हरित सेवा संकल्प के तहत भारत विकास परिषद ने किया वृहद वृक्षारोपण
उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री का गदरपुर आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
(आकाश कोचर)
गदरपुर। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट का गदरपुर आगमन पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत वार्ड नंबर 6, आवास विकास में स्वर्गीय जोगेंद्र नाथ पपनेजा की स्मृति में निर्माणाधीन रजत जयंती पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुरेश भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गम्बर, राजेश गुम्बर, सभासद रमन छाबड़ा, सभासद सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मा, सभासद प्रतिनिधि मो. मोमीन एवं इदरीस पाशा, नजीर, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धर्मपाल गुड़िया, दीपक ग्रोवर, हरलोक नामधारी, अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पाटवाल, विजेंद्र कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।




