सत्यमेव जयते

देशविविध

लाल किले से बोले पीएम मोदी- शुरू होगा मिशन सुदर्शन चक्र, दुश्मन को देंगे करारा जवाब

Share on:

देहली (संवाद-सूत्र)। भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। वे लालकिले की प्रचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी बदलाव समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने एक संकल्प लिया है, इसके लिए मुझे देशवासियों का आशीर्वाद चाहिए। क्योंकि समृद्धि कितनी ही हो, लेकिन सुरक्षा के साथ न हो तो इसका महत्व नहीं होता। मैं लाल किले से कह रहा हूं कि आने वाले 10 साल में यानी 2035 तक राष्ट्र के सभी अहम स्थलों जिनमें सामरिक के साथ साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल हैं। जैसे अस्पताल, रेलवे, आस्था के केंद्र हों, उन्हें तकनीक के नए प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जाएगा। ये सुरक्षा का कवच लगातार विस्तृत होगा। देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे, किसी भी तरह की तकनीक आ जाए, हमारी तकनीक उसका मुकाबला करने में सक्षम हो। मैं 2035 तक इसके लिए राष्ट्रीय कवच को विस्तार देना चाहता हूं। भगवान श्रीकृष्ण का जो सुदर्शन चक्र था, हमने उस चक्र की राह को चुना है। जब महाभारत की लड़ाई चल रही थी श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से सूर्य के प्रकाश को रोक दिया था और दिन में ही अंधेरा कर दिया था। तब अर्जुन ने जो शपथ ली थी जयद्रथ का वध करने की, उसे वे पूर्ण कर पाए थे, यह सुदर्शन चक्र की वजह से हुआ था। अब देश मिशन सुदर्शन चक्र लॉन्च करेगा। यह सुदर्शन चक्र एक ताकतवर वेपन सिस्टम दुश्मन के हमले को न्यूट्रलाइज तो करेगा ही बल्कि दुश्मन पर कई गुना तेज पलटवार भी करेगा। हमने मिशन सुदर्शन चक्र के लिए कुछ मूलभूत बातें भी तय की हैं, हम 10 साल में उसे पूरी तेजी से आगे बढाना चाहते हैं। उसकी मैन्युफैक्चरिंग से लेकर पूरी रिसर्च देश में देश के लोगों द्वारा ही हो। वॉरफेयर के हिसाब से उसका हिसाब-किताब लेकर हम इस पर प्लस वन की नीति से काम करेंगे। सुदर्शन चक्र की एक खासियत थी कि उसका जो निशाना होता था, वहीं तक जाता था, और फिर वापस आ जाता था। हम भी सुदर्शन चक्र की तरह टारगेट के आधार पर आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज देश के सामने एक चिंता और चुनौती के संबंध में आगाह करना चाहता हूं। षड़यंत्र के तहत, सोची समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासियों के घरों में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ये देश सहन नहीं करेगा। जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है। यह सामाजिक तनाव के बीज बो देता है। कोई देश अपना देेश दूसरों के हवाले नहीं कर सकता है। हमारे पूर्वजों ने त्याग और बलिदान से आजादी पाई है। उन महापुरुषों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम ऐसा नहीं होने दें। मैं लालकिले की प्राचीर से कहना चाहता हूं कि हमने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं गर्व के साथ एक बात का जिक्र करना चाहता हूं। आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। 100 साल से राष्ट्र की सेवा। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर 100 साल तक मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर संघ के लोगों ने मातृभूमि के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। 