उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन जन की सरकार के 4 साल बेमिसाल का आयोजन किया गया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड गदरपुर में जन जन की सरकार के 4 साल बेमिसाल का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रारंण में किया गया। जिसमे प्रदेश मंत्री भाजपा गुजन सुखीजा, प्रमुख क्षेत्र पंचायत श्रीमती ज्योति ग्रोवर, सासद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर सभासद श्री परमजीत सिंह पम्मा, श्री रमन छाबड़ा, सचिन गुप्त क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर चंद्र, रविन्द्र सिंह पूर्व प्रधान लखनऊ, उपजिलाधिकारी श्रीमती अमृता शर्मा, तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट, राजपाल सिंह चैहान सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), श्रीमती बीना भंडारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी गदरपुर मदन सिह सैनी, लेखाकार आनन्द सिह विष्ट, प्रधान सहायक, सुमित उपाध्याय, कनिष्ठ सहायक, शिखर ओझा, कनिष्ठ अभियंता (पंचायत), शाखावत शाह, बी0एम0एम0, अब्दुल कदीर, एम0एण्ड०ई०, श्रीमती राधा बठला, ब्लॉक कोडिनेटर एनआरएलएम सुश्री लता पाण्डेय ए०बी०पी० फैला, श्री दीपक असगोला, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, श्रीमती पार्वती चंद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पूनम पनेरू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, राजेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, अजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी, श्रीमती नीरू भारती, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री भाजपा श्री गुंजन सुखीजा एवं श्रीमती ज्योति ग्रोवर प्रमुख क्षेत्र पंचायत गदरपुर द्वारा 03 महालक्ष्मी कीटों का वितरण तथा ग्राम उत्थान परियोजना के तीन लाभार्थियों को तीस तीस हजार रुपये की सब्सीडी के स्वीकृति पत्र सौपें गये। सभी विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों में संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी गयी। कार्यक्रम का संचालन जसवीर सिंह ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा किया गया।





