सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक महापौर पूर्व विधायक जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया

Share on:

रूद्रपुर (सू0वि0)। सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड देहरादून से आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देने के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुनः राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होने कहा हमने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद वो गर्व से कह सकते हैं कि वो संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में बाबा केदारनाथ की दिव्य धरा से कहा था कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसलिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के मुख से निकले इन शिवोमयी शब्दों को चरितार्थ करने के संकल्प को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास किया है, वहीं विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत किया है। इन्हीं प्रयासों से बीते चार वर्षों में राज्य ऐसी कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना है जो किसी भी छोटे राज्य के लिए असंभव समझी जाती थीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में जी-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन की बैठकों का सफल आयोजन किया गया, वहीं राष्ट्रीय खेलों का भी भव्य आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, पहली बार उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते चार साल में राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और बीते एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई, साथ ही प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, वहीं स्टार्टअप की संख्या 7 सौ से बढ़कर साढ़े 17 सौ हो गई है। यही नहीं इस दौरान 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी हैं। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य सरकार के प्रयासों पर मुहर लगी है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी उत्तराखंड को एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी भी प्राप्त हुई है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बीते चार वर्षों से लगातार देश में “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। राज्य को खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी “राज्य खनन तत्परता सूचकांक’’ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही, इसके लिए राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए सख्त और पारदर्शी निर्णयों का ही परिणाम है कि आबकारी और खनन जैसे विभागों से राज्य को पहले की तुलना में कई गुना अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय केवल घोषणाएं होती थी, तब केंद्र से भेजा गए 1 रुपए में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते थे। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई कार्य संस्कृति का सूत्रपात कर शासन व्यवस्था से दलालों और बिचैलियों का सफाया करने का काम किया। इसलिए आज प्रदेश सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले प्रदेश में नकल और पेपर लीक के कारण प्रतिभावान युवाओं के सपने चूर-चूर हो जाते थे। इसलिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। जिसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े 4 चार वर्षों में राज्य के 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में केवल छोटी मछलियों पर ही कार्रवाई होती थी। लेकिन आज प्रदेश में बड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि के दैवत्व की रक्षा के लिए डेमोग्राफी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12  हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। साथ ही छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि संचालित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किया है, जिसे देशभर के राष्ट्रवादी सोच के लोगों ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष से जुलाई से उत्तराखंड में सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जायेगा। मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा आज एतिहासिक दिन है हम मुख्यमंत्री श्री धामी की सरकार के 04 साल का उत्सव मना रहे है। उन्होने कहा सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ दिनों दिन प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा, यह सार्थक हो रहा है। उन्होने कहा सरकार ने यूसीसी, कठोर भूकानून, नकल विरोधी कानून एतिहासिक निर्णय लिए है, जो सराहनीय है। उन्होने कहा प्रदेश सभी राष्ट्रीय मापदण्डो में अग्रणीय स्थान पर है। देश के सभी के सभी राज्य हमारे प्रदेश के ऐतिहासिक निर्णयो का अनुश्रवण कर रहे है। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित संकल्प से सिद्धि, विकसित उत्तराखण्ड पुस्तिका का अतिथियो द्वारा विमोचन किया गया। रीप परियोजना के तहत 05 स्वयं सहायता समूहों को 06-06 लाख का अनुदान चैक, कृषि विभाग द्वारा 05 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उद्योग विभाग द्वारा 10 युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राईसाइकिल, 02 को व्हील चीयर, 02 को कान की मशीन वितरित की गयी। मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 1530 लोगों का फुटफॉल दर्ज किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 82 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। हड्डी रोग विभाग में 80 मरीजों का उपचार किया गया। एनसीडी स्क्रीनिंग के अंतर्गत 246 लोगों की जांच की गई। टीबी जांच हेतु 57 एक्स-रे किए गए। फिजिशियन विभाग में 265 मरीजों का परामर्श एवं उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त चंदन डायग्नोस्टिक लैब द्वारा 270 विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं तथा 35 अल्ट्रासाउंड भी किए गए। शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एवं जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजन को काफी लाभ मिला। शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गयी व पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री जितेन्द्र गौतम, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ0 उषा रावत, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी।
 
