जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत बैठक हेतु किये नोडल अधिकारी नामित
जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई
रुद्रपुर (सू.वि.)। जिला प्रोबेशन अधिकारी, ऊधमसिंहनगर की अध्यक्षता में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलाई माह के दौरान चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 के माध्यम से प्राप्त विभिन्न प्रकरणों एवं उनके निस्तारण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 24 जुलाई 2026 तक चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 पर कुल 30 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें गुमशुदा बच्चों, मारपीट, बाल श्रम, कांउसिलिंग, विद्यालय से संबंधित समस्याओं, बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम तथा अन्य बाल संरक्षण सु जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया गया। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चाईल्ड हेप्ल लाइन टीम को निर्देशित किया कि बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम तथा चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह दो दिन नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित किए जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कहा गया कि अधिक से अधिक लोगों तक चाइल्ड हेल्पलाईन 1098 की जानकारी पहुँचाकर जरूरतमंद बच्चों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होने चाईल्ड हेल्पलाईन टीम को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा प्रत्येक प्रकरण में बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की टीम उपस्थित रहीं तथा सभी सदस्यों ने बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प किया।



