रोडवेज की बस में तोड़फोड करने व चालक के साथ मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने मो.सा. सहित किया गिरफ्तार
(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर। पुलिस ने कठोर कार्यवाही करते हुए उत्तरखण्ड परिवहन की सरकारी रोडवेज में तोड़ फोड़ कर बस चालक के साथ मारपीट व गाली गलौच करने वाले एक अभियुक्त को घटना में शामिल मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यहां बता दें कि दिनांक 01.04-2026 को वादी शारदा शंकर पुत्र खड़क सेन शर्मा निवासी शारदा घाट वार्ड नंबर 1 टनकपुर, द्वारा दाखिला तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन को रोडवेज में तोड़फोड़ कर बस में बैठे व्यक्तियों के साथ मारपीट करने व गाली गलौच करने के आधार पर थाना हाजा पर मु0 एफआईआर नंबर-102/2026 धारा-126(2)/115(2)/191(2) / 352 / 351(2)/324(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा के सुपुर्द की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गण के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कड़े आदेश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते मुखविर की सूचना पर अभियुक्त नाम हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र-21 वर्ष को कामरेड का डेरा केलाखेड़ा से धारा 126(2)/115(2)/191(2)/352/351(2)/324(2) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि में अपने अन्य साथियों के साथ मो0 सा0 में घर से घूमने निकले पहले हमने महतोष में एक होटल में शराब पी उसके बाद जब हम गदरपुर की ओर आ रहे थे तो महतोष मोड पर साथी रिकुं की गाडी से जब एक रोडवेज बस ने ओवर टैक किया तो रिकुं टक्कर लगने से बाल बाल बच गया ।जिसके बाद अपनी-अपनी मो0सा0 से पीछा करते हुए चीनी मिल के पास ओवर टैक कर रोक लिया वहां पर रिकुं तथा हमने वहा पर गोली गलौज की व गुस्से में गाड़ी में तोड़ फोड़ी की थी जिसके बाद ड्राईवर ने गाड़ी चला दी तो फिर हमने अपने अन्य साथियों के साथ गाड़ी का पीछा किया और केलाखेडा रत्नामडैया से गाड़ी में लाठी डण्डो से तोड़ फोड़ की थी। अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल मोटर साईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर बरामद कर कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियोग में अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, हे.कानि चैतन्य सुयाल, कानि. जीवन फुलेरा, कानि. रवीन्द्र सिंह शामिल थे।





