हरित सेवा संकल्प के तहत भारत विकास परिषद ने किया वृहद वृक्षारोपण
नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित
(आकाश कोचर)
गदरपुर। उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मुख्यमंत्री पद पर ऐतिहासिक एवं गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तराखंड के इतिहास में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा का कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में आज नगर पालिका परिषद, गदरपुर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिंटू) जी की अध्यक्षता में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्रध्चेक वितरित किए गए तथा उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की सराहना करते हुए उनके सफल 5 वर्षीय कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन राजेश गुम्बर, मंडल महामंत्री अनिल जेटली जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष तनुज गिल्होत्रा, सभासद अश्वनी कुमार, सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद मोमिन, सभासद प्रतिनिधि इदरीस पाशा सहित भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी रोहित कम्बोज, गुलशन शर्मा, निर्मल नारंग, श्र उपदेश अरोड़ा, श्रीमती स्वीटी चावला, वीरू सैनी, नगर पालिका के कर्मचारीगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उत्तराखंड की निरंतर प्रगति की कामना की।




