जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद उधमसिंह नगर में आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा बैठक का आयोजन
नव नियुक्त कोतवाल गदरपुर की सख्त कार्यवाही -गौमांस केा अवैध धन्धा करने वाले तीन नफर अभियुक्तों का प्रतिबंधित मांस के साथ किया गिरफ्तार
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए गौमांस का अवैध धन्धा करने वालो 03 नफर अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन तथा प्रतिबन्धित गौमांस व गौकसी के औजार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 05-05-2026 को वादी मुकदमा मुकदमा कुंवर सिंह पुत्र धन सिंह निवासी धीमरखेड़ा तहसील गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर की दाखिला तहरीर बबात दिनांक 05/05/2026 की सुबह करीब 07.00 बजे गांव के लोगो को शक हुआ कि दानिश अली पुत्र मकसूद अली के निर्माणधीन मकान के भीतर अन्दर कमरे गौकशी की जाती है के आधार पर थाना हाजा पर मु0 थ्प्त् छ0. 128/2026 धारा 3/5/11(1) उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 बनाम दानिश अली पुत्र मकसूद अली पंजीकृतकिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा उक्त गौकशी के घटना के शीघ्र अनावरण व अभियु्क्त गणों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 07-05-2026 को कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सरोवर नगर तिराहा पर मिलक खानम की ओर से आ रही सड़क पर घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी संख्या-यूके 06सीए 5167 के साथ अभियुक्त (01) दानिश अली उम्र 30 वर्ष पुत्र श्री मकसूद अली निवासी मसीत थाना गदरपुर जिला-उधमसिंह नगर तथा अभियुक्त (02) मोसिन उर्फ मोहसिन उम्र 24 वर्ष पुत्र शफी अहमद निवासी मंसुरनगर थाना केलाखेड़ा जिला ऊधमसिंह नगर (03) जलालउद्दीन पुत्र याकुब नि अस्पताल वार्ड केलाखेडा जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 50 वर्ष को घटना में प्रयुक्त औजार एक अदद चापड तथा दो छुरी तथा एक कील के साथ जुर्म धारा 3ध्5ध्6(1)ध् 11 (1) उत्तराखण्ड गौं वंश संरक्षण अधिनियम से अवगत कराते हुए हस्व कायदा गिरफ्तार किया। नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे मे भी जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भूपून्द्र सिंह बृजवाल, उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा, उ0नि0 श्री संजय सिंह बोरा, कानि0 लक्ष्मण कुमार, कानि0 जीवन फुलेरा शामिल रहे।





