सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

अति आवश्यक सूचना- बरसात के कारण गदरपुर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा स्थगित

Share on:


(आकाश कोचर)

गदरपुर। विगत रात्रि से हो रही बरसात के कारण गदरपुर में आज (शुक्रवार) सुबह 9 बजे से निकालने वाली तिरंगा यात्रा को स्थगित किया गया है। यह जानकारी पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्ट द्वारा दी गयी है।  
 

खबरें

मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी -रुद्रपुर में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार, युवाओं को फुटबॉल-बैडमिंटन समेत कई खेलों के लिए मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

रूद्रपुर (सू.वि.)। दो अहम फैसले जिसमें मोदी मैदान में 23.32 करोड़ से इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम में 15 करोड़ से सुधरेंगी क्षतिग्रस्त सड़कें मंजूर की गयी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कवायद जारी है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय में दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें रुद्रपुर के मोदी मैदान में अत्याधुनिक इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण तथा हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार से जुड़े फैसले प्रमुख हैं। मोदी मैदान स्टेडियम के लिए 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण पाया गया है, जबकि हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवस्थापना विकास निधि से प्रस्तावित है।
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रुद्रपुर के मोदी मैदान में इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पूर्व में खेल विभाग को आवंटित स्थान को आवास विभाग के नाम स्थानांतरित किया गया है। परियोजना के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
23.32 करोड़ का आगणन हुआ औचित्यपूर्ण
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, ऊधमसिंहनगर की ओर से स्टेडियम के निर्माण के लिए 2374.56 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया था। नियोजन विभाग के टीओसी परीक्षण के बाद 2332.05 लाख रुपये यानी करीब 23.32 करोड़ रुपये की धनराशि को औचित्यपूर्ण पाया गया है। इससे परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।
8.594 हेक्टेयर में विकसित होगा परिसर प्रस्तावित स्टेडियम मोदी मैदान के विस्तृत क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। कुल 9.1915 हेक्टेयर भूमि में से करीब 8.594 हेक्टेयर क्षेत्र में स्टेडियम परियोजना प्रस्तावित है। मैदान के दो ओर सड़कें होने से यहां आवागमन की सुविधा भी बेहतर रहेगी। स्टेडियम को खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य बड़े आयोजनों के लिए भी उपयोगी बनाया जा सकेगा।
खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
इंडोर और आउटडोर सुविधाओं से स्थानीय युवाओं को फुटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों में अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा। रुद्रपुर की पहचान अब औद्योगिक नगरी के साथ खेल प्रतिभाओं के केंद्र के रूप में भी विकसित करने की दिशा में यह परियोजना अहम मानी जा रही है।
 

देश विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गंवाने वाले लोगों के संघर्ष व बलिदान को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया गया

रुद्रपुर (सू.वि.)। देश विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गंवाने वाले लोगों के संघर्ष व बलिदान को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया,एडीएम पंकज उपाध्याय,ओसी हिमांशु कफलटिया,एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय,डीजीसी मनोज तिवारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश के बंटवारे के दौरान दिवंगत हुए निर्दोष लोगों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया,वहीं स्कूलों-कॉलेजों में युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता और ऐतिहासिक चेतना बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण, निबंध लेखन,वाद-विवाद, परिचर्चा और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में शांति, सदभाव और राष्ट्रीय अखंडता की भावना को और अधिक मजबूती मिलती है।
 

अति आवश्यक सूचना- बरसात के कारण गदरपुर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा स्थगित


(आकाश कोचर)

गदरपुर। विगत रात्रि से हो रही बरसात के कारण गदरपुर में आज (शुक्रवार) सुबह 9 बजे से निकालने वाली तिरंगा यात्रा को स्थगित किया गया है। यह जानकारी पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्ट द्वारा दी गयी है।  
 

