सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंध 

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिय गये। जिले के सभी सरकारी कार्यालय घोषित होंगे श्तंबाकू मुक्त परिसर। शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रहेगी पूर्ण रोक। नेपाल से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जीएसटी विभाग बढ़ाएगा निगरानीय पुलिस चलाएगी ई-सिगरेट के खिलाफ विशेष अभियान। हर गांव में बनेगी ग्राम स्तरीय समन्वय समिति, गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत आज विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, दिवेश शाशनी द्वारा की गई। बैठक में जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश निम्नलिखित हैंः-तंबाकू मुक्त सरकारी परिसर, जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को अनिवार्य रूप से तंबाकू मुक्त परिसरश्  घोषित किया जाए। परिसर में धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए। शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा (100 मीटर दायरा)रू’ सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि इस नियम का कड़ाई से पालन हो। स्कूलों में जागरूकता अभियानरू’ बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा (च्तंलमत ज्पउम) के दौरान तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदीकरण (ैमदेपजप्रंजपवद) गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, सभी स्कूलों को साप्ताहिक आधार पर तंबाकू विरोधी गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित करनी होंगी। तंबाकू मुक्त गांव और ग्राम समितियांरू’ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक गांव में श्ग्राम स्तरीय समन्वय समितिश् का गठन किया जाएगा, जो ग्रामीण स्तर पर जागरूकता और निगरानी का कार्य करेगी। नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानीरू’ तंबाकू उत्पादों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए जीएसटी (ळैज्) विभाग को भारत-नेपाल सीमा के पास निगरानी और सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ई-सिगरेट और अवैध उत्पादों पर पुलिसिया कार्रवाई:- पुलिस विभाग को जिले में ई-सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान (ैचमबपंस क्तपअम) चलाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी का संदेश:-युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाना और जिले को तंबाकू मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इन फैसलों को धरातल पर लागू करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस, जीएसटी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

खबरें

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंध 

रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिय गये। जिले के सभी सरकारी कार्यालय घोषित होंगे श्तंबाकू मुक्त परिसर। शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रहेगी पूर्ण रोक। नेपाल से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जीएसटी विभाग बढ़ाएगा निगरानीय पुलिस चलाएगी ई-सिगरेट के खिलाफ विशेष अभियान। हर गांव में बनेगी ग्राम स्तरीय समन्वय समिति, गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत आज विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, दिवेश शाशनी द्वारा की गई। बैठक में जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश निम्नलिखित हैंः-तंबाकू मुक्त सरकारी परिसर, जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को अनिवार्य रूप से तंबाकू मुक्त परिसरश्  घोषित किया जाए। परिसर में धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए। शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा (100 मीटर दायरा)रू’ सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि इस नियम का कड़ाई से पालन हो। स्कूलों में जागरूकता अभियानरू’ बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा (च्तंलमत ज्पउम) के दौरान तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदीकरण (ैमदेपजप्रंजपवद) गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, सभी स्कूलों को साप्ताहिक आधार पर तंबाकू विरोधी गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित करनी होंगी। तंबाकू मुक्त गांव और ग्राम समितियांरू’ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक गांव में श्ग्राम स्तरीय समन्वय समितिश् का गठन किया जाएगा, जो ग्रामीण स्तर पर जागरूकता और निगरानी का कार्य करेगी। नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानीरू’ तंबाकू उत्पादों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए जीएसटी (ळैज्) विभाग को भारत-नेपाल सीमा के पास निगरानी और सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ई-सिगरेट और अवैध उत्पादों पर पुलिसिया कार्रवाई:- पुलिस विभाग को जिले में ई-सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान (ैचमबपंस क्तपअम) चलाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी का संदेश:-युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाना और जिले को तंबाकू मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इन फैसलों को धरातल पर लागू करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस, जीएसटी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

