सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या -रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच ने उत्तराखंड व सीबीएसई बोर्ड के 93 टॉपर्स का किया सम्मान

Share on:

रुद्रपुर, (सू.वि.)। उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं ही प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि संकल्प, अनुशासन और संस्कार से मिलती है तथा इन्हीं मूल्यों के सहारे जीवन में लंबे समय तक शिखर पर बने रहा जा सकता है। मंगलवार को रुद्रपुर के होटल सोनिया के सभागार में रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रेरक प्रयास है। उन्होंने संस्था की वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति इस बात से तय होती है कि वह अपनी प्रतिभाओं को कितना सम्मान और प्रोत्साहन देता है। उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं से कहा कि उनकी सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। अब जीवन की असली यात्रा शुरू हुई है, इसलिए सफलता के साथ-साथ संकल्प और संस्कार को भी हमेशा अपने साथ रखें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करें और अपने ज्ञान व प्रतिभा से उत्तराखंड तथा देश का नाम रोशन करें। रेखा आर्या ने कहा कि आज के विद्यार्थी केवल कल का भविष्य नहीं, बल्कि आज का गौरव हैं। जब प्रदेश का युवा आगे बढ़ेगा, तभी उत्तराखंड और भारत विकास के नए शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक सफलता के पीछे परिवार के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समारोह में इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं में अपने-अपने विद्यालयों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी, प्रिया शर्मा, केवल बत्रा, विकास बत्रा, सुधांशु गाबा, सुभाष अरोड़ा, मोहित राय, मनोज खेड़ा, अमित बांगा, मोहित बत्रा, रितेश मनोला, राजेश कामरा, पवन गाबा आदि मौजूद रहे।

खबरें

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन  खोज एवं बचाव उपकरणों का किया आवंटन 

रूद्रपुर (सू.वि.)। जनपद ऊधम सिंह नगर में आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी खोज, बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति देने व सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आवश्यक एवं आधुनिक आपदा संबंधी उपकरणों का आवंटन जिला अधिकारी नितिन भदौरिया द्वारा विभिन्न विभागों को किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनपद की जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज एवं खटीमा तहसीलों, राज्य आपदा मोचन बल पुलिस विभाग तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए। आवंटित उपकरणों में मिनी ड्रोन कैमरा, राफ्ट, वॉकी-टॉकी, सर्च लाइट, मेगाफोन, रेस्क्यू थ्रो बैग, बैटरी एवं पेट्रोल संचालित कटर, गैस डिटेक्टर, फुल फेस मास्क, रेस्पिरेटर (गैस मास्क) सहित अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरण शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन उपकरणों से बाढ़, जलभराव, अग्निकांड, सड़क दुर्घटना, गैस रिसाव एवं अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया (फनपबा त्मेचवदेम), बेहतर समन्वय तथा सुरक्षित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकेंगे। यह पहल जनपद की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपदा के समय आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, एस डी आर एफ टीम प्रभारी अर्जुन बिष्ट, पुलिस विभाग  एवं विभिन्न तहसीलों के कर्मचारी उपस्थित थे।

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या -रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच ने उत्तराखंड व सीबीएसई बोर्ड के 93 टॉपर्स का किया सम्मान

रुद्रपुर, (सू.वि.)। उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं ही प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि संकल्प, अनुशासन और संस्कार से मिलती है तथा इन्हीं मूल्यों के सहारे जीवन में लंबे समय तक शिखर पर बने रहा जा सकता है। मंगलवार को रुद्रपुर के होटल सोनिया के सभागार में रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रेरक प्रयास है। उन्होंने संस्था की वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति इस बात से तय होती है कि वह अपनी प्रतिभाओं को कितना सम्मान और प्रोत्साहन देता है। उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं से कहा कि उनकी सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। अब जीवन की असली यात्रा शुरू हुई है, इसलिए सफलता के साथ-साथ संकल्प और संस्कार को भी हमेशा अपने साथ रखें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करें और अपने ज्ञान व प्रतिभा से उत्तराखंड तथा देश का नाम रोशन करें। रेखा आर्या ने कहा कि आज के विद्यार्थी केवल कल का भविष्य नहीं, बल्कि आज का गौरव हैं। जब प्रदेश का युवा आगे बढ़ेगा, तभी उत्तराखंड और भारत विकास के नए शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक सफलता के पीछे परिवार के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समारोह में इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं में अपने-अपने विद्यालयों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी, प्रिया शर्मा, केवल बत्रा, विकास बत्रा, सुधांशु गाबा, सुभाष अरोड़ा, मोहित राय, मनोज खेड़ा, अमित बांगा, मोहित बत्रा, रितेश मनोला, राजेश कामरा, पवन गाबा आदि मौजूद रहे।

सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: एसडीएम

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
उपजिलाधिकारी श्रीमति ऋचा सिंह उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार लीना चंद्रा के औचक भ्रमण के दौरान तहसील गदरपुर के भैसियामोड़ पर एक व्यक्ति मौके पर बकरी काटते एवं अन्य दो व्यक्ति उसी स्थल पर  (मीट) बेचते पाए गए। मौके पर निरीक्षण के दौरान संबंधित गतिविधियां नियमों के विपरीत संचालित होती पाई गईं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री कैलाश पटवाल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गदरपुर, पशु चिकित्सक, राजस्व विभाग एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए तीन अस्थायी दुकानों को सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपरोक्त दोनों दुकानों को लाइसेंस के अभाव में बंद कर दिया गया है। 

जिलाधिकारी ने 75 लाख रुपये से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रुद्रपुर/गदरपुर (सू.वि.)।
जनपद ऊधम सिंह नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉत्न्सिबिलिटी निधि से  75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दुर्गापुर नंबर-2 का लोकार्पण जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड की पूरी टीम को विद्यालय के नवनिर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक, सुरक्षित, हवादार एवं पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी वाले विद्यालय भवनों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय भवन के आकर्षक एवं मॉडल डिजाइन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के डिजाइनों को अपनाने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने विद्यालय के समुचित रखरखाव एवं भविष्य में आवश्यक मरम्मत एवं अन्य सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड के दो प्रतिनिधियों को विद्यालय प्रबंधन समिति में नामित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी के निदेशक से खटीमा विकासखंड के किसी अन्य राजकीय विद्यालय को भी सीएसआर के माध्यम से पुनर्निर्माण के लिए गोद लेने का अनुरोध किया। ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड के निदेशक नागराज गार्वेश्वरी  ने कहा कि जिला प्रशासन के समन्वय से कंपनी द्वारा 75 लाख रुपये की लागत से इस विद्यालय का आधुनिक स्वरूप में पुनर्निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए कंपनी द्वारा दो अतिरिक्त शिक्षकों की भी व्यवस्था की गई है, जिनका मानदेय कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित दो मंजिला विद्यालय भवन में पांच आधुनिक कक्षाएं, एक पुस्तकालय, एक कंप्यूटर कक्ष, स्टोर रूम तथा स्टाफ रूम का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी शावेज। आलम, प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, ऑटोमेटिक एक्सेल लिमिटेड के सीनियर मैनेजर संतोष कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के दुलाल सरकार, अजीत हलदार, सुषमणी देवी, निशा देवी सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

गदरपुर नगर पालिका में पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए गए

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद, गदरपुर कार्यालय में वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिन्टू) एवं अधिशासी अधिकारी श्री कैलाश सिंह पटवाल द्वारा नगर पालिका के सम्मानित पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए गए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिन्टू) ने पर्यावरण मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे बरसात के मौसम में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें। उन्होंने सभी पर्यावरण मित्रों से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी श्री कैलाश सिंह पटवाल ने भी पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका उनके हितों एवं आवश्यक सुविधाओं के प्रति सदैव संवेदनशील है तथा स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर सभासद अश्वनी कुमार, सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, परमजीत सिंह पम्मा, सभासद प्रतिनिधि ब्रजेश चैधरी, संतोष गुप्ता, इदरीस पाशा, नाजिर अली, चिंतन अरोड़ा, मोमीन, सलीम बाबा सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

सेवा, सुशासन,सेवा एवं समर्पण के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

