क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा, पेयजल व सड़क मरम्मत के मुद्दे प्रमुखता से उठे
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सूचना विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है
रूद्रपुर (सू0वि0)। जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सूचना विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल माॅ नैना सांस्कृतिक एवंज न कल्याण सेवा समिति, राना प्रताप थारू जनजाति विकास समिति, पंखुड़ी थारू सांस्कृतिक समिति, खटीमा स्वयं सिद्धा विकास खण्ड सोसायटी, राणा थारू जनजाति सांस्कृतिक उत्थान समिति, देवभूमि थारू जनजाति सांस्कृतिक विकास समिति, जनजाति थारू कला एवं उत्थान समिति, थारू कला निपुण जनजाति सांस्कृतिक समिति, व्याख्या जन जागृति संस्कृति संगीत एवं नाट्य समिति, वन्या थारू उत्थान समिति, जय भूमसेन होलिका उत्थान समिति, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू सांस्कृतिक उत्थान समिति, परिर्वतन सेवा समिति, रतनपुर थारू हंस सांस्कृतिक जन कल्याण सेवा समिति व नई रोशनी थारू समाज कल्याण समिति द्वारा जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में गीत-नाट्य प्रस्तुतियों, नुक्कड़ नाटकों एवं प्रचार साहित्य के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा लोकगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं उद्देश्यों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की जा रही रही है ताकि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें। उन्होने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे माह जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाना, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा ग्रामीणों को अपने अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लोक कला एवं गीत-नाट्य के माध्यम से दी जाने वाली जानकारी ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचती है, इसी को ध्यान में रखते हुए सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।





