डीएम के निर्देश के क्रम में एक मुस्लिम नाबालिक बच्ची के निकाह की शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल विकास की टीम के साथ कार्रवाई की गयी
(मीडिया ग्रुप तहसील गदरपुर)
गदरपुर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में गदरपुर क्षेत्र में एक मुस्लिम नाबालिक बच्ची के निकाह की शिकायत पर चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल विकास की टीम के साथ कार्रवाई की गयी नाबालिक विवाह की शिकायत सही पाए जाने पर बच्ची का रेस्क्यू करते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की सुपुर्दगी में देते हुए बाल संप्रेषण गृह रुद्रपुर में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के समक्ष अग्रिम कार्रवाई हेतु पेश किया गया जहां बच्ची की काउंसलिंग करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई वर्तमान में की गयी। इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन की टीम के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन से स्मिता और पूजा और बाल विकास की टीम भी मौजूद रही। बाल कल्याण समिति द्वारा मेडिकल कराये जाने उपरान्त उक्त बच्ची को वन स्टाॅप सेंटर भेज दिया गया।