100 साल से उसका देश की यात्रा में अहम योगदान है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति की ताकत विविधता है, हम इस विविधता को सेलिब्रेट करने को आदत बनाना चाहते हैं। हमने प्रयागराज के महाकुंभ में देखा, विविधता को कैसे जीया जाता है। एक स्थान पर करोड़ों लोग, एक ही प्रण, एक ही प्रयास। महाकुंभ की वह सफलता भारत की सफलता की दुहाई देती है। हमारा देश भाषाओं की विविधता से पुलकित है। इसलिए मैंने मराठी, असमिया, बांग्ला, पाली, प्राकृत को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया। हमारा मत है कि भाषाएं जितनी विकसित होंगी, हमारे नॉलेज को उतना ही बल मिलने वाला है। जब डाटा का जमाना है तो यह भाषाएं दुनिया को भी ताकत दे सकती हैं। हमारी सभी भाषाओं के लिए हर किसी को काम करना चाहिए। इस बार हमने ज्ञान भारतम योजना के तहत जहां भी हस्तलिखित ग्रंथ, पांडुलिपियां हैं, पुराने दस्तावेज हैं, उन्हें सामने लाने के लिए तकनीक के आधार पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के लोगों को चिंता करनी चाहिए कि मोटापा देश की बड़ी समस्या बनता जा रहा है। पंडित लोग कहते हैं कि हर घर में एक व्यक्ति मोटापे का शिकार है। हमें इस मोटापे से बचना है, ओबेसिटी से बचना है। परिवार तय करे कि जब खाने का तेल घर पर आएगा तो 10 फीसदी कम ही आएगा और मोटापे से जंग जीतने में हम अपना योगदान देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अगर बच्चे खेलकूद में आगे होते हैं तो मां-बाप गौरव से भर जाते हैं। इस खेल को बढ़ावा देने के लिए नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी- खेलो भारत नीति को लेकर आए हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक हम पूरा ईकोसिस्टम डेवलप करना चाहते हैं, ताकि स्पोर्ट्स से जुड़े हर तरह के साधन बनाए जा सकें। हम इन सुविधाओं को दूर-दराज तक पहुंचाना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही निकट भविष्य में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आ रही है। हम उनकी जयंती के समारोह शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने जो मंत्र दिए उसमें हमारे लिए प्रेरणा है। पिछड़ों को प्राथमिकता। इसके जरिए हम परिवर्तन करना चाहते हैं। हम पिछड़ों को प्राथमिकता को हर पिछड़े के जीवन में उतारना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब हमारे दिव्यांग हों, विधवा माताएं हों या कमजोर वर्ग का कोई और। आज सरकार सभी लाभार्थियों के लिए उनके दरवाजे पर आती है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर एक बड़ा बदलाव हुआ है। देश सुनकर थक गया था और मान चुका था कि गरीबी हट नहीं सकती है। जब हम योजनाओं को गरीबों के घर तक ले जाते हैं, विश्वास को उनके मन में पैदा करते हैं तो हमारे 25 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से निकलते हैं। एक नया मिडिल क्लास तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए। सरकार लोगों की लाइफ में होनी चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि सरकार की योजनाएं तो पहले भी आती थीं, लेकिन हम सरकार की योजना को जमीन पर लाते हैं। कोई हकदार छूटे नहीं और सरकार उनके घर तक जाए, ऐसी हमारी कोशिश रहे। जनधन अकाउंट से आम व्यक्ति को यह विश्वास मिला था कि बैंक के दरवाजे हमारे लिए बंद नहीं हैं और मैं भी बैंक जा सकता हूं। आयुष्मान भारत के जरिए जब हम वरिष्ठ नागरिकों के आरोग्य की चिंता करते हैं। आज पीएम आवास के जरिए चार करोड़ लोगों को घर मिलना उनका सपना पूरा होने जैसा है। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना हर व्यक्ति की चिंता की योजना है। जमीन से उतरी हुई योजनाएं देश के लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन जाती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हम खेती के मामले में वे जिले जो दूसरों से पीछे रह गए, जहां खेती अपेक्षाकृत कम है। इसके लिए हमने पीएम धनधान्य कृषि योजना को आरंभ किया है। हमने ऐसे 100 जिलों की पहचान की है, जहां खेती कमजोर है। इस योजना के जरिए हम उन 100 जिलों में खेती को बेहतर कराने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के मछुआरे, पशुपालकों से जुड़ी कोई भी अहितकारक नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा है। भारत अपने किसानों अपने पशुपालकों और अपने मछुआरों के संबंध में कभी भी कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा।

