सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरधार्मिक

गदरपुर में निकाली गयी भव्य ध्वजारोहण एवं शोभायात्रा -ओम बापू मंदिर में परम पूज्यनीय गुरु माॅं मिथलेश जी के पावन सानिध्य में 39वाॅ महायज्ञ एवं संत सम्मेलन आयोजित

Share on:

नोट-शोभायात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर
। पूज्यपाद संत श्री बापू कल्याण दास जी महाराज परम पूज्यनीय विश्व वंदनीय संत श्री बापू ज्वाला सिंह जी महाराज जी की अपीम कृपा से व ब्रहम्मलीन महामंडलेश्वर संत श्री सुभाष बापू जी महाराज जी के शुभ आशीर्वाद से परम पूज्यनीय गुरु माॅं मिथलेश जी के पावन सानिध्य में संत कल्याण दास जी महाराज की स्मृति में चल रहे 39वें महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के अवसर नगर में विशाल ध्वजारोहण व शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा बापू जी मंदिर से प्रारम्भ हुई जो अनाज मंडी, गूलरभेाज मुख्य बाजार से होते हुये प्रारम्भ स्थल मन्दिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में गुरु माॅ मिथलेश जी, बापू जालंधर बापू रविंदर दास जी, दौरागन दरबार बाबा पवन पूजारा जी रथ पर सवार थे। श्रद्धालु महिला व पुरुष संकीर्तन के साथ साथ चल रहे थे। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में जमकर आतिबाजी भी की गयी। समिति उपाध्यक्ष अशोक बांगा ने बताया कि 6 मार्च को सामूहिक हवन यज्ञ प्रातः 7 बजे, नामदान दीक्षा प्रातः 9 बजे एवं सत्संग प्रवचन एवं संकीर्तन प्रातः10 बजे से तीन बजे होगा। अटूट  भण्डारा दोपहर 12 बजे से होगा।  इस मौके पर समिति प्रधान बंशीधर गुम्बर, कार्यकारी अध्यक्ष आशु गुम्बर, सचिव सतीश बत्रा, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, उपाध्यक्ष अशोक बागा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, भापजा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा,राजेन्द्र पाल सिंह, नरेन्द्र ग्रोवर, इन्द्रपाल सिंह, अजीत कुमार भुसरी, राजकुमार भुड्डी, लेखराज नागपाल, अशोक धीर, सेामनाथ छाबड़ा, दीपक बेहड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा, संजीव झाम, हिमांशु दुआ, गुलशन नारंग, सुरेन्द्र छाबड़ा, मदन गुंबर सतीश दुआ हंसराज गुंबर, टीकम खेड़ा, सतीश अनेजा, केवल नारंग, सतीश अनेजा, केवल नारंग, विजय सुखीजा, हरबंस कालड़ा, विपिन  रेहलन,, केवल दुआ, सुनील छाबड़ा, हरीश गुम्बर,  मदन ढ़ीगरा, कृष्ण लाल सुधा, राजकुमार अनेजा, अजय गम्भीर, अनिल अनेजा, राहुल बांगा,, टीकम खेड़ा, राजकुमार भुड्डी, अशोक धीर,, ओम प्रकाश दूमड़ा, बल्देव छाबड़ा, सुभाष खुराना, सतीश दुआ, अनिल गगनेजा, अंकित खेड़ा, अमित बेहड़, आशीष अनेजा, सुभाष डूमड़ा, सहित काफी संख्या में पुरुष व महिलायें श्रद्धालु शामिल थे।
नोट-शोभायात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

खबरें

तहसील गदरपुर क्षेत्र अंतर्गत निर्गत एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रो को निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई -अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी द्वारा जाति प्रमाण पत्र संबंधी 3 प्रकरणों की सुनवाई की गयी

रूद्रपुर (सू0वि0)।  अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी द्वारा जाति प्रमाण पत्र संबंधी 3 प्रकरणों में सुनवाई करते हुए तहसील गदरपुर क्षेत्र अंतर्गत निर्गत एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रो को निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई। तहसील किच्छा क्षेत्र अंतर्गत शिकायतकर्ता रवि कुमार द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र में उल्लेखित समस्त संबंधितो के अभिलेखों का पूर्ण  सत्यापन व उनके पूर्वजों के जाति/निवास के प्रमाण की जांच कराए जाने हेतु तहसील स्तर पर तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में समिति गठित करते हुए 15 दिवस के भीतर सत्यापन आख्या स्पष्ट मंतव्य सहित उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए तथा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा रिट याचिका  संख्या 3255/25 हरबंस सिंह बनाम सुंदर कौर में पारित आदेशो के अनुपालन अनुरूप सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को 15 दिवस का समय देते हुए अपने-अपने समर्थन में साक्ष्यरुअभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।  बैठक उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, ऋचा सिंह, रविंद्र जुवांठा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, तहसीलदार किच्छा गिरीश त्रिपाठी, पटल प्रभारी सचिन काला आदि उपस्थित रहे।
 
