गदरपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्यायें/प्रस्ताव किये गये
एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, गदरपुर के छात्र को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, गदरपुर के दसवीं कक्षा के छात्र नवनीत सिंह बिधूड़ी पुत्र श्री मगन सिंह ने हिंदी विकास संस्थान द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में विद्यालय की ओर से प्रतिभाग करके बाल श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त किया तथा स्वर्ण पदक प्राप्त करके विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया। दिल्ली के तीन मूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान समारोह में नवनीत सिंह बिधूड़ी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह विद्यालय द्वारा हिंदी के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों के सर्वांगीण विकास को दर्शाता है। इसी क्रम में विद्यालय से और बच्चों द्वारा भी चार स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं दो कास्य पदक भी प्राप्त किए गए। विद्यालय के अध्यक्ष श्री डी0पी0 सिंह द्वारा इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी गई व छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई और इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद एवं बधाई दी प्रधानाचार्य ने विद्यालय की हिंदी विषय की शिक्षिका श्रीमती काजल अरोरा को बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए एवं छात्रों को इस स्तर पर पहुंचाने के लिए बधाई दी और भविष्य में समस्त बच्चों को इस तरह हिंदी के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया।











