वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर। ग्राम बागवाला (डेरा) में ग्राम पंचायत बागवाला के अंतर्गत सुरेंद्र के घर से रामानंद के घर तक निर्मित सीसी रोड का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पूजा कुमारी पत्नी प्रमोद कुमार ने की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत भूषण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप एवं मुख्यमंत्री च्नेीांत ैपदही क्ींउप के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जा रहा है। भारत भूषण चुघ ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां सभी वर्गों को समान सम्मान और अवसर मिलता है। पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ी है और आने वाले समय में भी ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक विकास योजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य कर रही है। क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अवधेश कश्यप, रानी, जगपाल, धर्मेंद्र, रामभजन, कन्यावती, चंद्रावती, आरती, भारती सरकार, पूनम, राजकुमार, रीमा मंजीत, मीरा, रामकेश, बाबूराम, राहुल, शंकर, योगेश तिवारी, कमलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




