फाउंडेशन द्वारा विशेष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सफल आयोजन किया गया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। फाउंडेशन द्वारा विशेष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सफल आयोजन किया गया। एसबीआई फाउण्डेशन संजीवनी द्वारा आयोजित किये गए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, गदरपुर में आशा और एएनम वाली लगभग 30 महिलाओं ने भाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय चिकित्सालय के डाॅ.अंजनी कुमार मौजूद थे। इसके अतिरिक्त सीएमओ डा० दयाशंकर यादव, उमर सैफी (फार्मासिस्ट),. रवि (लैब टेक्नि.), भावना (स्टाफ नर्स), अमनदीप (पायलट) मौजूद थे। डाॅ अंजनी कुमार ने आशा और एएनएम, महिलाओं को उनका सर्टिफिकेट और एक विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गयां। इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।





