काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री मुलाकात कर की मांग
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में ग्राम बकैनिया में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। जिला उधम सिंह नगर के गदरपुर में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव महोदया ( सीनियर डिवीजन जज) श्रीमती ममता पन्त के निर्देशन में ग्राम सभा बकैनिया में ग्राम प्रधान सीमा कुशवाह की अध्यक्षता में बिषय-घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया व महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, कल्याणकारी योजनाओं, कम्युनिस्ट मिडिएशन के बारें में बताया गया। जिसमें गांव वालों के मध्य छोटे छोटे वाद-विवाद गांव के स्तर पर मीडिएशन द्वारा निस्तारित किए जाएंगे। जिसमें तीन मीडिएशन को मीडिएशन के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया गया। जिसमें छोटे छोटे वाद विवाद को गांव स्तर पर निस्तारित किया जा सके एवं नींबू, अमरूद, आम के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी,स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा थीम सोंग, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930के बारें में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, गोपाल सिंह गौतम द्वारा ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की संख्या 52रही।