खबरें

पूर्व विधायक ठुकराल ने पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि तेल कंपनियों के लगातार बढ़ते मुनाफे के बावजूद आम जनता को राहत नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिससे आम परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मीडिया को जारी बयान में ठुकराल ने दावा किया कि सरकारी तेल कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 77 हजार करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि जनवरी से मार्च 2026 की अवधि में भी तेल कंपनियों का लाभ करीब 19 हजार करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बार बार वृद्धि किया जाना आम जनता के साथ अन्याय है। ठुकराल ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए घरेलू खर्चों का प्रबंधन लगातार कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों सहित दैनिक उपयोग की लगभग सभी वस्तुओं के दाम बढ़ जाते हैं। इसका खामियाजा अंततः आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को तेल कंपनियों के मुनाफे का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाना चाहिए और पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में राहत देनी चाहिए। ठुकराल ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और जनता में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं समझेगी तो जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से उचित समय पर देगी। उन्होंने केंद्र सरकार से आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करने और महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
 

रूद्रपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन -दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रूद्रपुर ।
रूद्रपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में ट्रांजिट कैम्प सिडकुल ढाल स्थित अपना हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध हो जाना उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन और अन्य आपात परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है। ऐसे में समाज के स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि इससे समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। ठुकराल ने कहा कि युवाओं को विशेष रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए रूद्रपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि एकत्रित रक्त विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत मरीजों और जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इस अवसर पर संजीव गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गंगवार, राजीव कुमार, अंकित यादव, नरेन्द्र कश्यप, विनोद, राहुल गंगवार, हरपला गंगवार, अमित गंगवार, दिव्यांशु विश्वकर्मा, कुलदीप चैहान, कुलदीप गंगवार, प्रमोद कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
 

मोदी जी के 12 साल बेमिसाल सेवा कार्यकाल पूर्ण होने पर विशेष पूजा-अर्चना

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज रुद्रपुर स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों की सिद्धि हेतु माता के चरणों में प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री रामपाल सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के उत्थान एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज पूरा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी माता रानी से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। वहीं भाजपा जिला सह प्रभारी, काशीपुर श्री भारत भूषण चुघ ने कहा कि, ष्प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। मोदी जी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री मनदीप वर्मा, श्री राधेश शर्मा, श्रीमती ममता जीना, श्रीमती अंजू सिंह, श्री पूरन पांडेय, श्री अमित गौड़, श्री विकास सैनी, श्री संजय कुमार, श्री विशाल सिंह, श्री सतपाल सिंह, श्री दीपक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

टाटा मोटर्स फाउंडेशन के इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम ने उत्तराखंड में 5,000 लोगों का जीवन बदला -उधम सिंह नगर जिले के खटोला ग्राम पंचायत में बुनियादी सुविधाएं हो रही मजबूत

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
पंतनगर। टाटा मोटर्स फाउंडेशन का मुख्य इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईवीडीपी) उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की खटोला ग्राम पंचायत में सामाजिक और आर्थिक बदलाव ला रहा है। इस पहल से अब तक करीब 5,000 लोगों के जीवन में अच्छा बदलाव आया है। गदरपुर ब्लॉक में स्थित खटोला ग्राम पंचायत में करीब 1,000 परिवार रहते हैं, जिनमें ज्यादातर छोटे और सीमांत किसान हैं। इन किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों, सिंचाई की सुविधा और बेहतर बाजार के संपर्क की कमी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी आय और खेती की पैदावार प्रभावित होती है। इसके अलावा, खासकर महिलाओं और युवाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, शिक्षा, हुनर विकास और रोजगार के मौके कम होने की वजह से भी स्थानीय विकास धीमा रहा है। इन मुश्किलों को देखते हुए टाटा मोटर्स फाउंडेशन ने जिला प्रशासन और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट के सहयोग से इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया। यह कार्यक्रम जलवायु-अनुकूल और ज्यादा मुनाफादायक खेती को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने, स्वच्छता और पानी के प्रबंधन में सुधार, शिक्षा और कंप्यूटर सीखने को मजबूत करने तथा महिलाओं को हुनर विकास और रोजगार के मौके से जोड़ने पर काम कर रहा है। इस पहल पर टाटा मोटर्स फाउंडेशन के सीईओ विनोद कुलकर्णी ने कहा, ष्इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम ने यह साबित किया है कि सरकारी योजनाओं, सार्वजनिक-निजी साझेदारी और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से पिछड़े इलाकों में भी सार्थक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के पहले वर्ष में ही खटोला ग्राम पंचायत के 5,000 लोगों के जीवन में अच्छा बदलाव आया है, जो जिला प्रशासन, हमारे सहयोगी संस्थानों और स्थानीय समुदाय के साथ मजबूत साझेदारी का नतीजा है। आईवीडीपी के असर को देखते हुए खटोला ग्राम पंचायत के चार गांवों में से एक गांव को श्मुख्यमंत्री आदर्श गाँवश् पहल के तहत चुना गया है। साथ ही इसे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के चयन के लिए भी सलेक्शन किया गया है। वर्ष 2018 में शुरू हुआ इंटीग्रेटेड विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम आज ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का एक सफल मॉडल बन चुका है।  आईवीडीपीदृ खटोला ग्राम पंचायत की प्रमुख उपलब्धियां-सौर संप्लाई पंपों की स्थापना से किसानों की डीजल और बिजली पर होने वाली लागत में लगभग 80 से 100 प्रतिशत तक कमी आई, जिससे प्रति एकड़ प्रति फसल सीजन 30,000 से 90,000 रुपये तक की बचत हुई। स्वास्थ्य जांच अभियानों के दौरान 65-70 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया (खून की कमि) की पहचान की गई, जिससे समय पर इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने में मदद मिली। लगभग 600 परिवारों को सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिली। महिलाओं द्वारा संचालित छोटे उद्यमों ने सामूहिक रूप से लगभग 3 लाख रुपये की वार्षिक आय अर्जित की, जिससे उनकी आर्थिक हिस्सेदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला।

