उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव के पल अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी अंशुमान ने बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का गौरव -पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भारत सरकार विदेश मंत्री द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए.पी अंशुमान
(राजेश पसरीचा)
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए. पी अंशुमान द्वारा पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भारत सरकार विदेश मंत्री के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर उत्तराखंड पुलिस में अलग ही उत्साह देखने को मिला है। जिसमें उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ाने पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए पी अंशुमान को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025.26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा पदेजपजनजपवदंस चमतवितउंदबम ंूंतक वित ेजंजम चवसपबम से सम्मानित किया गया है ।यह प्रतिष्ठित सम्मान जो कि देश भर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया है । नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में शुक्रवार को आयोजित समझ में माननीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ओर से आप अंशुमन अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन को यह सम्मान प्रदान किया गया। वहीं उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ द्वारा बताया गया कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध पारदर्शी एवं नागरिक केंद्रित बनाने हेतु किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है जिसमें पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के सभी में पासपोर्ट सत्यापन कार्यों की नियमित समीक्षा ,तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया ।जिसके फलस्वरुप उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं उत्तराखंड पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा उत्तराखंड पुलिस को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है यह उपलब्धि उसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सफलता का प्रतीक है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी उत्तराखंड पुलिस नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ती रहेगी । इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं समस्त उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ए.पी अंशुमान जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।