गदरपुर में निकाली गयी भव्य ध्वजारोहण एवं शोभायात्रा -ओम बापू मंदिर में परम पूज्यनीय गुरु माॅं मिथलेश जी के पावन सानिध्य में 39वाॅ महायज्ञ एवं संत सम्मेलन आयोजित

नोट-शोभायात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर
। पूज्यपाद संत श्री बापू कल्याण दास जी महाराज परम पूज्यनीय विश्व वंदनीय संत श्री बापू ज्वाला सिंह जी महाराज जी की अपीम कृपा से व ब्रहम्मलीन महामंडलेश्वर संत श्री सुभाष बापू जी महाराज जी के शुभ आशीर्वाद से परम पूज्यनीय गुरु माॅं मिथलेश जी के पावन सानिध्य में संत कल्याण दास जी महाराज की स्मृति में चल रहे 39वें महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के अवसर नगर में विशाल ध्वजारोहण व शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा बापू जी मंदिर से प्रारम्भ हुई जो अनाज मंडी, गूलरभेाज मुख्य बाजार से होते हुये प्रारम्भ स्थल मन्दिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में गुरु माॅ मिथलेश जी, बापू जालंधर बापू रविंदर दास जी, दौरागन दरबार बाबा पवन पूजारा जी रथ पर सवार थे। श्रद्धालु महिला व पुरुष संकीर्तन के साथ साथ चल रहे थे। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में जमकर आतिबाजी भी की गयी। समिति उपाध्यक्ष अशोक बांगा ने बताया कि 6 मार्च को सामूहिक हवन यज्ञ प्रातः 7 बजे, नामदान दीक्षा प्रातः 9 बजे एवं सत्संग प्रवचन एवं संकीर्तन प्रातः10 बजे से तीन बजे होगा। अटूट  भण्डारा दोपहर 12 बजे से होगा।  इस मौके पर समिति प्रधान बंशीधर गुम्बर, कार्यकारी अध्यक्ष आशु गुम्बर, सचिव सतीश बत्रा, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, उपाध्यक्ष अशोक बागा, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, भापजा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा,राजेन्द्र पाल सिंह, नरेन्द्र ग्रोवर, इन्द्रपाल सिंह, अजीत कुमार भुसरी, राजकुमार भुड्डी, लेखराज नागपाल, अशोक धीर, सेामनाथ छाबड़ा, दीपक बेहड़, संदीप चावला, राहुल अनेजा, संजीव झाम, हिमांशु दुआ, गुलशन नारंग, सुरेन्द्र छाबड़ा, मदन गुंबर सतीश दुआ हंसराज गुंबर, टीकम खेड़ा, सतीश अनेजा, केवल नारंग, सतीश अनेजा, केवल नारंग, विजय सुखीजा, हरबंस कालड़ा, विपिन  रेहलन,, केवल दुआ, सुनील छाबड़ा, हरीश गुम्बर,  मदन ढ़ीगरा, कृष्ण लाल सुधा, राजकुमार अनेजा, अजय गम्भीर, अनिल अनेजा, राहुल बांगा,, टीकम खेड़ा, राजकुमार भुड्डी, अशोक धीर,, ओम प्रकाश दूमड़ा, बल्देव छाबड़ा, सुभाष खुराना, सतीश दुआ, अनिल गगनेजा, अंकित खेड़ा, अमित बेहड़, आशीष अनेजा, सुभाष डूमड़ा, सहित काफी संख्या में पुरुष व महिलायें श्रद्धालु शामिल थे।
नोट-शोभायात्रा की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

पालिकाध्यक्ष ने फन जोन वाटर पार्क का किया शुभारम्भ

 (आकाश कोचरगदरपुर। वार्ड न. 3/4 में भगवान दास मुरादिया के परिवार द्वारा होली के शुभ अवसर पर नवनिर्मित FUN ZONE WATER PARK का शुभारम्भ पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टूएवं उनकी धर्मपत्नी सोनू गुम्बर द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। पालिकाध्यक्ष द्वारा कहां गया कि यह वॉटर पार्क क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन एवं आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बनेगा। इस अवसर पर सभासद सचिन गुप्ता, रमन छाबडा, सचिन, विशु अरोरा, आस्था गुम्बर सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। 

