काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री मुलाकात कर की मांग
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री धामी जी शुक्रवार को गदरपुर में -नवनिर्मित बस स्टैण्ड, ब्लाक कार्यालय का लोकार्पण सहित अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं में स्वागत को लेकर काफी उत्साह
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गदरपुर पहुंचेगें। जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि काफी लम्बे अर्से से लोगों को बस स्टैण्ड की मांग की जा रही थी। उनके द्वारा नव निर्मित रोजवेज बस स्टैण्ड, विकास खंड कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। उनके द्वारा अमर शहीद ऊधम सिंह कम्बोज की शहादत पर कम्बोज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम शहीदी दिवस पर सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री जी आम सभा कार्यक्रम नवीन मंडी स्थल पर होगा। श्री मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर द्वारा करीब 1220 बजे नवीन मंडी हैलीपेड पर पहुंचेगे। यहां से 12.55 बजे कम्बोज धर्मशाला में आयोजित शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 14.15 से 15.30 बजे नवनिर्मित बस स्टेशन गदरपुर, विकास खंड विकास कार्यालय भवन का लोकार्पण एव डलबाबा मंदिर से गूलरभोज कूल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक सड़क एवं आन्तरिक मार्गो का शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। श्री गुम्बर ने क्षेत्र की जनता को इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। श्री मुख्यमंत्री के गदरपुर में प्रथम बार विशाल कार्यक्रम पर आगमन को लेकर विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया और काफी उत्साह नजर आ रहा है।




