गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही- -पुलिस ने मोटर साईकिल चोर गिरोह के दो को किया गिरफ्तार किया, पांच मोटरसाईकिल बरामद
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी की पांच मोटर साईकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 08-04-2026 को वादी मुकदमा अविश अरोरा पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम बराखेड़ा पो० गदरपुर तह० गदरपुर जिला उधमसिंहनगर की दाखिला तहरीर स्वयं की मोटर साइकिल हीरो होण्डा सप्लेन्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं० यूके 06बीबी 3002 को अज्ञात चोर द्वारा स्वयं चोरी कर ले जाने के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर 111/2026 धारा 303 (2)बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा कोतवाली गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध ध्पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद उधम सिह नगर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11-04-2026 को ऑपरेशन प्रहार चैकिंग अभियान के तहत दौराने चैकिंग एनएच-74 काशीपुर रोड में सरदारनगर फ्लाई ओवर से आगे श्मशान घाट के पास से दो संदिग्ध मो0सा0 सवार को रोका गया रोकने पर मो0सा0 को और तेजी भगाने लगे संदेह होने पर उपरोक्त मोटर साईकिल सवार को घेर घोटकर पकड़ा गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपने नाम 1- विजय विश्वास पुत्र सुरेन्द्र विश्वास निवासी वार्ड नं0 03 चन्दनगढ थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष व 2- आनन्द विश्वास पुत्र दुलाल विश्वास निवासी मोतीपुर नं0 02 थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष बताया प्रयुक्त मो0सा0 को चैक किया गया तो उक्त मो0सा0 थाना गदरपुर में पंजीकृत मु0 एफआईआर नंबर. 111/20256 धारा 303 (2) बीएनएस से संबन्धित वादी मुकदमा की चोरी हुई मोटर साइकिल हीरो होण्डा सप्लेन्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं० यूके 06बीबी 3002 होना पाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त गण को निशादेही पर चोरी की अन्य 04 मोटर साईकिले सरदार नगर श्मशान घाट वाली रोड से आगे दाहिनी तरफ नाले के किनारे झाडियो से बरामद की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण को’ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के अभियोग दर्ज है। अभियुक्त गण की आपराधिक इताहिस को देखते हुए अभियोग में संगठित अपराध की धारा 112 बी0एन0एसी0 की बढ़ोत्तरी की गयी है। पकड़ने वाली पुलिस टी में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कानि. कुन्दन सिंह, कानि. उमेश जोशी, कानि. मनोज कुमार शामिल थे।