मिलावटी आयुर्वेदिक औषधि निर्माण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
रूद्रपुर (सू0वि0)।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा मिलावटी एवं नकली औषधियों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी गदरपुर के नेतृत्व में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनेशपुर क्षेत्र में शुगरध्मधुमेह की मिलावटी आयुर्वेदिक औषधि तैयार करने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई थी। संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री परिसर से लगभग 7.5 कुंतल आयुर्वेदिक औषधि तथा करीब 70 हजार रुपये मूल्य की शुगरध्मधुमेह उपचार में प्रयुक्त एलोपैथिक दवाएं बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन एलोपैथिक दवाओं को आयुर्वेदिक औषधियों में मिलाकर शुगरध्मधुमेह की नकली दवा तैयार की जा रही थी, जिससे आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 33ईईसी/33ई के अंतर्गत बरामद दवाओं के नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रयोगशाला परीक्षण में दवाओं में मिलावट की पुष्टि होने के बाद संबंधित प्रकरण में कठोर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम द्वारा फैक्ट्री परिसर से प्रतिबंधित वन्यजीव के अंग के रूप में हिरण के 7 कटे हुए सींग भी बरामद किए गए हैं, जिसके संबंध में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा संबंधित आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकली एवं मिलावटी दवाओं का निर्माण और बिक्री एक गंभीर अपराध है, जिसके विरुद्ध प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ऐसे मामलों में निरंतर निगरानी रखने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस नकली दवा प्रकरण से संबंधित कोई सूचना, साक्ष्य अथवा शिकायत हो, तो वह उपजिलाधिकारी गदरपुर अथवा संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

दिनेशपुर में पकड़ी गयी शुगर/मधुमेह की मिलावटी आयुर्वेदिक औषधि की फैक्ट्री मिलावटी दवा की पुष्टि हुई

(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर।
मेरे निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी गदरपुर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, ड्रग इन्सपेक्टर, पुलिस विभाग, वन विभाग की टीम के द्वारा शुगर/मधुमेह की मिलावटी आयुर्वेदिक औषधि की फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी थी उक्त कार्यवाही में लगभग 7.5 कुन्तल आयुर्वेदिक औषधि और लगभग 70 हजार के शुगर/मधुमेह की एलोपैथिक दवा को मौके से जब्त किया गया जिनको मिलाकर शुगर/ मधुमेह की नकलीदवा बनाने का कार्य किया जा रहा था। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं ड्रग इन्सपैक्टर द्वारा औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 (धारा 33म्म्ब्ध्33म्) के तहत बरामद दवाओ के नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये है, जिनमें मिलावट किये जाने के आरोप सिद्ध हुये हैं। वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित वन्यजीव के अंग (हिरण के 7 कटे हुए सींग) बरामद किए गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा सम्बन्धित अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गयी हैं। प्रश्नगत प्रकरण में सभी सम्बन्धित विभागो को बेहतर समन्वय बनाते हुये कठोर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं । उपजिलाधिकारी  की अपीज- चूंकि प्रयोगशाला में उक्त शुगर/मधुमेह की आयुर्वेदिक दवा में मिलावट होना सिद्ध हो गया है अतः आमजनमानस से भी अपील है कि उक्त नकली दवा के सम्बन्ध मे यदि कोई पृथक से साक्ष्य/ शिकायत करना चाहता है तो वह उपजिलाधिकारी गदरपुर अथवा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो के समक्ष अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होने उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि धर्मान्त्रण, अवैध नशा, अधिक्रमण व अवैध धार्मिक संरचनाओं एवं अवैध गतिधियों पर पैनी नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि धर्मान्त्रण कराने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होने स्पष्ट कहा कि धर्मान्त्रण करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के लोगों को एससी/एसटी हेतु संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पायेगा। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि धर्मान्त्रण करने वाले लोगों को चिन्हित कर जिला प्रशासन को अवगत कराया जाये। जिलाधिकारी ने जनपद की कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, अपराध नियंत्रण तथा संवेदनशील विषयों पर प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने महिला सुरक्षा, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, पॉक्सो प्रकरण, चोरी, गृहभेदन, नशे के कारोबार, अवैध इंजेक्शन, मिलावटी दवाइयों एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक विवादों एवं विभिन्न संगठनों की गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि औद्योगिक संस्थानों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित वेतन कार्मिकों को दिया जा रहा है या नही इसका भी ध्यान रखा जाये। जिलाधिकारी ने धर्मांतरण/मतांतरण से संबंधित गतिविधियों की रोकथाम एवं अवैध धार्मिक संरचनाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2018 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा इस संबंध में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण गतिविधियों में प्रयोग किए जाने वाले संभावित स्थलों, भवनों एवं प्रार्थना स्थलों की नियमित निगरानी की जाए तथा उनकी वैधानिक स्थिति का परीक्षण किया जाए। कहीं भी अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। धर्मांतरण से जुड़े व्यक्तियोंध्तत्वों की पहचान कर सतत निगरानी रखी जाए तथा शिकायत प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। अवैध धार्मिक संरचनाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी भूमि अथवा नियमों के विपरीत निर्मित किसी भी अवैध धार्मिक संरचना के विरुद्ध निष्पक्ष, प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण, पुलिस को प्राप्त शिकायतों को उपजिलाधिकारी स्तर पर शीघ्र प्रेषित कर समयबद्ध निस्तारण, राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित कर अवगत कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, विकास, राजस्व एवं समाज कल्याण विभागों के संयुक्त कैंप आयोजित किए जाएं तथा जनसमस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण एवं निगरानी के माध्यम से कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर आयुक्त नगर निगम रूद्रपुर, उप जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल्याणी नदी में किये गये अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए नोटिस देकर अतिक्रमण हटाया जाये ताकि वर्षाकाल में शहर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी आदि उपस्थित थे तथा सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम, खण्ड विकास अधिकारी आदि वर्चुअल जुड़े थे।
 

