सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

गदरपुर विधानसभा में विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी:  विधायक अरविंद पांडेय -ग्राम सभा सूरजपुर में सूरजपुर नंबर 1 से सूरजपुर नंबर 2 को जोड़ने वाली सड़क का किया शिलान्यास

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय ने कहा कि विधानसभा में विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस के तहत श्री पांडेय ने  विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा सूरजपुर में सूरजपुर नंबर 1 से सूरजपुर नंबर 2 को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया। जो एक किलोमीटर से अधिक बनाई जाएगी जिसकी लागत 33 लाख 45 हजार रुपए है। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि गदरपुर विधानसभा उत्तराखंड की आदर्श विधानसभा में एक है और लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में यहां पर विकास कार्यों की गंगा बहा रही है जो कुछ काम रह गए हैं उनका भी प्रयास रहेगा की विधानसभा चुनाव से पहले पहले उन सड़कों को भी निर्माण कर दिया जाए उन्होंने कहा कि देश में इस समय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे की ओर बढ़ रही है और उत्तराखंड में 2027 में आने वाले चुनाव में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और उत्तराखंड आने वाले समय में पहाड़ी राज्यों में प्रथम स्थान पर होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान शिवम गंभीर ने विधायक अरविंद पांडे का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सड़क की मांग बहुत लंबे समय से हो रही थी अब इसके बनने से ग्राम वासियों को आवागमन में और खेती आदि कार्यों में सुविधा होगी। कार्यक्रम में अमरनाथ चुघ मनोहर लाल शर्मा राकेश  भुडडी रिजवान पाशा गुलशन गंभीर उमेश गंभीर रवि शर्मा शिवम सचदेवा नवजोत सिंह अजीत सिंह फौजी लाल सिंह संजू शर्मा कुलबीर सिंह सिमरनजीत सिंह ढिल्लों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 
 

खबरें

भारतीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ

रुद्रपुर (सू.वि.)। भारतीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर के समन्वय से दिनांक 27 मई 2026 से 12 दिवसीय शिविर श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ।  उक्त समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया जी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उप जिला अधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य कोषाधिकारी ड्रॉ पंकज कुमार शुक्ला, जिला आपदा अधिकारी उमाशंकर नेगी,  डॉ डी के सिंह महासचिव उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की,  प्रवीण, डॉ नागेन्द्र प्रसाद शर्मा, मनीष पंत, गोविन्द मटियाली, जी एवं जिला खेल विभाग के समस्त खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे उक्त समारोह में भारतीय यूथ एवं जूनियर टीम के सभी खिलाड़ियों एवं भारतीय टीम कोच फिरोज खान  को भी सभी के द्वारा सम्मानित किया गया
 

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे -जिला सेवायोजन कार्यालय, द्वारा 10 जून से 12 जून, 2026 तक विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, उधमसिंहनगर द्वारा 10 जून से 12 जून, 2026 तक विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र की छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटाध्सीवी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गपाल ने बताया कि प्रथम प्लेसमेंट ड्राइव 10 जून, 2026 को प्रातः 10रू00 बजे खण्ड विकास कार्यालय सभागार, खटीमा में तथा द्वितीय प्लेसमेंट ड्राइव 11 जून, 2026 को प्रातः 10रू00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान , आजादनगर ,सितारगंज में आयोजित होगी। इन दोनों प्लेसमेंट ड्राइव में Quess Corp-TATA Motors Ltd-, पंतनगर द्वारा  NAPS Trainees पद हेतु भर्ती की जाएगी। उक्त पद के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, स्नातक अथवा आईटीआई (कॉपा एवं सिविल ट्रेड को छोड़कर) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹11,952 से ₹13,952 प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ ₹2,000 इंसेंटिव प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। कंपनी द्वारा कुल 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी क्रम में तृतीय प्लेसमेंट ड्राइव 12 जून, 2026 को प्रातः 10रू00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, पुलिस लाइन रोड, रुद्रपुर में आयोजित होगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में ब्तंजिेउमद ैमबजवत-6, पंतनगर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उपलब्ध पदों में कारपेंटर, पेंटर, असेम्बलर एवं हेल्पर शामिल हैं। कारपेंटर पद हेतु संबंधित कार्य में दक्षता, पेंटर पद हेतु पेंटिंग कार्य का अनुभव तथा न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम ₹13,110 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा तथा अनुभव एवं कार्य दक्षता के आधार पर अधिकतम वेतन देय होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। उक्त कंपनी द्वारा कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गपाल ने जनपद के अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त मूल प्रमाण की छायाप्रतियों, फोटो एवं सीवी के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 05944-250691, 7252030704 एवं 9736333606 पर संपर्क कर सकते हैं।

