गदरपुर मोक्ष धाम की सुंदरता देखेगी देश-विदेश की दुनिया
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर मोक्ष धाम शमशान घाट अपनी सुंदरता के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और इसकी सुंदरता की भी चर्चा हर जगह होती है। इसके लिए वास्तव में मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा बधाई के पात्र हैं। अब इसकी चर्चा पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी के प्रयासों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी। यह जानकारी देते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष अजु भुडडी ने बताया कि उनके परिचित भजन सम्राट जो पूरे देश विदेश में अपने भजनों के लिए प्रसिद्ध है शेखर जायसवाल ने महाशिवरात्रि के पावन पर पर अपना एक नया भजन भोले से दिल क्यों लगाया है शूट करना था। को विजिट करने का आग्रह किया जिस पर उनकी शूटिंग टीम ने गदरपुर मोक्ष धाम का भ्रमण किया उनको यह जगह इस भजन की शूटिंग के लिए पसंद आ गई। विगत 8 फरवरी को गदरपुर मोक्ष धाम में इस भजन की शूटिंग की गई यानी मोक्ष धाम के अध्यक्ष सुखीजा की मेहनत अब देश विदेश में पहुंचेगी और लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी इस अवसर पर भजन सम्राट शेखर जयसवाल ने मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा की सुंदर कार्य की प्रशंसा की तथा स्थान उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने विशेष सहयोग के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी का भी धन्यवाद किया और इसी तरीके से आगे भी उनको सहयोग करने की अपील की यह प्रसिद्ध भजन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिलीज किया जाएगा। गौर तलब है कि इससे पूर्व पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी प्रसिद्ध भजन सम्राट शेखर जयसवाल का एक माता का भजन की भी शूटिंग करवा चुकी है माता के उस भजन को लगभग 25 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।