गदरपुर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली 

गदरपुर/रुद्रपुर (विनोद वार्ता संवाद-सूत्र)।  एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का धंधा करने वाला संचालक हत्थे चढ़ गया। मेडिकल स्टोर पर छापा मारने पर 10 हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कफ सीरप बरामद हुआ। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी संचालक को जेल भेज दिया गया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह और एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे का कारोबार करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सोमवार देर शाम एसटीएफ व गदरपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से इंस्पेक्टर विकास चैधरी की अगुवाई में गदरपुर के कुमार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान टीम को मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेबलेट व 51 प्रतिबंधित कोडीन कफ सीरप बरामद किए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नशीली दवाएं बेचने के आरोप में गदरपुर के वार्ड नंबर एक निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर विकास चैधरी और दरोगा विपिन जोशी ने बताया कि प्रदेश में नशीली दवा के खिलाफ गदरपुर में अब तक की सबसे बड़ कार्रवाई हुई है। वर्ष 2025 में काशीपुर में बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं पकड़ी गई थीं।
कहां सप्लाई होनी थी दवाएं
पुलिस और एसटीएफ ने आरोपी से सोमवार की रात कई घंटे पूछताछ की। पता लगाया जा रहा है कि आखिर कितनी मात्रा में दवाएं कहां से लाई गईं और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। आरोपी ने अब तक कितनी दवाएं बेची हैं। पुलिस के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कुछ समय से शिकायत मिल रही थीं।

नगर व आसपास क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर
। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली धूमधाम एवं शांति पूर्वक मनायी गयी।  इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की बधाई दी। घरों में पकवान बनाकर लोगों में वितरित किया गया। नगर के कई स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किये गये और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली बधाई दी गयी। वहीं पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर द्वारा आवास विकास में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुररक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष के दिशा निर्देशन पर जगह-जगह पर पुलिस मोबाइल कर हुड़दग मचाने वालों पर निगाह रखी गयी थी। 
 
पूर्वांचल समिति द्वारा एस. एस. पब्लिक स्कूल में गदरपुर में होली मिलन समारोह आयोजित

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, गदरपुर में पूर्वांचल समिति द्वारा होली मिलन का समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉ0 श्री मधुसुदन मिश्रा (प्रधानाचार्य) आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज ,दिनेशपुर, श्री दिग्विजय प्रताप सिंह (अध्यक्ष) पब्लिक स्कूल, गदरपुर, श्री मनोज कुमार गुम्बर (अध्यक्ष) नगरपालिका परिषद् ,गदरपुर, एवं श्री परविंदर सिंह (प्रधानाचार्ये) एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, द्वारा  संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । रुद्रपुर से पहुंचे मेहमान कलाकार श्री चंद्रप्रकाश चोबे द्वारा सरस्वती बंदना प्रस्तुत की गयी। भोजपुरी होली गीत व हिंदी गीत सुनाकर बाहबाही लूटी। एस0 एस0 पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणाश्रोत कार्येक्रमों की प्रस्तुति की गई जिस पर उपस्थित सभी जन मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि डॉ0 श्री मधुसुदन मिश्रा ने एस0 एस0 पब्लिक स्कूल की उच्च स्तर की शिक्षा की प्रशंसा करते हुए होली की सभी को बधाई दी। उपस्थित सभी गणमान्य लोगो द्वारा अबीर और गुलाल लगाकर गले मिल सभी ने होली की बधाइयां दी और गुजिया तथा पकौड़ी खाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर श्री उमा शंकर, श्री रामबिलास, श्री नेपाल यादव, श्री जगन्नाथ, श्री आनंद प्रकाश, श्री प्रभाकर तिवारी,श्री गुलाब राम गुप्ता, श्री पतिराम, सर्वेश कुमार शर्मा, सौरव शर्मा, दिनेश कुमार, शंकरलाल ,कमलेश कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, बी डी सिंह, अमित कुमार, टीकाराम आर्या, मनोज कुमार पांडे, श्री सीताराम सिंह, रोहित सिंह, संदीप कुमार सिंह, उमेश जोशी, सिंह,राम विलास शाह आदि उपस्थित रहे। कार्येक्रम का संचालन श्री ब्रजेश दुबे, समस्त शिक्षक विद्यार्थी  द्वारा किया गया।
 
श्री ओम बापू जी मंदिर में गदरपुर में परम पूज्यनीय गुरु माॅं मिथलेश जी के पावन सानिध्य में 39 वाॅ महायज्ञ एवं संत सम्मेलन  04 मार्च से आयोजित आयोजित -05 मार्च को विशाल शोभायात्रा का आयोजन 

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
ओम बापू जी महाराज कल्याण नगर गदरपुर धाम में गद्दी नशीन परम पूज्यनीय गुरु माॅं मिथलेश जी के पावन सानिध्य में 39 वाॅ महायज्ञ एवं संत सम्मेलन  04 मार्च से 06 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। 04 मार्च को होली महोत्सव होली के रंग बापू जी के संग प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, 05 मार्च को श्री रामचरित मानस पाठों की समाप्ति प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, घ्वजारोहण व शोभायात्रा सायं तीन बजे से, एक शाम बापू जी के नाम रात्रि 09 बजे, 06 मार्च को सामूहिक हवन यज्ञ प्रातः 7 बजे, नाम दीक्षा प्रातः 9 बजे, सत्संग प्रवचन एवं संकीर्तन प्रातः10 बजे से सायं तीन बजे तक, अटूट भण्डारा दोपहर 12 बजे से। श्री संत कत्लयाण दास जी सेवा समिति के उपाध्यक्ष अशोक बांगा ने क्षेत्रवासियों से उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।