गदरपुर महिला मोर्चा द्वारा शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया -101 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया और उसके उपरांत भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार गदरपुर महिला मोर्चा द्वारा शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उपस्थिति थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में 101 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया और उसके उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चे की कुमाऊं संयोजक अंजू भुडडी ने श्री रामनवमी के पावन दिवस की सभी उपस्थित लोगों को बधाई दी और कहा कि कि हमारे धर्म में नारी को शक्ति की संज्ञा दी गई है और इस पावन पर्व पर आज हम सब लोग यहां पर कन्या पूजन को शक्ति पूजन के नाम से कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं क्योंकि मां का दूसरा रूप शक्ति होता है। इस अवसर पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पद पर है और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए और उनको आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में पहुंची विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेखा कंबोज ने भी सभी बालिकाओं का पूजन किया व कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिला मोर्चा नगर मंडल का धन्यवाद किया। कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम ग्रोवर ने आए हुए सभी कन्याओं का एवं मातृशक्ति का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता मनी ठाकुर शिल्पी गुप्ता सुधा ठाकुर सुमन चौहान मोनिका चौहान कलावती सैनी माया देवी अनीता कश्यप लता भट्ट देवी पूनम देवी पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय अरोड़ा कविता गुप्ता संजीव शर्मा संचित ढींगरा संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।





