विद्युत चोरी और बकायेदारो पर विभाग हुआ सख्त, लोगो ने स्मार्ट मीटर भी लगवाये -19 लोगों के यहां विद्युत चोरी पकड़ी गई तथा पुराने बकायेदारो के लगभग 5 लाख बकाया होने पर संयोजन काटे गये
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। विद्युत की चोरी एवं बकायेदारों पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है वहीं लोगों के यहां स्मार्ट मीटर भी लगाये गये। विद्युत वितरण उपखण्ड गदरपुर के अधीन अधिशासी अभियन्ता उमाकान्त चर्तुवेदी के निर्देशन पर देहरादून सर्तकता दल के साथ इस्लाम नगर, आवास विकास, पंजाबी कालोनी, करतारपुर रोड में 50 से अधिक घरो में विद्युत चैकिंग की गयी जिसमें 19 लोगों के यीां विद्युत चोरी पकड़ी गई तथा पुराने बकायेदारो के लगभग 5 लाख बकाया होने पर संयोजन काटे गये व 9 लाख रूपये की वसूली की गई। चैकिंग टीम के दौरान उपखण्ड अधिकारी प्रकाश चन्द्र शाह, विजिलेंस इंस्पेक्टर मारूत साह, एस0आई0 संजीव त्यागी, सर्तकता अभियन्ता अमित आर्या, पुनीत कुमार, रोबिन सिंह, नेहा कुमारी, कृतिका, अवर अभियन्ता महताब अली, सुभाष आर्या, अफसान सैफी, हरजीत सिंह, लाईनकर्मी सचिन कुमार, नन्दू मल्लिक, अमित बाछाड़, शिवा तिवारी, मनीष कुमार आदि लोग मौजूद थे। इस अभियन्ता के अन्तर्गत लगभग 35 लोगो के घर पर स्मार्ट मीटर भी लगाये गये।