गदरपुर विधानसभा में विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी:  विधायक अरविंद पांडेय -ग्राम सभा सूरजपुर में सूरजपुर नंबर 1 से सूरजपुर नंबर 2 को जोड़ने वाली सड़क का किया शिलान्यास

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पांडेय ने कहा कि विधानसभा में विकास की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस के तहत श्री पांडेय ने  विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सभा सूरजपुर में सूरजपुर नंबर 1 से सूरजपुर नंबर 2 को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास किया। जो एक किलोमीटर से अधिक बनाई जाएगी जिसकी लागत 33 लाख 45 हजार रुपए है। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि गदरपुर विधानसभा उत्तराखंड की आदर्श विधानसभा में एक है और लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार में यहां पर विकास कार्यों की गंगा बहा रही है जो कुछ काम रह गए हैं उनका भी प्रयास रहेगा की विधानसभा चुनाव से पहले पहले उन सड़कों को भी निर्माण कर दिया जाए उन्होंने कहा कि देश में इस समय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे की ओर बढ़ रही है और उत्तराखंड में 2027 में आने वाले चुनाव में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और उत्तराखंड आने वाले समय में पहाड़ी राज्यों में प्रथम स्थान पर होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान शिवम गंभीर ने विधायक अरविंद पांडे का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सड़क की मांग बहुत लंबे समय से हो रही थी अब इसके बनने से ग्राम वासियों को आवागमन में और खेती आदि कार्यों में सुविधा होगी। कार्यक्रम में अमरनाथ चुघ मनोहर लाल शर्मा राकेश  भुडडी रिजवान पाशा गुलशन गंभीर उमेश गंभीर रवि शर्मा शिवम सचदेवा नवजोत सिंह अजीत सिंह फौजी लाल सिंह संजू शर्मा कुलबीर सिंह सिमरनजीत सिंह ढिल्लों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 
 

काशीपुर में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान

काशीपुर (सू.वि.)। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज काशीपुर स्थित गन्ना प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों की मेहनत और नवीन तकनीकों को अपनाने की सोच ही कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं कम से कम उपयोग का आग्रह करते हुए कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए नियमित मृदा परीक्षण (सॉइल टेस्टिंग) कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं जैविक उपायों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मिट्टी का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना समय की आवश्यकता है। यदि किसान मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करेंगे तो उत्पादन लागत कम होगी, फसल की गुणवत्ता बढ़ेगी तथा भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहेगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाते हुए उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। इससे जहां भूमि की उर्वरता संरक्षित रहेगी, वहीं कृषि लागत में कमी आने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के हित में ड्रैगन फ्रूट, कीवी तथा मिलेट जैसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी नीतियां बनाई गई हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहले मिट्टी का परीक्षण केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित था, जिसके कारण किसानों को अपनी भूमि की वास्तविक स्थिति की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने ष्लैब टू लैंडष् की अवधारणा को धरातल पर उतारा है, जिसके तहत अब कृषि वैज्ञानिक स्वयं किसानों के खेतों तक पहुंचकर मिट्टी का परीक्षण कर रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर तक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाकर किसानों और ग्रामीणों को मिट्टी परीक्षण तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर मेयर काशीपुर दीपक बाली, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला कृषि अधिकारी विकेश यादव, जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा सहित विभागीय अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
 