खबरें

सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद स्तरीय ओपन बालक/बालिका  क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रूद्रपुर (सू0वि0)। सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला खेल विभाग द्वारा प्रातः जनपद स्तरीय ओपन बालक/बालिका  क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माननीय क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने मनोज सरकार स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ किया गया एवं सभी खिलाड़ियों को नशा मुक्ति का संदेश भी दिया। मेडिकल कॉलेज में आयोजित सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में क्रॉस कंट्री रेस बालक वर्ग में पुष्कर चन्द्र प्रथम, सोलित कुमार द्वितीय, सुरेन्द्र सिंह तृतीय, दीपक कुमार चतुर्थ, अमित कुमार पंचम व राजेश छठवें स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में अजरा प्रथम, गुन्जन द्वितीय, नीलम राठौर तृतीय, अंशीका चतुर्थ, गायत्री पाल पंचम व रितिका विश्वास छठवें स्थान पर रही। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा ट्रेकसूट देकर पुरस्कृत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
 
सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक महापौर पूर्व विधायक जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया

रूद्रपुर (सू0वि0)। सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड देहरादून से आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देने के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुनः राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होने कहा हमने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद वो गर्व से कह सकते हैं कि वो संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में बाबा केदारनाथ की दिव्य धरा से कहा था कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसलिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के मुख से निकले इन शिवोमयी शब्दों को चरितार्थ करने के संकल्प को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास किया है, वहीं विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत किया है। इन्हीं प्रयासों से बीते चार वर्षों में राज्य ऐसी कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना है जो किसी भी छोटे राज्य के लिए असंभव समझी जाती थीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में जी-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन की बैठकों का सफल आयोजन किया गया, वहीं राष्ट्रीय खेलों का भी भव्य आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, पहली बार उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते चार साल में राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और बीते एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई, साथ ही प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, वहीं स्टार्टअप की संख्या 7 सौ से बढ़कर साढ़े 17 सौ हो गई है। यही नहीं इस दौरान 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी हैं। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य सरकार के प्रयासों पर मुहर लगी है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी उत्तराखंड को एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी भी प्राप्त हुई है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बीते चार वर्षों से लगातार देश में “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। राज्य को खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी “राज्य खनन तत्परता सूचकांक’’ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही, इसके लिए राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए सख्त और पारदर्शी निर्णयों का ही परिणाम है कि आबकारी और खनन जैसे विभागों से राज्य को पहले की तुलना में कई गुना अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय केवल घोषणाएं होती थी, तब केंद्र से भेजा गए 1 रुपए में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते थे। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई कार्य संस्कृति का सूत्रपात कर शासन व्यवस्था से दलालों और बिचैलियों का सफाया करने का काम किया। इसलिए आज प्रदेश सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले प्रदेश में नकल और पेपर लीक के कारण प्रतिभावान युवाओं के सपने चूर-चूर हो जाते थे। इसलिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। जिसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े 4 चार वर्षों में राज्य के 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में केवल छोटी मछलियों पर ही कार्रवाई होती थी। लेकिन आज प्रदेश में बड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि के दैवत्व की रक्षा के लिए डेमोग्राफी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12  हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। साथ ही छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि संचालित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किया है, जिसे देशभर के राष्ट्रवादी सोच के लोगों ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष से जुलाई से उत्तराखंड में सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जायेगा। मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा आज एतिहासिक दिन है हम मुख्यमंत्री श्री धामी की सरकार के 04 साल का उत्सव मना रहे है। उन्होने कहा सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ दिनों दिन प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा, यह सार्थक हो रहा है। उन्होने कहा सरकार ने यूसीसी, कठोर भूकानून, नकल विरोधी कानून एतिहासिक निर्णय लिए है, जो सराहनीय है। उन्होने कहा प्रदेश सभी राष्ट्रीय मापदण्डो में अग्रणीय स्थान पर है। देश के सभी के सभी राज्य हमारे प्रदेश के ऐतिहासिक निर्णयो का अनुश्रवण कर रहे है। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित संकल्प से सिद्धि, विकसित उत्तराखण्ड पुस्तिका का अतिथियो द्वारा विमोचन किया गया। रीप परियोजना के तहत 05 स्वयं सहायता समूहों को 06-06 लाख का अनुदान चैक, कृषि विभाग द्वारा 05 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उद्योग विभाग द्वारा 10 युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राईसाइकिल, 02 को व्हील चीयर, 02 को कान की मशीन वितरित की गयी। मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 1530 लोगों का फुटफॉल दर्ज किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विभाग में 82 गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार किया गया। हड्डी रोग विभाग में 80 मरीजों का उपचार किया गया। एनसीडी स्क्रीनिंग के अंतर्गत 246 लोगों की जांच की गई। टीबी जांच हेतु 57 एक्स-रे किए गए। फिजिशियन विभाग में 265 मरीजों का परामर्श एवं उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त चंदन डायग्नोस्टिक लैब द्वारा 270 विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं तथा 35 अल्ट्रासाउंड भी किए गए। शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एवं जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजन को काफी लाभ मिला। शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गयी व पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा, प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री जितेन्द्र गौतम, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ0 उषा रावत, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी एसके शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी।
 
