सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

मुख्यमंत्री ने खटीमा में हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी  -समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

Share on:

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार सोमवार को खटीमा में हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी । उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू,  गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा,भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
 

खबरें

मुख्यमंत्री ने खटीमा में हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी  -समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार सोमवार को खटीमा में हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी । उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू,  गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा,भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।
 

मुख्यमंत्री ने भारत-नेपाल सीमा स्थित लोहियाहैड क्षेत्र का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा

खटीमा सू0वि0)। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के सीमांत क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा स्थित लोहियाहैड में शारदा बाईपास चैनल का निरीक्षण कर क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहियाहैड का यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और घने वनों से आच्छादित होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में शारदा कॉरिडोर के विकास का कार्य प्रगति पर है तथा इसके लगभग 200 वर्ग किलोमीटर के दायरे में आने वाले इस क्षेत्र को भी विकास योजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, उनकी आय में वृद्धि होगी तथा सीमांत क्षेत्र के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर आजीविका उपलब्ध होने से वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास करते हुए प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, रंदीप पोखरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनता, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात

रामनगर (सू.वि.। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार रविवार को पुलिस लाईन हैलीपेड पहुंचे। हेलीपैड पहुंचने पर पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधयाक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, भारत भूषण चुघ, अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि ने स्वागत किया ।
 

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधायक एवं मेयर द्वारा शुभारम्भ किया

रुद्रपुर (सू.वि.)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के अंतर्गत आज जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में माननीय विधायक रुद्रपुर श्री शिव अरोड़ा तथा माननीय मेयर श्री विकास शर्मा ने अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय जान प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया तथा जनपदवासियों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की गई। इस अवसर पर विधायक रुद्रपुर श्री शिव अरोड़ा एवं श्री विकास शर्मा, मेयर रुद्रपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. एम. के. तिवारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी सिंह ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अभियान के अंतर्गत जनपद में 1322 बूथ, 855 टीमें एवं 9 जोन बनाये गए हैं। जनपद के 274889 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जनपद को 9 जोनों में विभाजित किया गया है तथा सभी जोनल अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र आवंटित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनपद के समस्त अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा पोलियोरोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ जुनैद कमर, डॉ मीनाक्षी सुमन (डब्लू एच ओ),ए एन एम दीपा जोशी, प्रदीप महर, नन्दलाल, हेम पंत, भैरव दत्त सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण 

रूद्रपुर (सू0वि0)। बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 156 करोड़ की लागत से निर्मित 1872 आवास शीघ्र लाभार्थियों को आवंटित होंगे। रविवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बागवाला रुद्रपुर पहुँचकर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 156 करोड़ की लागत 1872 आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्मित आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों द्वारा जमा धनराशि की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ने बताया कि पीएम आवास हेतु 3 लाख सरकार द्वारा एवं 3 लाख की धनराशि लाभार्थी द्वारा जमा किये जाने है। उन्होने बताया कि निर्मित आवासों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है तथा आवास परिसर में पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में एस.टी.पी. बना गया है तथा उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है। इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
 

मुख्य सचिव ने सिडकुल द्वारा निर्माणाधीन एरोमा पार्क, काशीपुर बाईपास रिंग रोड का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया

काशीपुर (सू0वि0)। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अपने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान सिडकुल द्वारा निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, एस्कॉर्ट फार्म में सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म में 803 एकड़ भूमि, फोर लेन स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर, काशीपुर बाईपास रिंग रोड का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। सिडकुल निरीक्षण दौरान विस्तृत जानकारीया ली। क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल ने बताया कि ईएमसी 133 एकड़ का है इसमें 56 प्लाट है जिसमें से 22 प्लॉट बिक चुके हैं शेष प्लॉट इन्क्वारी में है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ईएमसी प्रोजेक्ट 177 करोड़ का है जिसका काम पेयजल निगम द्वारा  किया जा रहा है, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा अवशेष धनराशि 45 करोड़ की मांग शासन को भेजी गई है धनराशि मिलने पर इस प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने ईएमसी में पौधारोपण भी किया। इसके बाद मुख्य सचिव ने सिडकुल की हेमपुर नेपा फार्म में 803 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया व जानकारियां ली। इसके उपरान्त मुख्य सचिव ने फोर लेन स्वीकृत एनएच काशीपुर-रामनगर व काशीपुर बाईपास रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर के 5.75 किमी. से रामनगर की ओर 18.26 किमी. चोर लेन स्वीकृत है जिसकी लागत 494.45 करोड़ है। उन्होने बताया कि कार्य का टेण्डर हो चुका है, भूमि मुआवजा वितरण प्रक्रिया में है व वन भूमि हस्तान्त्रण प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है, सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। सचिव ने एनएचआई से बाईपास कार्यो की विस्तृत जानकारी ली व कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, आरएम सिडकुल विपिन कुमार, अधीक्षण अभियंता एनएच हरीश पंगती, अधिशासी अभियंता महेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, तहसीलदार पंकज चन्दोला आदि मौजूद थे।
 