जिलाधिकारी के निर्देश पर दुर्घटना की मजिस्टेªट जांच शुरु

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिला मजिस्टेªट नितिन सिंह भदौरिया ने 08 नवम्बर 2025 को मेलाघाट खटीमा रोड सूखी नहर झनकईया में वाहन सं0-यूके-03-टीए-2344 के वाहन चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाकर वाहन सं0-यूके-06 इआर-8145 (टुक टुक) में टक्कर मार मो0 कासिम की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में उप जिला मजिस्ट्रेट खटीमा को जॉच अधिकारी नामित करते हुये निर्देशित किया है कि उक्त दुर्घटना की सम्पूर्ण पहलुओं की विस्तृत जॉच करते हुए जॉच आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जांच अधिकारीध्उप जिला मजिस्ट्रेट खटीमा तुषार सैनी ने कहा है कि उक्त घटनाध्प्रकरण के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह विज्ञप्ति जारी होने के 03 (तीन) दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपना कथन उप जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत कर सकतें हैं अथवा कार्यालय की ई-मेल sdmkhatima1975@gmail.com पर भी उपलब्ध करा सकते है।,

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया

रूद्रपुर (सू0वि0) । उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया। निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी 09 विधानसभाओं क्षेत्रों में 1464 मतदेय स्थलों में तैनात बीएलओ द्वारा आज सोमवार 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण एवं वापस प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सभी मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के सम्पादन में घर-घर आ रहे बीएलओ को गणना प्रपत्रों के वितरण एवं वापस प्राप्त करने वांछित जानकारी एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सुपरवाइजर संजय कुमार वर्मा, आईटी पिंकी कौर, राजूपाल आदि मौजूद थे। 

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्यक्रम को लेकर बैठक ली -08 जून से 07 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंग

रूद्रपुर (सू0वि0)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में नोडल अधिकारियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के अधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित हुई। उन्होने कहा कि एसआईआर में लगाये गये कर्मिकों को निर्देश दिये कि वे इस कार्य को प्राथमिकता से सम्पादित करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को समावेशी, पारदर्शिता से आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाये। उन्होने कहा कि एसआईआर  मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा आज सोमवार से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होने सभी बीएलओ व रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से गणना प्रपत्र वितरण की सूचना प्रतिदिन सांय तक कन्ट्रोल रूम एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जनमानस से भी अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी ने बताया  कि 29 मई से 07 जून 2026 तक प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य संपन्न किया जा चुका है। आज सोमवार 08 जून से 07 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 07 जुलाई तक तथा मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 14 जुलाई तक किया जाएगा व दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक तथा नोटिस चरणबद्ध दावों का निपटान एवं आपत्ति 14 जुलाई से 11 सितंबर तक व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर को किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर सूची को अधिक विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाना है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि एन्यूमरेशन चरण के दौरान किसी प्रकार के दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा किसी कारण से हट गया है, तो वह प्रारूप-6 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से अपना नाम पुनः दर्ज करा सकता है। प्रारूप सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने कार्यकर्ताओं एवं बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को एसआईआर कार्यक्रम के प्रति जागरूक करने तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की, ताकि कार्यक्रम को निष्पक्ष, प्रभावी एवं त्रुटिरहित पूरा किया जा सके। बैठक में प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय हिमांशु कफल्टिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, सहायक श्रमायुक्त अरविन्द सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, सीडीपीओ अनीता गुप्ता आदि मौजूद थे।
 

Most Viewed