पालिकाध्यक्ष ने दिनेशपुर में दुर्गा ज्वैलर्स का किया शुभारम्भ

(आकाश कोचर)
दिनेशपुर।
दिनेशपुर में गदरपुर वार्ड न.6 आवास विकास निवासी विशाल गुप्ता एवं दक्षपुरी के नये प्रतिष्ठान दुर्गा ज्वैलर्स का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने फीता काटकर किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने परिवार को अपनी शुभकामनायें देते हुए पालिकाध्यक्ष श्री गुम्बर ने कहा कि इस प्रकार के नये प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों ने नवस्थापित प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें भी दी। अंत में प्रभु से प्रार्थना की गई कि दुर्गा ज्वैलर्स निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित करे। 

सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर जन- जन की सरकार-4 साल बेमिसाल थीम के तहत जनपद में 23 मार्च से 25 मार्च तक तीन दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रूद्रपुर (सू.वि.)। सरकार के चार साल पूर्ण होने के अवसर पर जन- जन की सरकार-4 साल बेमिसाल थीम के तहत जनपद में 23 मार्च से 25 मार्च तक तीन दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि 23 मार्च सोमवार को प्रातः 11 बजे से मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में बृहत जन सेवा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क सभी महिला, बालिकाओं, बच्चों,दिव्यांगों, सभी प्रकार के रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवा, उपकरण वितरण किये जाएगे । शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 24 व मार्च को सभी विकास खंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसके नोडल सम्बंधी उपजिलाधिकारी होंगे।उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को खंड विकास अधिकारी के साथ तुरंत बैठक कर बहुउद्देशीय शिविरों का सफलता पूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में लगने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं सभी चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि शिविर में पंजीकरण काउंटर, एन सी डी स्क्रीनिंग, रक्त जाँच, टी बी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, महिला, बाल स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग प्रमाणपत्र,रक्त दान , परामर्श एवं आई ई सी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। वर्चुअल बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सी एम ओ डॉ के के अग्रवाल,पी डी हिमांशु, एम एन ए शिप्रा जोशी,जोशी, सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अनेक अधिकारी जुड़े थे।

गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
कोतवाली गदरपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र/हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति का गिरफ्तार किया है उसके पास से  एक अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध शस्त्र/हथियार रखने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान के तहत दिशा निर्देश  दिये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक  काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में  दिनांक 20-03-2026 की रात्रि गदरपुर पुलिस टीम  द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था दौराने चैकिंग चीनी मिल रोड़ पर दिनेशपुर अण्डर पास सड़क पुख्ता पर बिना नम्बर प्लेट मोटर साईकिल चलाये जा रहे व्यक्ति  अफजाल अली पुत्र स्व0 पुत्तन शाह निवासी ग्राम लगड़ाभोज कोतवाली गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-29 वर्ष  संदिग्ध प्रतीत होने रोका गया मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट थी, कागजात तलब नही करा पाया जामा तलाशी से  उक्त व्यक्ति के कब्जे से  एक अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये । बरामदा तमंचा कारतूस व  मोटर साईकिल के बारे में पूछने पर तमंचा लोगांे को डराने व शौक के लिये रखना तथा मोटर साईकिल ठाकुरद्वारा क्षेत्र से करना बताया गया।  उक्त व्यक्ति को उसके जुर्म धारा 3/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए  हिरासत पुलिस किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध  बरामदगी माल के आधार पर मुकदमा नंबर .92/2025 यू/एस 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई अभियोग दर्ज है जिसको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा (प्रभारी चौकी महतोष), कानि. उमेश जोशी, कानि. कुन्दन सिंह शामिल थे।

हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा रू सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई

हल्द्वानी (संवाद-सूत्र)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी की जनसभा में फ्रंटफुट पर बैटिंग करते दिखे। रक्षा मंत्री ने जहां विकास कार्यों के लिए धामी सरकार की पीठ थपथपाई, वहीं कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और पश्चिमी एशिया में हो रहे हमलों का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने शांति और संवाद को ही स्थायी रास्ता बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश निर्माण के उद्देश्य से राजनीति करती है। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अवैध घुसपैठ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धामी सरकार ने 10 हजार से अधिक अतिक्रमण हटाकर एक साहसिक और निर्णायक कदम उठाया है, जिससे प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जमरानी परियोजना को नई गति मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा।उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र को उत्तराखंड का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि यहां होने वाले विकास कार्यों का प्रभाव पूरे राज्य के पर्यटन और जनजीवन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण अब मुख्यमंत्री धामी को “धुरंधर धामी” कहना ज्यादा उचित होगा। भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली की तुलना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में घोटालों पर पर्दा डाला जाता था, जबकि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जाता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री में कहा कि पार्टी उत्तराखंड में विकास, कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय मुद्दों पर सख्त व स्पष्ट संदेश देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। अपने संबोधन से रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी की छवि को एक निर्णायक और प्रभावी नेता के रूप में बताया।  उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई भी ताकत सत्ता में आने से नहीं रोक सकती। जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में घोटालों पर पर्दा डाला जाता था, जबकि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार करने वालों को सीधे जेल भेजा जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि चुनाव में हार मिलने पर वह ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती है। रक्षा मंत्री ने पहाड़ी क्षेत्रों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि “पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, पहाड़ और देशकृदोनों के काम आना चाहिए।” उन्होंने इसे संतुलित विकास की दिशा में अहम सोच बताया। चुनावी माहौल पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता 2027 में भी भाजपा को अधिक सीटें देकर सत्ता में वापस लाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि “दुनिया की कोई भी ताकत भाजपा को उत्तराखंड में सरकार बनाने से नहीं रोक सकती।” हल्द्वानी की जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में यहां इतनी बड़ी भीड़ पहले कभी नहीं देखी, जो जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ने देश के सामने खुद को एक आदर्श राज्य के रूप में प्रस्तुत किया है और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

गदरपुर में ईद-उल-फितर (ईद) का पर्व आपसी भाई चारे के साथ मनाया गया - मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश की कौमी एकता, भाईचारे एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी

विनोद वार्ता संवाद सूत्र
गदरपुर।
नगर व क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास एवं आपसी सदभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर स्थित इण्टर कालेज के सामने ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश की कौमी एकता, भाईचारे एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह में शहरी इमाम जाने आलम ने नमाज अदा करवायी। नमाज के दौरान मुल्क की तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। ईदगाह परिसर में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज में हिस्सा लिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे माहौल में खुशियों की झलक दिखाई दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन द्वारा ट्रैफिक और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मोहम्मद आलम ने कहा कि ईद हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं मोहम्मद शादाब ने कहा कि यह त्योैहार सभी गिले-शिकवे भूलकर एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सावेद अंसारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ईद का असली मकसद जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में खुशियां बांटना है। शाहेरूम उर्फ टोनी पठान ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हमें हमेशा समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय भी पहुंचे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जिसे हमें मिलकर मजबूत बनाना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को बधाई दी और कहा कि ऐसे त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं। कुल मिलाकर गदरपुर में ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, मोबीन, राशिद, फारुख, फरमान, तौफीक, इरफान, अखलाक, अजीम, शाहनवाज, नाजिम, बिलाल, रिजवान, बिलाल, फरहान, आरिफ गाजी, मो हारिश बाबा, जुल्फिकार अली सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Most Viewed