वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। श्री सनातन धर्म मन्दिर सरदारनगर में परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री ज्वाला दास गोसाई जी महाराज की पुण्य तिथि पर आयोजित 42वाॅ विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। गुड़गाव हरियाणा से पधारे गद्दीनसीन संत अनिल कुमार गोसाई द्वारा अपने मुखार बिन्दु से भक्तजनों को ईश्वर भक्ति एवं गुरुभक्ति के बारे में मार्ग दर्शन किया। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा के बिना मौक्ष संभव नहीं है। श्री जय भवानी जागरण मंडल गदरपुर के महंत पंडित पं. राजन शर्मा ने अपने प्रवचन से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुमहिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त अपनी मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर झूमने पर मजबूर कर दिया। आजाद नगर किच्छा से पधारे पं. अनिल कुमार शर्मा ने अपने प्रवचन में ईश्वर भक्ति एवं गुरु महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को गुरु के बताये गये मार्ग पर चलने का आहृवान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य शरीर पाने के बाद भी जो जीवात्मा ईश्वर भक्ति में तल्लीन नहीं रहती वह पशु तुल्य है। गुरू की कृपा के बिना मोक्ष संम्भव नहीं। सच्चा शिष्य वह है जो गुरू द्वारा बताये गये मार्ग पर चले। इससे पूर्व पं भीष्मदत्त शर्मा ने हवन यज्ञ के उपरान्त रामचरित मानस पाठ का समापन मंत्रोच्चार के बीच कराया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री गंुजन सुखीजा ने भी अपने संबोधन में सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। वही 28 जुलाई की रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने ईश्वर के भजनों के गुनगान से अपने जीवन को धन्य किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे टीकम खेड़ा ने बाहर से आये सभी लोगों को आभार प्रकट किया। इसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों एवं प्रदेशों सहारनपुर, बिजनौर, पंजाब आदि से काफी संख्या में सेवक भी पहुंचे। इस अवसर पर गोकुल खेड़ा, धर्मचन्द खेड़ा, ओम प्रकाश अरोरा, जिला पंचायत सदस्य शिल्की खेड़ा, चन्द्र खेड़ा, रविद्र बजाज, अशोक धीर, सोमनाथ छाबड़ा, हरि खेड़ा, सूरज खेड़ा, सौरभ खेड़ा, नवीन खेड़ा, राजकुमार खेड़ा, मोहन लाल खेड़ा, हरीश बजाज, अनिल कालड़ा, रचित खेड़ा, श्याम लाल सुखीजा, सुरेश कम्बोज, राजकुमार भुड्डी, लेखराज नागपाल, राकेश भुड्डी, अजय खेड़ा, विजय सुखीजा, अनिल खेड़ा, कृष्ण लाल बत्रा, चिमन लाल खेड़़ा कृष्ण लाल खेड़ा, गोकुल चन्द खेड़ा, श्यामलाल खेड़ा, विशाल खेड़ा, भूपेन्द्र अनंजा, सौरभ कालड़ा, अशोक छाबड़ा, संतोष गुप्ता, दीपक अरोरा, नरेश हुड़िया, दीपक सुधा, रमन छाबड़ा, कपिल गण्डा, प्रेम खेड़ा, पंकज खेड़ा, अंकुश खेड़ा, सुनिल खेड़ा एडवोकेट, राहुल अनेजा, अमित खेड़ा, सुनिल निखिल खेड़ा, सुमित खेड़ा, केशव खेड़ा, अंकित खेड़ा, अशोक भुड्डी, सुनीता, सुमन, नीलम, वर्षा, सीमा खेड़ा, नीतू, सीमा, आशा, राधा, सिम्पल खेड़ा, अर्चना, ऊषा, सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-