देश के माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक को किया गिरफ्तार
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र/हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति का गिरफ्तार किया है उसके पास से एक अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा वर्तमान में संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध शस्त्र/हथियार रखने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु चलाये गये अभियान के तहत दिशा निर्देश दिये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में दिनांक 20-03-2026 की रात्रि गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था दौराने चैकिंग चीनी मिल रोड़ पर दिनेशपुर अण्डर पास सड़क पुख्ता पर बिना नम्बर प्लेट मोटर साईकिल चलाये जा रहे व्यक्ति अफजाल अली पुत्र स्व0 पुत्तन शाह निवासी ग्राम लगड़ाभोज कोतवाली गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-29 वर्ष संदिग्ध प्रतीत होने रोका गया मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट थी, कागजात तलब नही करा पाया जामा तलाशी से उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये । बरामदा तमंचा कारतूस व मोटर साईकिल के बारे में पूछने पर तमंचा लोगांे को डराने व शौक के लिये रखना तथा मोटर साईकिल ठाकुरद्वारा क्षेत्र से करना बताया गया। उक्त व्यक्ति को उसके जुर्म धारा 3/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी माल के आधार पर मुकदमा नंबर .92/2025 यू/एस 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कराया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई अभियोग दर्ज है जिसको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा (प्रभारी चौकी महतोष), कानि. उमेश जोशी, कानि. कुन्दन सिंह शामिल थे।