जनपद स्थित न्यायालयों में दो स्थानीय अवकाश घोषित


रूद्रपुर  (सू.वि.)। जिला न्यायाधीश सिकन्द कुमार त्यागी ने कलैण्डर वर्ष-2026 हेतु जनपद स्थित न्यायालयों में 02 स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उन्होने बताया कि 05 सितम्बर 2026 शनिवार को नन्दोत्सवध्शिक्षक दिवस व 14 सितम्बर 2026 सोमवार गणेश चतुर्थी को जिला न्यायालय रूद्रपुर व बाह्य स्थित सिविल न्यायालय काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा के सभी न्यायालयों एवं कार्यालयों में अवकाश घोषित होने के फलस्वरूप बन्द रहेंगे। 
राज्य के 60 वर्ष अथवा उससे आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क यात्रा
रूद्रपुर 13 अगस्त, 2026 (सू.वि.)- जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि ’’प0 दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना’’ के तहत राज्य के 60 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को श्री गंगोत्री धाम, श्री बद्रीनाथ धाम, रीठा-मीठा साहिब, नानकमत्ता, कलियर शरीफ (हरिद्वार), ताड़केश्वर (पौड़ी), कालीमठ (रूद्रप्रयाग), जागेश्वर (अल्मोड़ा), गैराड़गोलू (बागेश्वर), गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), बैजनाथ (बागेश्वर), महासू देवता हनोल (देहरादून), कालिका (पौड़ी) एवं ज्वालपा (पौड़ी) धाम की यात्राये निःशुल्क करायी जानी हैं, जिसमें आवास, भोजन, परिवहन व्यवस्था सम्मिलित है। उन्होने योजना के अन्तर्गत यात्रा पर जाने हेतु इच्छुक श्रृद्धालुओं से कहा है कि निर्धारित प्रारूप के साथ आधार कार्ड अथवा कोई आयु प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सा प्रमाण पत्र सहित जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, निकट विकास भवन, रूद्रपुर में उपलब्ध कराये, ताकि शासन द्वारा संचालित की जा रही योजना से वरिष्ठ नागरिको को लाभ प्राप्त हो सकें। योजना का लाभ एक तीर्थ स्थल के लिये ही अनुमन्य होगा तथा पूर्व में यात्रा का लाभ लिये गये आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।
2- जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के युवाओं को पर्वतारोहण के क्षेत्र में दक्षता विकसित करने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य में साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026 में पर्वतारोहण अभियानों का आयोजन माह सितम्बर-अक्टूबर 2026 में किया जायेगा जिनमें जनपद से 05 प्रतिभागियों का चयन किया जाना है। उन्होने बताया कि माउण्ट भागीरथी द्वितीय 6316 मीटर, माउन्ट पंचाचुली प्रथम 6349 मीटर पर्वत चोटी में पर्वतारोहण अभियान में केवल युवक प्रतिभाग कर सकते है व माउण्ट स्वर्गारोहिणी 6352 मीटर हेतु पर्वत चोटी में पर्वतारोहण अभियान में केवल युवतियां प्रतिभाग कर सकती है। उन्होने बताया कि पर्वत चोटी में पर्वतारोहण अभियान में प्रतिभाग किये जाने हेतु बेसिक पर्वतारोहण प्रशिक्षण (ठडब्), एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण प्रशिक्षणों में । ग्रेड धारित हो अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तक हो आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि पर्वतारोहण अभियान हेतु इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखो को स्वप्रमाणित कर 25 अगस्त तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, निकट विकास भवन, रूद्रपुर में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी, कार्यालय, रूद्रपुर में सम्पर्क किया जा सकता हैं। प्रतिभागियों का चयन उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया जायेगा। उन्होने बताया कि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद, देहरादून द्वारा पूर्व में आयोजित पवर्तारोहण अभियानों में आवेदक द्वारा प्रतिभाग न किया गया हो।

 14 अगस्त को सुबह 9 बजे निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूर्ण -कम्बोज धर्मशाला से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा, पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
आगामी 14 अगस्त को नगर में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो गयी है। तिरंगा यात्रा पालिकाध्यक्ष पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू की अध्यक्षता में निकाली जायेगी। तिरंगा यात्रा 14 अगस्त (शुक्रवार) को सुबह 9 बजे कम्बोज धर्मशाला में शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होगी। जो मुख्य बाजार से होते हुए वार्ड नंबर 4 स्थित महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में पहुंचेगी। पालिकाध्यक्ष श्री गुम्बर ने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। 

जनविरोधी नीतियों और दमनकारी कार्यप्रणाली के खिलाफ सितारगंज में फूटा कांग्रेस का आक्रोश -कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल के एसएसपी का पुतला दहन किया

