सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

जिला सभागार में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया -किसानो से कहा कि संतुलित उर्वरक का उपयोग करते हुए खेती करें ताकि मिट्टी उर्वरता बनी रहे

Share on:

रूद्रपुर (सू.वि.) । जिला सभागार में आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होने किसानो से कहा कि संतुलित उर्वरक का उपयोग करते हुए खेती करें ताकि मिट्टी उर्वरता बनी रहे। उन्होने कहा कि टिकाऊ खेती और बेहतर कल के लिए हम सबकों मिलकर काम करना होगा। उन्होने कहा कि खेतो में गोबर व हरी खाद का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि मिट्टी उर्वरता बनी है। उन्होने कहा कि अधिक मात्रा में रसायनिक खाद् उपयोग करने से मिट्टी उर्वरता भी खत्म होती है व अनाज व सब्जी के सेवन से स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी यही विजन है कि ऑर्गेनिक खेती को अधिक से अधिक अपनाया जाये। उन्होने कहा कि ऑर्गेनिक खेती से भी अच्छी फसल प्राप्त होती है और किसी प्रकार का स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव भी नही पड़ता है। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि हमे अपने व मिट्टी स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीकेएस यादव ने बताया कि खेती बचाओ अभियान 01 जून से 30 जून तक जनपद के सभी विकास खण्डों में जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होने किसानो से कहा कि मिट्टी की जांच कराकर ही उर्वरक व दवाईयों का उपयोग करें ताकि आने वाले समय में मिट्टी उर्वरता बनी रहे। उन्होने कहा कि खेतो की मिट्टी का परीक्षण कराने से उर्वरक शक्ति का पता चल सकता है। इसलिए किसान भाई खेतों की मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराये। इस दौरान पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा रसायनिक उर्वरक व दवाईयों के उपयोग व दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गयी। इस दौरान कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, रेशन के क्षेत्र में जिला स्तर व विकास खण्ड स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ती पत्र व अंगवस्त देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायाण, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीकेएस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा, किसान ठा0 जगदीश सिंह, कमल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, कुवंर सिंह, उमाशंकर, रीना देवी, छोटे सिंह, राजपाल सिंह, प्रांजल त्रिपाठी, ज्ञान सिंह चैहान, उमेश सिंह, हरीश सिंह, शशांक चन्द्र, निदेश सिंह, माया देवी आदि किसान बन्धु उपस्थित थे। 

खबरें

विधानसभावार एलएमटी/नोडल आईटी/मास्टर ट्रेनर नामित करते हुए तिथियों का निर्धारण किया गया

रूद्रपुर (सू.वि.)- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, सुपरवाईजरों को द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु विधानसभावार एलएमटी/नोडल आईटी/मास्टर ट्रेनर नामित करते हुए तिथियों का निर्धारण किया गया है। उन्होने बताया कि 02 जून को विधानसभा जसपुर में प्रशिक्षण हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, गदरपुर हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी किच्छा, सितारगंज हेतु उप जिलाधिकारी खटीमा एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी नामित किया गया है। इसी तरह 03 जून को विधानसभा काशीपुर हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, रूद्रपुर हेतु उप जिलाधिकारी किच्छा, नानकमत्ता हेतु उप जिलाधिकारी खटीमा एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी, 04 जून को विधानसभा बाजपुर के प्रशिक्षण हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, किच्छा हेतु उप जिलाधिकारी किच्छा तथा खटीमा हेतु उप जिलाधिकारी खटीमा एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्तहसीलदार अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण मंे उपस्थित रहना सुनिश्चित करेगें।  
 
सरकार भूमि अतिक्रमण, धर्मान्तरण, महिला अपराध को लेकर बेहत संजीदा है: डीएम -पुलिस और प्रशासन जनपद में कानून व्यवस्था को बनाने हेतु मुस्तैदी व कड़ाई से कार्य करें

