सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

संत गुरु रविदास जी का समरसता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: रामपाल सिंह

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष अभियान के अंतर्गत जगतपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने सहभागिता कर संत गुरु रविदास जी के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर समाज की सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। रामपाल सिंह ने कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार संतों एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमें भी संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के अमर वचन ष्मन चंगा तो कठौती में गंगाष् का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दीपोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन चैहान, योगेश वर्मा, अंकित हिड़ाले, विपिन कोली, नरेश सागर, ब्रजपाल, विजय तोमर, नीलकंठ राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 

खबरें

गदरपुर पुलिस ने चोरी का टैक्टर सहित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।  
पुलिस ने गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत से चोरी का एक अदद हैरो व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर अर्जुन महेन्द्रा बरामद कर एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार दिनांक 16-07-2026 को वादी मुकदमा अनिल राजपूत पुत्र श्री दृप्रथ्वी राज निवासी सरदार नगर गदरपुर  की तहरीरी सूचना बाबत दिनांक 10-07-2026 को अज्ञात चोर द्वारा स्वयं के कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले हैरो को चोरी कर लेने के आधार पर कोतवाली गदरपुर पर मु0 एफआईआर नंबर. 197/2026  धारा- 303 ( डी)   बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत  किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा अतिशीघ्र उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी करने हेतु कड़े निर्दिश गदरपुर पुलिस को दिये ये गये थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा एसएचओ गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम दिनांक 29-07-2026 को  माटखेडा से विलासपुर  कैमरी जाने वाली सडक बिलासपुर से लगभग 05 किमी आघे कुईया तिराहे  से अभियुक्त अंग्रेज सिंह पुत्र श्री कुलवन्त सिंह (उम्र-19 वर्ष) निवासी- ग्राम नानकार थाना मिलकखानम जिला रामपुर उत्तरप्रदेश  को अभियोग में चोरी हैरो राजपूत व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर अर्जुन महेन्द्रा संख्या पीयू 22 बीएल-1363  के साथ  धारा 303 (2)ध् 317 (2) बी0एन0एस0 ’ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम  एसआई मोहन सिंह बोहरा, कानि. कुन्दन सिंह, कानि. मोहन भट्ट, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल थे। 

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री धामी जी शुक्रवार को गदरपुर में -नवनिर्मित बस स्टैण्ड, ब्लाक कार्यालय का लोकार्पण सहित अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं में स्वागत को लेकर काफी उत्साह

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गदरपुर पहुंचेगें। जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि काफी लम्बे अर्से से लोगों को बस स्टैण्ड की मांग की जा रही थी। उनके द्वारा नव निर्मित रोजवेज बस स्टैण्ड, विकास खंड कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। उनके द्वारा अमर शहीद ऊधम सिंह कम्बोज की शहादत पर कम्बोज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम शहीदी दिवस पर सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री जी आम सभा कार्यक्रम नवीन मंडी स्थल पर होगा। श्री मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर द्वारा करीब 1220 बजे नवीन मंडी हैलीपेड पर पहुंचेगे। यहां से 12.55 बजे कम्बोज धर्मशाला में आयोजित शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम  में भाग लेंगे। 14.15 से 15.30 बजे  नवनिर्मित बस स्टेशन गदरपुर, विकास खंड विकास कार्यालय भवन का लोकार्पण एव डलबाबा मंदिर से गूलरभोज कूल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक सड़क एवं आन्तरिक मार्गो का शिलान्यास  कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। श्री गुम्बर ने क्षेत्र की जनता को इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। श्री मुख्यमंत्री के गदरपुर में प्रथम बार विशाल कार्यक्रम पर आगमन को लेकर विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया और काफी उत्साह नजर आ रहा है। 
 

अधिकारी उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें,  यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग मित्र की बैठक लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये

रूद्रपुर (सू0वि0)। अधिकारी उद्योग बन्धुओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने मंगलवार को डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में उद्योग मित्र की बैठक लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि जनपद में औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है, औद्योगिक संस्थानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्राथमिकता से समाधान किया जाये। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, जल निकासी, यातायात, आधारभूत संरचना तथा अन्य विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिला पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे उद्योगों के संचालन में आने वाली बाधाओं का शीघ्र निराकरण हो सके। बैठक के दौरान जिला निर्यात हब के अंतर्गत निर्यात संवर्धन एवं विदेश व्यापार के संबंध में उद्यमियों को जागरूक करने हेतु प्रिया रानी, सहायक महानिदेशक, विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निर्यात प्रारम्भ करने की प्रक्रिया, निर्यातकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं, विदेश व्यापार नीति, पंजीकरण, प्रमाणन, विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं तथा निर्यात की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अधिक से अधिक स्थानीय उद्योगों को निर्यात गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। उद्यमियों ने जिला उद्योग मित्र बैठक को उद्योगों की समस्याओं के प्रभावी समाधान एवं विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए निर्यात संवर्धन विषयक सत्र की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि उद्योगों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए जनपद में निवेश एवं औद्योगिक विकास के अनुकूल वातावरण बनाए रखा जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने पूर्व में आयोजित बैठक के सभी बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए  लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिय, ऐसे प्रकरण जो कि शासन स्तर पर लंबित है उनके लिए पुनः स्मारक पत्र भेजा जाए व अपने स्तर पर लंबित कार्यों की समय सीमा तय कर उन्हें ससमय संपादित किया जाये। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, आरएम सिडकुल सितारगंज रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, पिटकुल अरविन्द रावत, लीड बैंक अधिकारी कमल कुमार, एनएचएआई इन्जिनियर तुषार गुप्ता, केजीसीसीआई से अशोक बंसल, अपूर्व जिंदल, राकेश कुमार, अशोक कुमार, एसईडब्ल्यूएस के प्रतिनिधि सहित अनेक उद्यमी व अधिकारी उपस्थित थे।

