सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

ऑपरेशन प्रहार: गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया

Share on:

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर (उधम सिंह नगर)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नौ पुरुष और एक महिला वारंटी शामिल हैं।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम एवं संबंधित मामले
प्रेम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी सूरजपुर नंबर-1, गदरपुर  वाद संख्या 7326/19, धारा 138 एनआई एक्ट।
राहुल बिष्ट पुत्र दिनेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर-3, सिनेमा लाइन, गदरपुर  अपराध संख्या 142/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएल। उदयवीर सिंह पुत्र शंकर, निवासी डोगपुरी, गदरपुर कृ वाद संख्या 5188ध्21, धारा 379/411 भादवि। मुरारी पुत्र हंसराज, निवासी गुलरभोज, गदरपुर  वाद संख्या 3299/24, धारा 26(1) वन अधिनियम। गोविन्द कश्यप पुत्र छेदा लाल, निवासी वार्ड नंबर-8, गदरपुर वाद संख्या 2579/23, धारा 60 आबकारी अधिनियम। बबलू पुत्र खुब चन्द, निवासी गदरपुर वाद संख्या 942/20, धारा 147/148/149/186/353 भादवि। राजू उर्फ राजू पेंटर पुत्र गंगा राम, निवासी नई बस्ती, गुलरभोज, गदरपुर वाद संख्या 3725/24, धारा 138 एनआई एक्ट। सुल्तान अली पुत्र अशलम, निवासी मजराशीला, गदरपुर वाद संख्या 1742/24, धारा 4ध्25 आर्म्स एक्ट। अनिल पुत्र जसपाल, निवासी भजनपुरी, थाना मुंडा पांडेय, वर्तमान पता स्वादिष्ट भोजनालय, दिनेशपुर मोड़, गदरपुर वाद संख्या 3380ध्23, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
देवी मंडल पत्नी स्वर्गीय विप्रदास मंडल, निवासी ग्राम मुकरंदपुर, गदरपुर कृ वाद संख्या 1164/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, मनोज पांडेय एवं मोहन बोहरा सहित हेड कांस्टेबल पूरन आर्या तथा कांस्टेबल कुन्दन सिंह, मोहन भट्ट, लक्ष्मण कुमार, रघुवर रावत, भोलानाथ और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
 
खबरें

श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और रावण-सीता संवाद की लीला का भव्य मंचन -71वें श्री रामलीला मंचन में कलाकारों ने जीवंत किया रामायण के प्रसंग, सम्मान समारोह में गणमान्य व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

श्री रामलीला के वीडियों में कुछ अंश देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
(अंकुर चावला)
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत शनिवार रात्रि भगवान श्री राम और सुग्रीव की मित्रता, बाली वध तथा अशोक वाटिका में रावण-सीता संवाद तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला में भगवान श्री राम की भूमिका रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका कशिश खुराना, माता सीता की भूमिका सागर कालड़ा, रावण की भूमिका सिद्धार्थ भुसरी, हनुमान जी की भूमिका साहिल सुधा, सुग्रीव की भूमिका मुनि भुसरी, बाली की भूमिका युवराज कुमार तथा मेघनाद की भूमिका प्रवीण गिल्होत्रा ने निभाई। सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया और दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री कृष्णलाल अनेजा, कोषाध्यक्ष श्री अनिल सुधा, महामंत्री श्री अशोक धीर एवं क्लब अध्यक्ष श्री अशोक सुधा के नेतृत्व में किया जा रहा है। कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से रामलीला का मंचन धार्मिक आस्था, भक्ति और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री पुरातन सनातन धर्म मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंधी एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। वहीं, अन्नपूर्णा इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री विनोद भुसरी एवं उनके परिवार को भी कमेटी की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, धीरज ईशपुजानी, विजय सुखीजा, विजय छाबड़ा, प्रवीण गगनेजा, चिराग मुरादिया, आशुतोष अनेजा, अनमोल बजाज, अनमोल अरोड़ा, संजय डंग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित यह 71वां रामलीला मंचन क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही, यह आयोजन नई पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और सद्भाव का संदेश देकर भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के प्रति जागरूक कर रहा है।

एस. एस. पब्लिक स्कूल गदरपुर में धूमधाम से मना दशहरा

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
विद्यालय में रामनवमी एवं दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर   विद्यालय के एम0 डी0 श्री डी. पी. सिंह ने विद्यालय परिवार को रामनवमी एवं दशहरा पर्व की सबको बधाई दी और सबके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने रामनवमी एवं दशहरा के महत्त्व को बताया साथ ही असत्य पर सत्य की जीत बताई। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया और उपस्थित सभी जन को बधाई दी। विद्यालय में इस  अवसर पर छोटे बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें रामलीला का मंचन किया। राम दरबार लगाया। रावण के पुतले का दहन करके दशहरा पर्व मनाया गया।  प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
 
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर में सीता हरण की लीला का भव्य मंचन -स्थानीय कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, विधायक अरविंद पांडेय का किया स्वागत एवं अभिनंदन