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा किया गया अंजू भुड्डी को सम्मानित

विनोद वार्ता संवाद.सूत्र
गदरपुर।
नव निर्माणाधीन श्री गोलजू मंदिर प्रांगण में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चे की कुमाऊं संयोजक अंजू भुड्डी को भाजपा महिला मोर्चा जिला रानीखेत का प्रभारी बनाए जाने पर उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। समिति के सदस्यों ने अजू भुड्डी को स्मृति चिन्ह देकर और पटका पहनकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए समिति के सचिव मनोज कांडपाल ने कहा की अंजू भुडडी जी ने अपने नगर पालिका कार्यकाल में अपने व्यवहार से और अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीता है। समाज के अंदर महिलाओं में विशेष जागृति करने के लिए उनको जाना जाता है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनको जिला रानीखेत का प्रभारी बनाया जाना हम सब गदरपुर वालों के लिए सम्मान की बात है। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्डी ने पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए उनके द्वारा सम्मानित किये जाने को अपना सौभाग्य बताया। अंजू भुड्डी ने कहा कि वह समिति के हर कार्य में उनके साथ खड़ी है समिति जो भी उनको आदेश करेंगी वह उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। नई जिम्मेदारी पर बोलते पर उन्होंने कहा कि जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी में उन पर व्यक्त किया है वह हमेशा उसे पर खड़ी उतरेंगी और रानीखेत जिले में महिला मोर्चा को मजबूती के साथ खड़ा करेंगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रविंद्र आर्य उपाध्यक्ष श्रीमती चंपा पांडे सुमित उपाध्याय हीरा बिष्ट मनोज कांडपाल बलवंत दानू सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।
 

पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी के आवास पर महिला मोर्चा समेत विभिन्न मोर्चा के मंडल पदाधिकारी का हुआ स्वागत  -भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2027 को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है, भारतीय जनता पार्टी गदरपुर मंडल के विभिन्न मोर्चा की मंडल कार्यक्रम घोषित की गई

