महागौरी की पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन -रामनवमीं का पर्व भी नगर व क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया गया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर/रुदपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी व नवमी पर मन्दिरों व घरों में श्रद्वालुओं ने देवी महागौरी की पूजा अर्चना कर नारियल, हलवा, पूड़ी, चने का प्रसाद अर्पित किया। कई भक्तों ने कन्या पूजन कर कन्याओें कोे भोज करवाते हुये उपहार भेंट किया व आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ उन्होंने अपने व्रत का समापन किया। इस अवसर पर मंदिरो को खूब सजाया गया और भजन कीर्तन किया। वहीं रामनवमीं का पर्व भी मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। इसके उपरान्त प्रसाद का वितरण किया गया।