रूद्रपुर (सू.वि.)। सरकार भूमि अतिक्रमण, धर्मान्तरण, महिला अपराध को लेकर बेहत संजीदा है इसलिए पुलिस और प्रशासन जनपद में कानून व्यवस्था को बनाने हेतु मुस्तैदी व कड़ाई से कार्य करें ताकि अपराध की प्रवृति रखने वालों में भय पैदा हो व समाज को सुरक्षित माहौल मिल सकें, यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय व 10 बड़े बकायेदारों की सूची तहसीलों में लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के पुलिस विभाग को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए सक्रियता से कार्य करना सुनश्चित करें। उन्होने जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। उन्होने कहा कि विवेचना में जो कमियां रही हो उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पॉक्सो मामलो में विवेचना किया जाये। उन्होने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी कोर्ट से दोषमुक्त न हो इसका ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभियोजन व पुलिस आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करे व कही कोई कठिनायी आती है तो व्हाट्सप ग्रुप साझा कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, ऑडिट आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये।  उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों व एनएच सर्विस लेन में पार्किंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थो की नियमित सैम्पलिंग करने के निर्देश दिये ताकि जनमानस को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थ विक्रेताओं व जनता को जागरूक करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्र चैधरी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ऋचा सिंह, तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, पूजा नयाल, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी, अभिहित अधिकारी एलएम पाण्डे उपस्थित थे तथा अन्य उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर वरिष्ठ पुलिस व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया

पंतनगर (सू.वि.)। महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह रविवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पहुचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। महामहिम राज्यपाल अल्प विश्राम के बाद नैनीताल के लिए प्रस्थान किये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय , अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि मौजूद थे।  
 
गदरपुर पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार  -अभियुक्त के पास से बैग जिसमें अलग-अलग बैको के एटीएम कार्ड, टिफिन, रुपये 1260रुपये व हेड फोन मय चार्जर

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
ऑपरेशन प्रहार के तहत वर्तमान में चलाये गये  अभियान के तहत एक नफर  अभियुक्त  को कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पर पंजीकृत एफआईआर नम्बर 142/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम राहुल को आज दिनांक 30/05/2026 को वार्ड नम्बंर 03 सिनेमा लाईन कालोनी थाना गदरपुर जनपद उधम सिहं नगर से गिरफ्तार कर चोरी गये बैग जिसमें अलग अलग बैको के एटीएम कार्ड , टिफिन, रुपये 1260रुपये व हेड फोन मय चार्जर जो वादी मुकदमा के है। अभियुक्त राहुल उपरोक्त से बरामद हुये, अभियुक्त को अन्तर्त धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मा0 न्यायालय में पेश किया गया । न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय बोरा, कानि. रविन्द्र सिंह रावत शामिल थे। 

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष -जानें, हर साल क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस

हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई का खास महत्व है। यही कारण है कि 30 मई को हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन वर्ष 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने पहले हिंदी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन किया था। उस दौरान अंग्रेजी, फारसी और बांग्ला में तो अनेक पत्र निकल रहे थे, लेकिन हिंदी में एक भी पत्र नहीं निकलता था। इसलिए उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू किया गया। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता (अब कोलकाता) से एक साप्ताहिक अखबार के तौर पर शुरू किया था। इसके प्रकाशक और संपादक भी वह खुद थे। यह अखबार हर हफ्ते मंगलवार को पाठकों तक पहुंचता था। उदन्त मार्तण्ड के पहले अंक की 500 प्रतियां छपीं। हिंदी भाषी पाठकों की कमी की वजह से उसे ज्यादा पाठक नहीं मिल सके। इसके अलावा हिंदी भाषी राज्यों से दूर होने के कारण उन्हें समाचार पत्र डाक द्वारा भेजना पड़ता था। डाक दरें बहुत ज्यादा होने की वजह से इसे हिंदी भाषी राज्यों में भेजना भी आर्थिक रूप से महंगा सौदा हो गया था। पैसों की तंगी की वजह से उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन बहुत दिनों तक नहीं हो सका और आखिरकार 4 दिसम्बर 1826 को इसका प्रकाशन बंद कर दिया गया। यह अखबार ऐसे समय में प्रकाशित हुआ था, जब हिंदी भाषियों को अपनी भाषा के पत्र की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर ‘उदन्त मार्तण्ड‘ का प्रकाशन किया गया था। वह ऐसा दौर था जब भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने का बीड़ा पत्रकारिता ने अपने कंधों पर उठाया था। देश की आजादी से लेकर, साधारण आदमी के अधिकारों की लड़ाई तक, हिंदी भाषा की कलम से इंसाफ की लड़ाई लड़ी गई। वक्त बदलता रहा और पत्रकारिता के मायने और उद्देश्य भी बदलते रहे, लेकिन हिंदी भाषा से जुड़ी पत्रकारिता में लोगों की दिलचस्पी कम नहीं हुई, क्योंकि इसकी एक खासियत यह भी रही है कि इस क्षेत्र में हिंदी के बड़े लेखक, कवि और विचारक भी आए। हिंदी के बड़े लेखकों ने संपादक के रूप में अखबारों की भाषा का मानकीकरण किया और उसे सरल-सहज रूप देते हुए कभी उसकी जड़ों से कटने नहीं दिया। देखा जाये तो आज के दौर में पत्रकारिता एक व्यवसाय का रुप लेते जा रही है। जो पत्रकारिता का असली स्वरुप था आज बिगड़ता नजर आ रहा है। पीत पत्रकारिता ने समाज में पत्रकारिता पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे है। इसका मूल कारण यह भी आ रहा है कि पत्रकारिता ़क्षेत्र में को स्वरुप नहीं रहा। बड़े-बड़े अखबार आज अपना व्यवसाय बढ़ाने लिए एजेन्ट बना देेते है और उन्हें ही क्षेत्र में संवाद-सूत्र के रुप में समाचार भेजने को कह देते है। लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें न तो पत्रकारिता का इतना ज्ञान होता है वह पत्रकारिता की आढ़ में पीत पत्रकारिता करने में कोई कसर नहीे छोड़ते है। इसके के भी आज कल काफी उदाहरण मिल रहे है कि वह ब्लैक मैल करते हुए पकड़े जा रहे है। ऐसे लोग पत्रकारिता को कलंकित कर रहे है। हमें आज के दिन ऐसे पत्रकारों से सावधान रहते हुए उनका नाकाब करने की शपथ लेनी चाहिए तभी हमारा पत्रकारिता दिवस मनाना सार्थक होगा।
 
मनरेगा कार्यों में हीलाहवाली पर भड़के प्रधान, धरना दिया -ब्लॉक प्रमुख ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
मनरेगा योजना समेत अभिन्न विकास कार्यों में लापरवाही रही। लाहवाली का आरोप लगाते शुक्रवार को ग्राम प्रधानों नेविकासखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख के आश्वासन पर प्रधानों ने आन्दोलन समाप्त कर दिया। ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष मीना रारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधान धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि पंचायत गठन के नौ माह बाद भी मनरेगा के तहत ग्राम सभाओं में कोई निर्माण कार्य शुरू नहीे हो सका। उन्होंने अधिकारियों पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी करने और विकास कार्यों मंे उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। प्रधानों ने कहा कि क्षेत्र में कई निर्माण और विकास कार्य ऐसे कराए जा रहे हैं जिनकी जानकारी तक संबंधित ग्राम प्रधानों को नहीं दी जा रही। धरना शुरू होने से पहले ग्राम प्रधानों की बीडीओ अतिया परवेज से तीखी नोकझोंक भी हुई। बीडीओ अतिया परवेज ने कहा कि मनरेगा के तहत बड़े निर्माण कार्य उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कराए जा रहे हैं। वहीं, प्रधानों ने जिला स्तरीय अधिकारी के मौके पर पहुंचने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। इसकी सूचना पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर और सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वार्ता कर समस्याओं के आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधानों ने धरना समाप्त कर दिया। वहां पर गीता देवी, क्रांति देवी, संजय चैधरी,  राम सिंह ग्राम प्रधान अमरपुर, प्रेमवती सैनी, प्रधान नंदपुर, अफसाना बी, मयंक कालरा धनपुर विजयपुर, शिवम गंभीर ग्राम प्रधान भैंसिया, मौसमी ग्राम प्रधान कोपा, पूजा राजपूत धीमरी ब्लॉक राहुल प्रधान गदरपुरी, गीता रानी ग्राम प्रधान कुल्हा, आयुष कोचर प्रधान बरखेड़ा, गुरजीत सिंह ग्राम प्रधान कनकटा, चंचल चैधरी प्रधान आनंद खेड़ा आदि मौजूद थे। ं