किच्छा (सू0वि0)। दर्जा मंत्री कै0 गम्भीर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका सभागार में सेवा  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई व जन समस्याओं का निराकरण किया गया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए दर्जा मंत्री कै0 गम्भीर सिंह धामी ने कहा कि यह जन जन की सरकार जन जन के द्वार सेवा शिविर राज्य सरकार की उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके केंद्र में जनता तक योजनाओं की सीधी पहुंच, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की भावना है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनसेवा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देने व योजनाओं का सीधे जनता को लाभ मिल सके  उसी उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने जनता से शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में  मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, जल निगमध्जल संस्थान,विद्युत, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा , महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्योग , कृषि ,उद्यान , मत्स्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित अनेक सेद्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकरी योजनाओं की विस्तृत जानकारियां दी गई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान  करना है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा किच्छा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने किच्छा में एम्स, हाईटेक बस स्टेशन, इन्डस्ट्रीयल काॅरिडोर, माॅडल डिग्री कालेज जैसे अनेक विकास कार्य करने के लिए सरकार व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का भी संज्ञान लिया गया। शिविर में लगभग 550 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया व कुल 09 लिखित  शिकायतें दर्ज हुई सभी शिकायतों को त्वरित निस्तारण सम्बन्धित विभागों को भेजा गया तथा मौखिक शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में बाल विकास द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 10 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी कीट वितरित किये गए तथा 05 बच्चों का अन्न प्रसन्न किया गया । शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल विद्यार्थियों को कॉपियां वितरण की गयी व स्वास्थ्य, आयुष, होम्योपैथिक विभाग द्वारा लोगों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गयी। सक्सेना,अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद व ओसी कलक्ट्रेट हिमांशु कागलिया, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला, नोडल अधिकारीध्पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 

नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित ऐसे सभी खाली प्लॉटों एवं भूखण्डों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाएगा, जहाँ वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है

काशीपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम काशीपुर सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित खाली प्लॉटों/भूखण्डों में वर्षा जल भराव की समस्या के निराकरण एवं भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम काशीपुर में नगर आयुक्त श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी काशीपुर श्री अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री पंकज चन्दोला तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री उमाशंकर नेगी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित ऐसे सभी खाली प्लॉटों एवं भूखण्डों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाएगा, जहाँ वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिन भूखण्डों में जल निकासी की व्यवस्था संभव नहीं है, उनके स्वामियों को अपने व्यय पर तत्काल तारबाड़ (फेंसिंग) कराने एवं चेतावनी बोर्ड लगाने हेतु नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी प्लॉटोंध्भूखण्डों को चिन्हित कर श्रेणीवार सूची तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जलभराव वाले एक खाली भूखण्ड में दो मासूम बच्चों की डूबने से मृत्यु की अत्यंत दुःखद घटना घटित हुई थी। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु नगर निगम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्तमान तक 15 खाली प्लॉटध्भूखण्ड स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, तथा शेष चिन्हित स्थलों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।उपजिलाधिकारी काशीपुर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा जयपुरखुर्द एवं पक्काकोट सहित जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु नालों की नियमित सफाई, अवरुद्ध जल निकासी मार्गों को तत्काल खुलवाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं।
जनसहभागिता एवं अपील
जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि अपने आसपास स्थित खाली प्लॉटोंध्भूखण्डों में जलभराव होने पर तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से यह भी अनुरोध है कि जलभराव वाले स्थानों के समीप बच्चों को अकेले न जाने दें तथा ऐसे स्थलों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। जलभराव अथवा आपदा संबंधी शिकायत/सूचना निम्न माध्यमों से दी जा सकती है। नगर निगम काशीपुर हेल्पलाइन रू 9259725619, जिला आपदा कंट्रोल रूम रू 05944-250250/05944-250719, टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन-1077,भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रमुख कार्यवाही नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी जलभराव संभावित खाली प्लॉटों एवं भूखण्डों का सर्वे एवं डिजिटल अभिलेखीकरण। जलभराव वाले स्थलों पर चेतावनी बोर्ड एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था। भूखण्ड स्वामियों द्वारा समयबद्ध जल निकासी एवं फेंसिंग सुनिश्चित कराना। संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण एवं मानसून अवधि में विशेष निगरानी। नालों एवं जल निकासी तंत्र की निरंतर सफाई एवं अवरोध हटाने की कार्यवाही। विद्यालयों, मोहल्ला समितियों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जलभराव स्थलों के प्रति जन-जागरूकता अभियान।
 

Most Viewed