नगर में एक वर्ष में 8 करोड़ 58 लाख 27 हजार रुपये के विकास कार्य किये गये: गुम्बर -कार्यकाल एक वर्ष होने पर पालिकाध्यक्ष पत्रकारों से हुए रु-बरु, 13 फरवरी को लगने वाला बहुउद्देशीय शिविर अब 19 को लगेगा
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुुर। नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के एक वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से रु-बरु होने हुए उन्होंने नगर में किये गये विकास कार्य एवं अन्य आगामी विकास कार्य व कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी। श्री गुम्बर ने के विकास, आगामी धार्मिक पर्व की व्यवस्थाओं और जन-कल्याणकारी शिविर को लेकर तीन मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। अध्यक्ष ने सर्वप्रथम अपने कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर नगर वासियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में शहर के सभी 11 वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर में अक तक कुल 8 करोड़ 58 लाख 27 हजार रुपये की लागत से शहर में सड़को तथा पार्को का जाल बिछाया गया, नालियों का निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि गदरपुर को एक आदर्श नगर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री गुम्बर ने कहा कि आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों (कांवड़ियों) की भारी संख्या गदरपुर मार्ग से होकर गुजरती है। श्रद्धालुओं की आस्था और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर पालिका द्वारा भी आदेश का पालन करते हुए 15-02-26 तक यात्रा मार्ग पर स्थित सभी मांस-मछली की दुकानें और संबंधित रेस्टोरेंट पूर्णतः बंद रखने के दिशा निर्देश दिये गये है। इस दौरान किसी भी प्रकार के विक्रय पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री गुम्बर ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘‘ अभियान के अंतर्गत, पूर्व में 13 फरवरी को प्रस्तावित बहुउद्देशीय शिविर अब अपरिहार्य कारणों से दिनांक 19-02-26 को सुबह 11ः00 बजे थाने के समीप पार्किंग क्षेत्र में एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर (कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में 23 सरकारी विभाग एक साथ मौजूद रहेंगे। शिविर में राशन कार्ड, यूसीसी, पेंशन कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, जाति/स्थायी/आय प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर दिया जाएगा। श्री गुम्बर ने बताया कि सचिव जिला विकास प्राधिकरण से एक वार्ता की गयी है जिसमें गदरपुर थाने के समीप जिला विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित की गयी पार्किंग नगर पालिका को हस्तांतरित करने की कार्यवाही जल्द ही की जायेगी तथा वहां पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी किया जायेगा। जिसकी कार्यवाही जल्द ही शुरू कर दी जायेगी। साथ ही शहर के अन्य सभी वार्डों में स्थित सार्वजनिक शौचालयों का कायाकल्प भी किया जाएगा ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।





