाद वृंदावन से पधारी कथा वाचिका आचार्या नीरजा शरणार्थी जी द्वारा कथा रूपी गंगा में खर दूषण वध, सीता हरण का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। तदुप्रांत सीता की खोज, श्री राम हनुमान मिलन व सुग्रीव मित्रता की कथा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्र मुग्ध होकर कथा श्रवण की, कथा के दौरान श्रद्धालु जन भाव विभोर हुए। आज प्रातः गणेश पूजा, कथा प्रारंभ होने से पूर्व व्यास पूजा संजीव झाम एवं श्रीमती लीना झाम के द्वारा करवाई गयी, एवं प्रसाद की सेवा वरुण कपूर परिवार द्वारा दी गई। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार। संचालन सोमनाथ छाबड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर पंडित विजय शास्त्री, श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष वेदराज बजाज, महामंत्री राजकुमार सिंधी, कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी, हरीचंद छाबड़ा, कश्मीर लाल बजाज, कृष्ण लाल बत्रा,  तिलकराज भुसरी, विनोद भुसरी, हिमांशु सुखीजा, लेखराज नागपाल, कृष्णलाल अनेजा, गौरव बजाज, सुभाष खुराना, अशोक पोपली, सुरेंद्र बजाज, निशांत गुप्ता, पंकज सेतिया, प्रियांश गुप्ता, बरीत ढींगरा, वंश गुप्ता, उषा बजाज, रम्मी कुभार, पूनम जुनेजा, वीना बजाज, सुमन भुड्डी, बॉबी ढींगरा, बबिता शर्मा, सुनीता छाबड़ा, ज्योति छाबड़ा, निर्मला मित्तल, विशाखा मुरादिया, साक्षी सुखीजा, पूनम प्रसाद, शीतल छाबड़ा, वीना शर्मा, विजयलक्ष्मी पांडे, लक्ष्मी चौहान, शोभा रानी, दीपा डोडा आदि सहित सैंकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद थे।

सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-

मान्यता प्राप्त  सम्पादक- विनोद कुमार

मो. 971911322- 9410588220

धार्मिकः नगर में निकाली गयी विशाल कलश यात्रा बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के 45वें वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी पर श्री रामकथा 5 फरवरी से 14 फरवरी तक

कलश यात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद सूत्र
गदरपुर।
श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार के 45 वें वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित श्री राम कथा से पूर्व नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। रविवार को बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के 45वें वार्षिकोत्सव एवं बसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म सभा, श्री सनातन धर्म संकीर्तन मण्डल एवं श्री सनातन धर्म युवा मंच के तत्वाधान मे श्री रामकथा से पूर्व नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा सकैनिया रोड के सामने स्थित सतीमठ मंदिर से प्रारम्भ हुई जो मुख्य बाजार से होते हुए बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर पर समाप्त हुई। मंदिर में पं. विजय शास्त्री द्वारा पूजा अर्चना के साथ 151 कलशों को स्थापित किया गया। कलश यात्रा में सबसे आगे डीजे द्वारा श्री राम की धुन का संगीत बज रहा था उसके बाद श्री सनातन धर्म मंदिर अध्यक्ष वेदराज बजाज द्वारा श्री रामकथा ग्रंथ को लेकर चल रहे थे और पीछे महिला मंडल द्वारा कीर्तन एवं 151 महिलायें कलश लेकर चल रही थी। श्रीराम के भजनो से नगर भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में कृष्ण लाल बत्रा, अशोक कुमार भुड्डी, विनोद भुसरी, सोमनाथ छाबड़, अशोक कुमार हुड़िया, अशोक पोपली, राजकुमार सिंधी, दर्शन सिंह नेगी, हरबंस लाल कालड़ा, लेखराज नागपाल, विजय छाबड़ा, सुरेश खुराना, शम्मी बत्रा, सीताराम चौहान, ज्योति छाबड़ा, कविता शर्मा, विशाख मुरादिया, निर्मला मिततल, कविता पांडेय, लक्ष्मी चौहान, पूनम प्रशाद, रानी सक्सैना, वीना शर्मा, प्रियंका मिश्रा, सुनीता बजाज सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।  श्री सनातन धर्म मंदिर अध्यक्ष श्री वेदराज बजाज ने बताया कि पांच फरवरी दिन सोमवार से 13 फरवरी दिन मंगलवार तक श्री राम कथा सायं तीन बजे से सायं 6 बजे तक वृन्दावन से पधारे कथाव्यास आचार्या नीरजा शरणार्थी जी द्वारा की जायेगी। 14 फरवरी को महिला संकीर्तन प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक होगा उसके उपरान्त सत्संग आचार्य नीरजा शरणार्थी जी द्वारा, दोपहर एक बजे अटूट लंगर होगा। उन्होंने नगर व क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से इस कथा को श्रवण करने की अपील की है। 
कलश यात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

 

सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-

मान्यता प्राप्त  सम्पादक- विनोद कुमार

मो. 971911322- 9410588220