काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री मुलाकात कर की मांग
गदरपुर पुलिस ने चोरी का टैक्टर सहित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत से चोरी का एक अदद हैरो व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर अर्जुन महेन्द्रा बरामद कर एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार दिनांक 16-07-2026 को वादी मुकदमा अनिल राजपूत पुत्र श्री दृप्रथ्वी राज निवासी सरदार नगर गदरपुर की तहरीरी सूचना बाबत दिनांक 10-07-2026 को अज्ञात चोर द्वारा स्वयं के कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले हैरो को चोरी कर लेने के आधार पर कोतवाली गदरपुर पर मु0 एफआईआर नंबर. 197/2026 धारा- 303 ( डी) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा अतिशीघ्र उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी करने हेतु कड़े निर्दिश गदरपुर पुलिस को दिये ये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा एसएचओ गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम दिनांक 29-07-2026 को माटखेडा से विलासपुर कैमरी जाने वाली सडक बिलासपुर से लगभग 05 किमी आघे कुईया तिराहे से अभियुक्त अंग्रेज सिंह पुत्र श्री कुलवन्त सिंह (उम्र-19 वर्ष) निवासी- ग्राम नानकार थाना मिलकखानम जिला रामपुर उत्तरप्रदेश को अभियोग में चोरी हैरो राजपूत व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर अर्जुन महेन्द्रा संख्या पीयू 22 बीएल-1363 के साथ धारा 303 (2)ध् 317 (2) बी0एन0एस0 ’ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम एसआई मोहन सिंह बोहरा, कानि. कुन्दन सिंह, कानि. मोहन भट्ट, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल थे।




