गदरपुर पुलिस ने 21 दुर्लभ प्रजाति इण्डियन सॉफ्टशेल (निलसोनिया गेंगटिका) (लिससेमिस पंक्टाटा) के साथ दो को किया गिरफ्तार
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तगणों को 21 दुर्लभ प्रजाति इण्डियन सॉफ्टशेल (निलसोनिया गेंगटिका) (लिससेमिस पंक्टाटा) के साथ गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा वन्य जीव संरक्षण हेतु दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के निर्यात, तस्करी तथा बिक्री आदि पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16/08/2026 सघन चैकिंग अभियान चालते हुए गदरपुर मोतियापुर हाईवे पर पानी की टंकी के पास दो अभियुक्तगणो को मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बरंग काला रजि0नं0 यूपी22एन-1668 व चैसिस नम्बर- एमएलएलए 094केएचडी72885 में परिवहन करते 21 अदद दुर्लभ प्रजाति इण्डियन सॉफ्टशेल (निलसोनिया गेंगटिका) , (लिससेमिस पंक्टाटा) कछुओ के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा इन कछुवों को दडियाल कोसी नदी में धीमर (मछवारों) से जाना जिनका नाम पता नही जानना बताया गया। उपरोक्त अभियुक्त गण को जुर्म अपराध धारा 9/51/48ए वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 से अवगत कराते हुए हस्बव कायदा गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर 204/2026 अन्तर्गत धारा 9/51/48। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 का अभियोग पंजीकृत किया गया । माननीय न्याायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टी में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, अप उपनिरीक्षक रमेश चन्द्र बिष्ट, कानि. सीपी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कानि. सीपी मोहन भट्ट, हो.गा. दीपक शर्मा, संविदा चालक राजेश कुमार शामिल थे।


















