आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों पर छापेमारी की, अवैध शराब बरामद
रुद्रपुर (सू.वि.)। आबकारी आयुक्तएवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के आदेशानुसार रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में शास्त्रीनगर गड्ढाकालोनी में अवैध कच्ची शराब निर्माण, भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-01 रुद्रपुर की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए क्षेत्रान्तर्ग छापेमारी के दौरान शास्त्रीनगर गड्ढाकालोनी में अभियुक्ता गुरनाम कौर पत्नी प्रेम सिंह के घर से 24 पॉच धारिता 500एमएल कुल मात्रा 12 लीटर अवैध शराब खाम बरामद हुई एवं अभियुक्ता रूपिंदर कौर पत्नी किशन सिंह के घर से 42 पाउच धारित 500 एमएल के कुल बरामद मात्रा 21 लीटर लगभग अवैध शराब खाम बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इस कार्यवाही में क्षेत्र -01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में प्रधान आब0 सिपाही दीपक, संतोष, विकास व आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र, रोशनी आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