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कुमाऊँ संयोजक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्डी  के आवास पर महिला मोर्चा समेत युवा मोर्चा पिछड़ा मोर्चा एवं किसान मोर्चे के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को पटका और पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजू भुड्डी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अभी से ही मिशन 2027 के लिए एकजुट होकर लग जाना चाहिए और उत्तराखंड के अंदर तीसरी बार सरकार बनाने के लिए कमर कसनी चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चे के प्रदेश के महामंत्री नरेश हुडिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनसे यह आशा रखी की संगठन की नीति और नीति के अनुसार कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक हुड़िया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए सभी को अभी से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आवाहन किया कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अनिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा नरेश हुडिया  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अशोक हुड़िया महिला मोर्चे की जिला मंत्री कविता नेगी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम ग्रोवर महामंत्री लक्ष्मी चैहान उपाध्यक्ष स्वीटी चावला भाजपा मंडल मंत्री मानसी शर्मा रेनू बिष्ट जिला पंचायत सदस्य सिल्की खेड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष चकित हुडिया मंडल महामंत्री अजय बटला पूर्व मंडल महामंत्री अभिषेक वर्मा पूर्व सभासद रोहित सुदामा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तनुज मल्होत्रा पिछला मोर्चा अध्यक्ष कविंद्र सैनी राजकुमारी चंदा शशि प्रजापति बबली शर्मा सुदेश परथी युवा मोर्चा महामंत्री सुमन मुंजाल सौरव सैनी गिंदी पांडे उपाध्यक्ष वीरू सैनी रवि कश्यप अभिषेक गाबा रोहित चंद्र सौम्या विनायक पूनम प्रसाद सीमा अरोड़ा पुष्पा गुप्ता सपना ढींगरा नीतू सागर अंजू प्रजापति प्रियंका चंद्र पिछड़ा मोर्चा महामंत्री ऋतुल वर्मा अरविंद सैनी महेश सैनी जसवंत कश्यप सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित है।
 

माननीय मुख्यमंत्री ने 1140.82 लाख की लागत से  शक्तिफार्म को सिडकुल जोड़ने वाले पुल का किया शिलान्यास -शक्तिफार्म क्षेत्र के विकास में एक और बड़ा कदम

