निरीक्षक मंजू पांडे को मिली नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की अहम जिम्मेदारी -नानकमत्ता कोतवाली की प्रथम महिला बनी प्रभारी निरीक्षक
राजेश पसरीचा
नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं जिसमें निरीक्षक मंजू पांडे को महिला हेल्प लाइन रुद्रपुर से नानकमत्ता प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं उप निरीक्षक उमेश कुमार को नानकमत्ता कोतवाली से रुद्रपुर एसओजी प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक विक्रम राठौर को कोतवाली कुंडा प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। आपको बता दें कि प्रथम महिला निरीक्षक मंजू पांडे को नानकमत्ता कोतवाली प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है । प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे द्वारा पदभार ग्रहण करने पर जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई उस जिम्मेदारी को वह अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगी। नानकमत्ता क्षेत्र में किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। वहीं उन्होंने बताया कि अवैध नशे कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे ने बताया कि जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि में गश्त बढ़ाई जाएगी। कोतवाली में आने वाले पीड़ितों की शिकायतों को सुनते हुए निष्पक्ष जांच करते हुए न्याय दिलाने में मदद करना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों से अपील की गई कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें। प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे द्वारा पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय पत्रकारों,व्यापारियों, एवं गणमान्य लोगों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।