सदस्य उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षता में क्रिमसन वर्ड स्कूल से सम्बन्धित विभिन्न शिकायतों एवं विद्यालय को अचानक बंद किए जाने के प्रकरण पर आवश्यक बैठक आयोजित हुई

रूद्रपुर (सू0वि0)। मा० सदस्य उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग योगेश सिह रजवार की अध्यक्षता में क्रिमसन वर्ड स्कूल से सम्बन्धित विभिन्न शिकायतों एवं विद्यालय को अचानक बंद किए जाने के प्रकरण पर आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सम्बन्धित विद्यालय की प्रबन्ध समिति के सदस्य व अन्य विद्यालयों के प्रबन्धक एवं प्रधानाचायों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। मा० सदस्य उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा क्रिमसन वर्ड स्कूल के प्रबन्ध समिति के सदस्यों के साथ व शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्रिमसन वर्ड स्कूल में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों की सुरक्षा, भवन की स्थिति, वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा विद्यालय संचालन से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की गई। मा० सदस्य श्री रजवार ने विद्यालय प्रबन्ध समिति को निर्देश दिये कि विद्यालय मेंउपलब्ध सभी आवश्यक सुविधाए निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होने कहा कि विशेष रूप से विद्यालय भवन की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, पृथक फायर टैक, वैध ऑक्युपेसी प्रमाणपत्र (व्बबनचंदबल ब्मतजपपिबंजम), सड़क से विद्यालय तक सुरक्षित पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन विद्यालय खुलने से पूर्व सुनिश्चित किया जाए तथा इस आशय का लिखित प्रमाण पत्र खण्ड शिक्षा अधिकारी, रूद्रपुर के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए। मा० सदस्य योगेश सिंह रजवार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी निर्देश दिये कि विद्यालय की समस्त कमियों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही की आख्या आयोग को निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करें साथ ही विद्यालय प्रबन्ध को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अवहेलना पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा उनकी पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी कमियो का शीघ्र निराकरण कर विद्यालय का संचालन शासन एवं शिक्षा विभाग के प्रचलित नियमों के अनुरूप सुचारु रूप से सुनिश्चित करें। मुख्य शिक्षा अधिकारी को 10-12 सदस्यों की एक समिति का गठन करने के निर्देश दिये गये। जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, अग्नि शमन विभाग, श्रम विभाग, जिला प्रोवेशन अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी सम्मिलित किया जाय। समिति के अध्यक्ष के रूप में उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य को नामित किया जाय। समिति द्वारा जनपद के भीतर संचालित सभी कोचिंग रोन्टरों तथा निजी विद्यालयों व अशासकीय विद्यालयों के सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जायेगा। इस हेतु सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खण्ड हेतु जुलाई के दूसरे सप्ताह तक एक रोस्टर तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। बैठक में विद्यालयों में स्थापित शिकायत पेटिका का नियमित अनुश्रवण करने, नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाने, स्कूलों की परिवहन व्यवस्था के सुधार व विद्यालयों की प्रबन्ध समितियों की अभिभावकों के साथ नियमित बैठक आहूत किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सावेद आलम, भानु प्रताप कुशवाह सहित सभी जिला समन्व्यक, समग्र शिक्षा, एवं सकुल समन्वयक आदि उपस्थित थे।