संत गुरु रविदास जी का समरसता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: रामपाल सिंह

रुद्रपुर (सू.वि.)। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष अभियान के अंतर्गत जगतपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने सहभागिता कर संत गुरु रविदास जी के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें जाति, वर्ग एवं भेदभाव से ऊपर उठकर समाज की सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। रामपाल सिंह ने कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार संतों एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमें भी संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के अमर वचन ष्मन चंगा तो कठौती में गंगाष् का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दीपोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन चैहान, योगेश वर्मा, अंकित हिड़ाले, विपिन कोली, नरेश सागर, ब्रजपाल, विजय तोमर, नीलकंठ राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 

आपने यह गैस कनेक्शन की केवाईसी करवा लें अन्यथा कनेक्शन बंद हो जाएगा

                                              
गदरपुर।
गैस सर्विस के सभी उपभोक्ता अपनी एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी करवा ले जिन उपभोक्ताओं कीअभी तक ईकेवाईसी नहीं हुई है उनका कनेक्शन आने वाले समय में बंद या कट सकता है सामान्य एवं उज्जवला कनेक्शन के सभी उपभोक्ता जल्द से जल्द आपकी ई केवाईसी करवा ले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और भारत सरकार द्वारा सभी उपभोक्ताओं की केवाईसी करवाना है  जो कि पूर्व से एक केवाईसी चल रही है जिसका अभी तक लोगों ने ई केवाईसी नहीं कराई है उन उपभोक्ताओ के15 दिन शेष है अपनी केवाईसी करवा ले जिसमें आपको भी बिना ई केवाईसी की गैस की प्राप्त नहीं हो पाएगी एवं जो उपभोक्ताओं अब नहीं है यह मृत्यु हो चुकी है तो उनका नाम परिवर्तन परिवार के किसी सदस्य के नाम पर करवा सकते हैं एवं सुरक्षा हौजपाइप  बदलना भी  अनिवार्य है जो हर पांच साल में कृपया आप सभी से अपील है जल्द से  केवाईसी करवा लें।
 

महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया

नगला/पंतनगर (सू.वि.)। महिला कल्याण  विभाग द्वारा  राजकीय बालिका उच्चतम माध्यमिक विद्यालय नगला  (पंतनगर ) जिला उधम सिंह नगर मे जागरूकता अभियान चलाया गया द्य इस जागरूकता अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक श्रीमती चांदनी रावत, केस वर्कर  रेखा अधिकारी एवं  पुलिस विभाग से एचसी 45सीप भुवन पांडे कांस्टेबल 1034 बच भूपाल सिंह और लेडीज कांस्टेबल तनुजा कोरंगा द्वारा बालिकाओं  को  गुड -टच, बेड टच,बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम नंबर 1930, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, व नशा हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई व ऐसे  बालकध्बालिकाओं  जो असुरक्षित परिवेश में रह रहे हो, यह देखरेख की आवश्यकता हो तो ऐसेबालक/बालिकाओं की जानकारी जिला बाल कल्याण समिति, या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है। इस जागरूकता अभियान में  विद्यालय की  समस्त स्टाफ व बालिकाएं सम्मिलित रहे।
 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में ग्राम बकैनिया में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
जिला उधम सिंह नगर के गदरपुर में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के  सचिव महोदया ( सीनियर डिवीजन जज) श्रीमती ममता पन्त के निर्देशन में ग्राम सभा बकैनिया में ग्राम प्रधान सीमा कुशवाह की अध्यक्षता में बिषय-घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया व महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, कल्याणकारी योजनाओं, कम्युनिस्ट मिडिएशन के बारें में बताया गया। जिसमें गांव वालों के मध्य छोटे छोटे वाद-विवाद गांव के स्तर पर मीडिएशन द्वारा निस्तारित किए जाएंगे। जिसमें तीन मीडिएशन को मीडिएशन के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया गया। जिसमें छोटे छोटे वाद विवाद को गांव स्तर पर निस्तारित किया जा सके एवं  नींबू, अमरूद, आम के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी,स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, नालसा थीम सोंग, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930के बारें में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, गोपाल सिंह गौतम द्वारा ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की संख्या 52रही।