विजिलेंस ने रजपुरा नंबर एक में छापे मारे, कोतवाली में दर्ज करवाया गया मुकदमा
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कई लोगों के कनैक्शन काटे गये और पुलिस में रिपोर्ट करवायी गयी।विभागीय टीम की संयुक्त चैकिंग के दौरान ग्राम रजपुरा कालोनी नंबर 01 में कई स्थानों पर चैकिंग गई। जिसके बकायदारो के कनैक्शन काटकर मापक उत्तारे तथा पूर्व में कटे कनैक्शनोंको पुनः जुड़ा पाये जाने पर उनके विरुद्ध 135 में मुकदमा दर्ज कराया गया। टीम में उपस्थित सहायक अभियन्ता सतकर्ता अमित आर्या, अवर अभियन्ता महताब अली, लाइनमैन बबली शर्मा, दीपक कुमार, राजेश, व मनीष इत्यादि मौजूद रहे। कनैक्शन काटे गये और कार्यवाही की गयी जिसमें गुरदास ंिसह रजपुरा, कुलबन्त कौर, हरजीत कौर, सकतर सिंह, विरेन्द्र सिंह, बिशन सिंह ग्राम रजपुरा नंबर 01 शामिल थे। उक्त के खिलाफ थाना कोतवाली गदरपुर में धारा 135 के तहत मामला दर्ज करवाया गया। अधिकारियों ने कहा कि चैकिंग की कार्यवाही जारी रहेगी।





