गदरपुर पुलिस ने नाबालिक दो पीड़िताओं को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिक दो पीड़िताओं को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार वादी मुकदमा द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में कोतवाली गदरपुर में दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर कोतवाली गदरपुर में दिनांक 06-06-2026 को उसके नाबालिक पुत्री क्रमशः उम्र-करीब 16 वर्ष व 17 वर्ष की गुमशुदगी के संबन्ध में ’ मु0 एफआईआर नंबर 179/2026 मु0 एफआईआर नंबर 180/2026 यूएस-140 (3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल दोनों नाबालिक गुमशदाओं को तलाश व बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गदरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07-09-2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत मसीत तिराहा गदरपुर से मुखविर की सूचना पर अभियुक्त गण 01. इन्दर पुत्र रंजीत सिंह उम्र-18 वर्ष नि पाखडवाला ग्राम चन्दनपुरा थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर 2. मोहित पुत्र रघुवीर सिंह नि विजय रम्पुरा थाना केलाखेड़ा जिला ऊधमसिंहनगर उम्र -21 वर्ष के साथ दोनों नाबालिक गुमशुदा बालिकाओं के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों नाबालिक पीड़िताओं द्वारा उपरोक्त दोनों अभियुक्त गण द्वारा उनको बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर अपने साथ मुरादाबाद, चंढीगढ़, पंजाब आदि स्थानों पर ले जाकर उनके साथ गलत काम किया जाना बताया गया। जिसपर अभियोग में अभियुक्त गण को मुकदमा अपराध सं0 179/2026 व मुकदमा अपराध सं0 180/2026 धारा 137 (2)/87 64 बी0एन0एस0 व 3ध्4 पोस्को एक्ट के तहत हस्व कायदा समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, उपनिरीक्षक मेघा शर्मा, कानि. गायत्री कार्की, कानि. कैलाश राम शामिल रहे।




