सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी मजबूती: मस्तू दास

Share on:

रुद्रपुर, (सू0वि0)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर आयुक्त, समस्त ईआरओ, एईआरओ एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची होती है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र नामों का समयबद्ध सत्यापन हो, इसी उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि 8 जून से जनपद में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मतदाताओं की पहचान, पते का सत्यापन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का परीक्षण एवं पात्र नए मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कार्य प्रगति पर है, किन्तु निर्धारित लक्ष्य की तुलना में कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उसके उपरांत बी एल के माध्यम से मतदाताओं से फार्म प्राप्त कर निर्धारित पोर्टल पर अपडेट भी कराया जाय।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र एवं बूथ स्तर पर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और पुनरीक्षण प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा दैनिक प्रगति की समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां अतिरिक्त फील्ड टीम लगाकर अभियान में तेजी लाई जाए साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त करने के लिए  व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर भी बल दिया। बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से आमजन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही समस्त कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में संचालित एसआईआर कार्यों, बूथवार प्रगति, फील्ड सत्यापन एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी भी दी। बैठक में उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, अमृता शर्मा, राहुल शाह, हिमांशु कफल्टिया, गौरव पाण्डे, नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, शिप्रा जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी सहित समस्त ईआरओ, एईआरओ, डीएलएमटी एवं एएलएमटी अधिकारी उपस्थित रहे।
 
खबरें

पालिकाध्यक्ष द्वारा वार्ड नं. 11 में वर्षा ऋतु से पूर्व नदियों की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं संभावित जलभराव की समस्या से बचाव के लिए गदरपुर पालिकाध्यक्ष श्री मनोज गुम्बर (मिंटू) द्वारा आज वार्ड नं. 11 में नदियों की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। पालिकाध्यक्ष श्री गुम्बर ने कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व नदियों एवं जल निकासी मार्गों की सफाई आवश्यक है, जिससे बरसात के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो तथा क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वार्ड नं. 11 के सभासद प्रतिनिधि बृजेश चैधरी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
 
मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा: अंजू  भुड्डी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
देश के सबसे लंबे समय तक भारत का प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर में उनकी दीर्घायु और यशस्वी होने के लिए पूजा अर्चना की गई और मिष्ठान वितरण किया गया नरेंद्र भाई मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने हुए 12 वर्ष से अधिक का समय हो गया है इसको लेकर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने इसको एक पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया इसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गदरपुर मंडल द्वारा श्री सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार में संध्या आरती एवं पूजा अर्चना की गई और नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और यशस्वी होने की प्रार्थना की और उसके बाद महिला मोर्चा ने मिष्ठान वितरण किया । महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चे की कुमाऊं संयोजक अंजू भुड्डी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर है और ऐसी अनेकों योजनाएं नरेंद्र भाई मोदी द्वारा चलाई गई जिससे इस देश के गरीबों का और अंत्योदय पर रहने वाले का कल्याण हुआ है उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में देश विकसित देशों की श्रेणी में आएगा और विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करेगा इस अवसर पर भाजपा मंडल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम ग्रोवर मंडल मंत्री रेनू बिष्ट मानसी शर्मा मंडल महामंत्री महिला मोर्चा लक्ष्मी चैहान  जिला कार्यकारिणी सदस्य सीमा चैधरी बबली शर्मा सुदेश परुथी योजना शिल्पी राधिका शर्मा सुनीता बजाज पूनम संतोष सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।
 
निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने, नामिनी बनवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ का लाभ देने के लिए लगेंगे विशेष शिविर 

रूद्रपुर (सू0वि0)। निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने, नामिनी बनवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ में नए नामांकन के लिए 15 जून से जिले में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिला लीड बैंक अधिकारी चिराग पटेल ने बताया कि जनपद की 375 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वंचित रह गए योग्य और इच्छुक लोगो का प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में नामांकन इन शिविरो में कराया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री जनधन योजना के कई खाते निष्क्रिय है एवं इनमे री-केवायसी और सी-केवायसी करना जरूरी हैं। उन्होेने बताया कि पूर्व में एसे भी मामले सामने आए है जिनमे नामिनी नहीं बनाए जाने से खाताधारक की मृत्यु के बाद उनके परिवार या कानूनी वारिस को पैसा मिलने में परेशानी हुई हैं। ऐसे में जनपद में 15 जून से 15 जुलाई के बीच विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमे निष्क्रिय बैंक खाते चालू किए जाएंगे, नामिनी दर्ज करवाए जाएंगे, रीकेवायसी एवं सीकेवायसी कारवाई जाएगी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन किए जाएंगे।
 