श्री रामलीला मंचन के कुछ अंश वीडियो में देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
(अंकुर चावला)
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत शुक्रवार रात्रि सीता हरण तक की लीला का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। विशेष रूप से सीता  हरण  के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लीला में भगवान श्रीराम की भूमिका रोहित पोपली, माता सीता की भूमिका सागर कालड़ा, लक्ष्मण की भूमिका कशिश खुराना तथा रावण की भूमिका अमन गाबा ने निभाई। वहीं, कपटी रावण के प्रसंग में राजकुमार भुड्डी ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विधायक अरविंद पांडेय का किया अभिनंदन
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे का श्री रामलीला कमेटी की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, कोषाध्यक्ष रवि सचदेवा, महामंत्री सागर गंडा एवं उपाध्यक्ष गौरव मदान का भी स्वागत किया गया।
कमेटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, महामंत्री अशोक धीर, क्लब डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी एवं क्लब अध्यक्ष अशोक सुधा सहित सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, प्रवीण गगनेजा, अमित भुड्डी, संजय डंग, अनमोल अरोड़ा, आशु अनेजा तथा कमेटी के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धार्मिक परंपराओं को सहेज रही रामलीला कमेटी
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा प्रतिवर्ष मर्यादा, भक्ति एवं धार्मिक परंपराओं को बनाए रखते हुए रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीलाओं का आनंद लेते हैं। रामलीला के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी जाती है।
श्री रामलीला मंचन के कुछ अंश वीडियो में देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

जन्मदिन पर पालिकाध्यक्ष ने गदरपुर को दी विकास कार्यों की सौगात, कई निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ -सड़क, नाला और पार्क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों से सुधरेंगी नगर की मूलभूत सुविधाएं

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर के पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों में अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ कर शहरवासियों को सौगात दी। इन कार्यों का उद्देश्य नगर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा नागरिकों को सड़क एवं जल निकासी जैसी समस्याओं से राहत दिलाना है। पालिकाध्यक्ष द्वारा गदरपुर के मोक्षधाम में टिन शेड निर्माण, भोला कॉलोनी रोड पर नाला निर्माण, पुरातन सनातन मंदिर के सामने सड़क निर्माण तथा आवास विकास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 7 में सड़क निर्माण, वार्ड संख्या 1 में सड़क एवं नाला निर्माण, वार्ड संख्या 11 की ज्ञान विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण तथा सकैनिया रोड पर नाला निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने कहा कि गदरपुर नगर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, सड़कों की स्थिति सुधारने, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और गदरपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर बनाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और नगर का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जन्मदिन के अवसर पर विकास कार्यों का शुभारंभ करना जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में सड़क एवं जल निकासी की सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है। इस दौरान विभिन्न वार्डों एवं कॉलोनियों के निवासियों ने पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें नगर के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गदरपुर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
 
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर में भरत मिलाप एवं सूर्पणखा के मायाजाल की लीला का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों को किया भावविभोर, अतिथियों का किया गया स्वागत एवं अभिनंदन

(अंकुर चावला)
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत गुरुवार रात्रि भरत मिलाप एवं सूर्पणखा के मायाजाल तक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत कर दिया, जिससे दर्शक भावविभोर हो उठे।
कलाकारों ने शानदार अभिनय से जीता दर्शकों का दिल
लीला के दौरान भगवान श्री राम की भूमिका में रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका में कशिश खुराना, माता सीता की भूमिका में सागर कालड़ा, भरत की भूमिका में करण कालड़ा, शत्रुघ्न की भूमिका में शौर्य भुड्डी, सूर्पणखा की भूमिका में अलोक गाबा, खर की भूमिका में युवराज कुमार तथा दूषण की भूमिका में चिराग गगनेजा ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने रामायण के प्रसंगों को सजीव रूप प्रदान किया।
कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा एवं क्लब डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिल्पी अरोड़ा, सुभाष बेहड़, प्रणव सिंह, लवली हुड़िया एवं तिलकराज गंभीर का स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल गदरपुर के अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा तथा सीड प्लांट एसोसिएशन गदरपुर के प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया गया। सनातन धर्म सभा गदरपुर के प्रतिनिधियों का भी अभिनंदन किया गया।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, इंद्रजीत डावर, विजय सुखीजा, अनमोल भुड्डी, आशु अनेजा, चिराग मुरादिया, अंकुर चावला, प्रवीण गगनेजा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित रामलीला के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों, त्याग, मर्यादा एवं कर्तव्यनिष्ठा से परिचित कराकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
 
बाजपुर-गदरपुर में फसल नुकसान का जल्द होगा आकलन, किसानों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा: डीएम -जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश, नुकसान के आकलन में लिया जाएगा ड्रोन सर्वे का सहयोग

रुद्रपुर (सू.वि.)। बीते दिनों बाजपुर एवं गदरपुर क्षेत्र में हुई भीषण अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रभावित फसलों के आकलन और मुआवजा वितरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कृषि, उद्यान, गन्ना एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को प्रभावित बाजपुर और गदरपुर क्षेत्रों में फसल क्षति का तत्काल एवं सटीक आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाए, ताकि प्रभावित किसानों को बिना किसी देरी के राहत एवं मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त फसलों का सही आकलन सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन सर्वे का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट किया कि फसल क्षति के आकलन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा प्रत्येक पात्र किसान तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने इस कार्य में अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कहा कि आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।