सितारगंज  (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर 1140.82 लागत से बनने वाले150 मी0 स्पान सीसी पुल का कार्य का शुभारंभ किया। शक्तिफार्म पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री का जनता व जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि शक्तिफार्म क्षेत्र को सिडकुल से जोड़ने वाले इस सेतु के निर्माण से इस पूरे क्षेत्र के लगभग 50 हजार निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को इस पुल के निर्माण के पश्चात सिडकुल सितारगंज में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं विकास खंड कार्यालय सिसौना तक पहुँचने के लिए लगभग 9 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि आवागमन भी अधिक सुगम, सुरक्षित और किफायती हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ये सेतु न केवल क्षेत्रवासियों के लिए सुगम आवागमन का माध्यम बनेगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आज राज्य के शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा ऊधमसिंह नगर जनपद और शक्तिफार्म-सितारगंज क्षेत्र के विकास के लिए भी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर शक्तिफार्म में पीपीपी मॉडल के माध्यम से मिल्क पाउडर, आइसक्रीम और चीज निर्माण से संबंधित आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कर रहे हैं। वहीं, शक्तिफार्म के प्रह्लाद पलसिया में लगभग 54 करोड़ रुपये की लागत से एक्वा पार्क का निर्माण भी करा रहे हैं, जिसका अब तक 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमने शक्तिफार्म क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचसी को 30 बेड के सीएचसी में उच्चीकृत करने का कार्य भी किया है। हम सितारगंज और टनकपुर के बीच फोर लेन सड़क के निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं। सितारगंज में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक ड्रेनेज प्रणाली के निर्माण की दिशा में भी हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सितारगंज क्षेत्र में विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण कराने साथ-साथ मल्टी-स्टोरी पार्किंग का निर्माण भी करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम उधम सिंह नगर जनपद की बात करें तो, किच्छा में 351 करोड़ रूपए की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही, हम पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हवाईअड्डा का निर्माण भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जहां एक ओर गदरपुर और खटीमा में बाईपास का निर्माण कार्य कराया है, वहीं खटीमा और किच्छा में बस अड्डों का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, हमने रूद्रपुर, गदरपुर और चकरपुर मे खेल स्टेडियम, बहुउद्देश्यीय हॉल, साइकिलिंग ट्रैक और एथलेटिक्स ट्रैक सहित विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाओं का निर्माण कार्य भी कराया है। उन्होंने कहा कि हमने जहां एक ओर सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में अरोमा पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर और पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की है। वहीं, हम खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास भी कर रहे हैं। इसके साथ ही, हम लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होकर सीधे हल्द्वानी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य भी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत से रूद्रपुर बाईपास निर्माण करा रहे हैं, वहीं, रूद्रपुर को खटीमा-टनकपुर एवं गदरपुर-जसपुर से जोड़ने वाली चार लेन सड़कों का निर्माण भी करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने की ऐतिहासिक कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गन्ना किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि भी की है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य केवल आपके जनपद में ही नहीं हुए हैं, अपितु आप आज राज्य के जिस भी क्षेत्र में जायेंगे सभी जगह इसी प्रकार व्यापक स्तर पर विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार जिस भी कार्य का शिलान्यास करती है, उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है। और जब हम जनता के बीच जाते हैं, तो उन्हें ईमानदारी से अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं, कौन-सा काम पूरा हुआ, कौन-सा काम प्रगति पर है और आगे कौन - सा काम भविष्य में करने का हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया है, वहीं, हम प्रदेश में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी मानसिकताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र में कुछ पाखंडी हमारे भोले-भाले सिख एवं आदिवासी भाई-बहनों को डराकर, धमकाकर और झूठे प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं, इस मंच के माध्यम से ऐसे सभी पाखंडियों को स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि ये देवभूमि की पवित्र धरा है और यहाँ जिसने भी हमारी आस्था और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे ऐसा सबक सिखाया जायेगा कि उसकी 7 पुश्तें भी याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई करते हुए 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि मैं, देवभूमि की पवित्र भूमि पर किसी जिहादी को पनपने नहीं दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की स्थापना भी की है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में पनप रही विभाजनकारी मानसिकता पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब उत्तराखंड में संचालित सभी विद्यालयों और मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में मुल्लावादी मानसिकता को पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कार के मंदिर स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में बच्चों को गुमराह करने वाले 250 से अधिक अवैध मदरसों को भी ताला लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से राज्य में पाखंडियों और विधर्मियों को गिरफ्तार करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ही भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इसी का परिणाम है कि पिछले 4 वर्षों में राज्य के 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद हमने बीते 4 वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्यवाही कर रही है, अब चाहे कोई भी हो, छोटा हो या बड़ा हो, यदि भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के द्वारा हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ष्विकल्प रहित संकल्पष् को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे इस संकल्प को साकार करने में सितारगंज के मेरे आप सभी परिवारजन इसी प्रकार हमारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान देते रहेंगे। माननीय कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमने जो भी वादे किए थे उसमें से 95 प्रतिशत   वादे पूरे कर दिए हैं शेष भी पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने सितारगंज में 75 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ऐक्वा पार्क,65 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आंचल मल्टी दुग्ध प्लांट स्वीकृत करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यूसीसी, सख्त नकल विरोधी, धर्मांतरण कानून लागू करने के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री को बधाई दी व आभार व्यक्त किया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से बंगला भाषा को राज्य दर्जा देने व पिपलिया गांव के अग्निवीर के परिवार की मदद करने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल,दर्जा मंत्री खतीब अहमद,फरजाना बेगम, इकबाल सिंह लाडी, प्रतिभा रावत,मीनाक्षी विश्वास,गोपाल सरकार,दीपिका मालाकार,विनीता विश्वास,तारक मंडल,शंकर गोलदार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,ऋचा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व भारी संख्या में जनता मौजूद थी।