गदरपुर पुलिस ने एक वांछित/फरार अपराधी को किया गिरफ्तार -315 बोर का तमंचा, 02 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक अवैध तमंचा सहित एक वांछित/फरार अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 21-05-2025 को वादी मुकदमा गुरदेव सिंह, पुत्रः बलवंत सिंह पताः खुशहालपुर सरोवर नगर, गदरपुर, उधम सिंह नगर, द्वारा थाना गदरपुर में दी गई तहरीरी सूचना बाबत प्रतिवादी गण सुक्खा आदि द्वारा उसके व उसके पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग, घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़ एवं जानलेवा हमला करने के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर 140/2025 धारा-109/190/191(2)/191(3)/324(2)/331/351 (2)/352 बी0एन0एस0 बनाम सुक्खा आदि 08 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियुक्त फरार चल रहे थे। वर्तमान में वांछित ध् फरार अभियुक्त गण की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गणों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु कड़े आदेश निर्गत किये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अपराध ध्पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम आज दिनांक 25-12-2025 को थाना दिनेशपुर रोड फ्लाईओवर के पास सूरजपुर को जाने वाले रास्ते से मुखविर की सूचना पर ’ वांछित/फरार चल रहे अपराधी सुखविन्दर सिह उर्फ सुख्खा पुत्र स्वरुप सिह निवासी अज्जूवाला, थाना मिलखखानम, जिला रामपुर(उ0प्र0) उम्र 22 वर्ष को घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ अन्तर्गत धारा 109(1), 191(2), 191(3), 324(2), 331 (2), 351(3), 352/3 (5) बी0एन0एस0 व 3/25 शस्त्र अधि0 में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुखविन्सिंदर सिंह उर्फ सुक्खा को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कानि. कुन्दन सिंह, कानि. जीवन फुलेरा शामिल रहे।