फेम इंडिया की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ रैंकिंग में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को में देशभर में  टॉप फाइव में मिला  स्थान 

रूद्रपुर (सू.वि.)। जनपद के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सम्मान का विषय है कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका फेम इंडिया द्वारा प्रकाशित विशेषांक “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” में जनपद के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को “जिम्मेदार” श्रेणी  में प्रथम व  देशभर में टॉप फाइव में स्थान प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता, संवेदनशील कार्यशैली तथा सुशासन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों में चयनित होकर “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम वह देशभर में टॉप फाइव स्थान प्राप्त करना जनपद के लिए विशेष गौरव का विषय है। फेम इंडिया द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में देशभर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के कार्यों का व्यापक एवं बहुआयामी मूल्यांकन कर विभिन्न श्रेणियों में 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों का चयन किया गया। पत्रिका के अनुसार देश के लगभग 800 जिलों एवं हजारों प्रशासनिक अधिकारियों में से चयनित अधिकारियों का आकलन प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, जवाबदेही, दूरदर्शिता, नवाचार, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल, जनसंपर्क, जनहित के प्रति संवेदनशीलता, विकासोन्मुख सोच तथा सुशासन जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया में फील्ड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण, विशेषज्ञों की राय, जन प्रतिक्रिया तथा उपलब्ध प्रशासनिक उपलब्धियों का भी समावेश किया गया। इन्हीं मानकों के आधार पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को “जिम्मेदार” श्रेणी में प्रथम वह देशभर में टॉप फाइव  स्थान प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनकी जनकेंद्रित प्रशासनिक कार्यशैली, जवाबदेह शासन व्यवस्था तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति का प्रतीक है। नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पारदर्शी प्रशासन, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों को व्यापक सराहना प्राप्त हुई है। नितिन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में जनपद ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां भी अर्जित की हैं। पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा “बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट” सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को दो सिल्वर मेडल भी प्राप्त हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आधारभूत संरचना तथा समग्र विकास के क्षेत्र में प्राप्त ये उपलब्धियां प्रशासन की प्रभावी कार्यशैली, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। जिलाधिकारी को प्राप्त यह राष्ट्रीय उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान है, बल्कि जनपद की समूची प्रशासनिक टीम एवं नागरिकों के लिए भी गर्व का विषय है। फेम इंडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान की गई यह उपलब्धि जनपद में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रभावी पहचान के रूप में देखी जा रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया वृक्षारोपण -श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में लगाए दर्जनों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा नगर के सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा नगर को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने का संदेश देना था। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। भारत विकास परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पूर्व में एक विशेष पर्यावरण टीम का गठन किया गया था। इसी टीम के अंतर्गत पर्यावरण सहसंयोजक रीता गाबा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर यह अभियान संचालित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष राजीव ग्रोवर ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के आधार भी हैं। वहीं सचिव डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर भारत विकास परिषद गदरपुर शाखा के कोषाध्यक्ष सागर गाबा, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद धवन, सतीश बत्रा, दीपक सुधा, राकेश भुड्डी (बंटी), डॉ. विनीत अरोड़ा, अंजू भुड्डी, पूनम अरोरा, सनातन धर्म मंदिर के पुजारी शिवप्रसाद अग्निहोत्री, विकास मुरादिया (विक्की) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। भारत विकास परिषद ने भविष्य में भी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने की बात कही, ताकि गदरपुर को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
 

मुख्यमंत्री ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण पर कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी -समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण पर शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में  जनता व जनप्रतिनिधियों  से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने चैहान अकादमी नानकमत्ता के ताइकांडो, कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया व उनसे संवाद किया कर शुभकामनाएँ दी। इसके उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रमानुसार जनपद अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, फरजाना बेगम, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि, जनता उपस्थित थे।