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

सितारगंज (संवाद-सूत्र)। बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में ऐतिहासिक रैली में शामिल होने जा रही कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन रोके जाने की घटना अत्यंत निंदनीय है। यह भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का एक कुत्सित प्रयास है। इसी तानाशाही और नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टिसी की दमनकारी कार्यप्रणाली के विरोध में आज सितारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और एसएसपी का पुतला दहन किया। हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ऐसी दमनकारी नीतियों से न कभी डरा है और न ही झुकेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर हिमांशु गाबा, प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस डॉ गणेश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता नवतेज पाल सिंह, राम नगीना, हरपाल सिंह, जगदीश सिंह, हरभजन सिंह, प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस बिपिन खोलिया, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद बलवंत सिंह बोरा हस्बैंड मलिक अख्तर अहमद पटोती सहित दर्जनो पार्टी के पदाधिकारी एवं ऊर्जावान साथी उपस्थित रहे। तत्पश्चात  कांग्रेस कार्यालय में एस आई आर से संबंधित जिले के मास्टर टेंनर डॉ गणेश उपाध्याय ने मात्र दो दिनों के बचे हुए जो भी आपत्तियां निस्तारण के लिए जुड़ जाए और यह भाजपा के नापाक इरादों में सफल नहीं होने देंगे। आज भारतीय जनता पार्टी के असामाजिक तत्वों द्वारा मेल के माध्यमिक जो आपत्ति लगाकर  कुछ विशेष धर्म के लोगों को वोट काटने की साजिश की जा रही है  इससे कुछ नहीं होने वाला नही है। उत्तराखंड में जबरदस्त कांग्रेस भाजपा के प्रति जनता का आक्रोश है जहां आपने देखा भाजपा के 32 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड अच्छा नहीं है, वही मुख्यमंत्री जो खटीमा चुनाव  हारने के बाद चंपावत चले गए ,अब उनकी नई सीट तलाश की जा रही है । इससे साफ-साफ लगता है बीजेपी कितनी डरी है । आप संघर्ष जारी रखें, निश्चित तौर पर आने वाले वक्त में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है । जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु गाँबा जी ने कहा कि अब कांग्रेस का समय आने वाला है सबको अपने मनमुटाव दूर करते हुए हाथ के पंजे की तरफ ध्यान देना है और जिसे टिकट मिलेगा उसके साथ रहना है । अभी हमें खासकर एस आई आर मामले में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

उत्तराखंड में सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यात्रियों की जान दांव पर लगा रहे प्राइवेट बस संचालक आखिर कौन जिम्मेदार  -मोटी कमाई के चक्कर में बसों में ठूस ठूस कर भर रहे सवारी 

(राजेश पसरीचा)
देवभूमि उत्तराखंड
में जहां सड़क सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार एवं परिवहन विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर बाहरी राज्यों से आने वाली टूर एंड ट्रेवल की बस संचालक सड़क हादसों को बढ़ावा देने से बाज नहीं आ रहे जो कि अपनी मोटी कमाई के चक्कर में सरेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए उत्तराखंड की सड़कों पर ओवर लोडिंग सवारियां भरकर आम आदमी की जान दांव पर लगा रहे हैं। जबकि उत्तराखंड परिवहन विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत ऐसे ओवर लोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करता है उसके बावजूद कई बस संचालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे। वहीं एक हैरान करने वाली ाीं खबर सामने आई है जहां एक टूर एंड ट्रेवल की बस जो कि ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर किच्छा रोड लालपुर में ओवर लोडिंग सवारियों के साथ संचालित होते हुए पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.08.2026 को देर रात लखीमपुर से उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर होते हुए पंजाब जाने वाली 30 स्लीपर पास बस में 30 बच्चों सहित 168 सवारी पाई गई। वहीं इस प्राइवेट बस में ठूस ठूस कर सवारियां देख कर परिवहन विभाग टीम भी हैरान रह गई। ओवर लोडिंग सवारियां पाए जाने पर  उप संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए बस का चालान कर बस को रुद्रपुर रोडवेज बस स्टैंड पर सीज किया गया। वहीं बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे बस संचालकों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि सरेआम नियमों को तोड़ते हुए आम आदमी की जान दांव पर लगा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार ऋषिकेश में भी भारी संख्या में बाहरी राज्यों से टूर एंड ट्रेवल की बसें संचालित होती हैं यदि परिवहन विभाग द्वारा हरिद्वार ऋषिकेश आने वाली प्राइवेट बसों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जाए जिसमें आम जनता की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए और ऐसे मनमानी करने वाले बस संचालकों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
 

Most Viewed