त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी मजबूती: मस्तू दास

रुद्रपुर, (सू0वि0)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर आयुक्त, समस्त ईआरओ, एईआरओ एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची होती है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र नामों का समयबद्ध सत्यापन हो, इसी उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि 8 जून से जनपद में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मतदाताओं की पहचान, पते का सत्यापन, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का परीक्षण एवं पात्र नए मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कार्य प्रगति पर है, किन्तु निर्धारित लक्ष्य की तुलना में कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उसके उपरांत बी एल के माध्यम से मतदाताओं से फार्म प्राप्त कर निर्धारित पोर्टल पर अपडेट भी कराया जाय।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र एवं बूथ स्तर पर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और पुनरीक्षण प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा दैनिक प्रगति की समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां अतिरिक्त फील्ड टीम लगाकर अभियान में तेजी लाई जाए साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त करने के लिए  व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर भी बल दिया। बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से आमजन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही समस्त कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में संचालित एसआईआर कार्यों, बूथवार प्रगति, फील्ड सत्यापन एवं मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी भी दी। बैठक में उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, अमृता शर्मा, राहुल शाह, हिमांशु कफल्टिया, गौरव पाण्डे, नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, शिप्रा जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह अधिकारी सहित समस्त ईआरओ, एईआरओ, डीएलएमटी एवं एएलएमटी अधिकारी उपस्थित रहे।
 
ससद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष होने पर दी बधाई

हल्द्वानी (सू.वि)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष  विकास के नए भारत का स्वर्णिम काल दृ अजय भट्ट पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सांसद श्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री भट्ट ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड और विशेष रूप से कुमाऊँ क्षेत्र को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें मिली हैं। लंबे समय से लंबित जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्र की सिंचाई, पेयजल एवं कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर की स्थापना से कुमाऊँ मंडल के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। श्री भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सुदृढ़ीकरण, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, वंदे भारत एवं आधुनिक रेल सेवाओं के विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्गों के चैड़ीकरण, चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा स्वदेश दर्शन एवं प्रसाद योजनाओं के माध्यम से पर्यटन एवं आधारभूत संरचना को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, आवास और ग्रामीण विकास से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। श्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। देश आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। विकसित भारत-2047 का संकल्प आज प्रत्येक भारतीय का संकल्प बन गया है। सांसद अजय भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
 
डीएम के आदेश पर प्रशासन ने फर्जी चल रहे अस्पताल को किया सीज

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में प्रशासन ,चिकित्सा विभाग और पुलिस की टीम के साथ लाइफलाइन हॉस्पिटल डॉ असगर अली के क्लीनिक में आकस्मिक जांच की गई जिलाधिकारी महोदय को अवैध रूप से अस्पताल संचालित किए जाने एवं इस अस्पताल में बिना महिला चिकित्सक के अवैध रूप से गर्भपात कराए जाने की शिकायत प्राप्त  हुई थी, क्षेत्रीय पटवारी को पेशेंट बनाकर अस्पताल में भेज कर उक्त शिकायतों की पुष्टि के उपरांत जब टीम ने जाँच की तो मौके पर उक्त अस्पताल का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाया गया डॉक्टर असगर अली के पास ठ।डै की डिग्री थी जबकि मौके पर हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था अस्पताल में ओटी और अन्य एलोपैथिक दवाई भी पाई गई जबकि कोई भी महिला डॉक्टर वहां नहीं मिली ऑपरेशन एवं गर्भपात किए जाने संबंधी समस्त दवाएं उक्त व्ज् में पाई गई  निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि उपरोक्त चिकित्सालय में Midazolam,mephenfine, tab mesoprot,epidosin,metharein, fetal doppler machine, dustbin..cotton blood mixed swab,BST,consent आदि पाए गए। मौके पर निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ मधु माथुर, जिला चिकित्सालय  डॉ अंजनी कुमार, राजस्व विभाग से उप जिलाधिकारी गदरपुर, तहसीलदार महोदय गदरपुर रा उ निरीक्षक नरेंद्र कुमार व इंदु भट्ट तथा पुलिस विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे, उक्त हॉस्पिटल को अवैध रूप से संचालित किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।.
 
प्रशासन ने नहर और नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया 

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सिंचाई विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नहर और नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिनके कारण शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है। नहर और नाले को शीघ्रता से साफ करने के लिए विभागों को निर्देशित किया गया... ताकि मानसून के दौरान जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।