सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरधार्मिक

हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का आना शुरू, बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से नगर हुआ शिवमय -जगह-जगह कावड़ियों का किया गया स्वागत एवं भण्डारे की आयोजन

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर कंावडियों के जत्थों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बम-बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों के उदघोष से नगर शिवमय हो गया। नगर के अलावा विभिन्न स्थानों पर कांवडियों का जगह-जगह पर भव्य स्वागत एवं भण्डारे का किया गय आयोजन। 15 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर कावड़ियों द्वारा शिव मंदिरांे में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा। गदरपुर में शिवरात्रि पर्व के चलते क्षेत्र से गये सैकडों कावडियां हरिद्रार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने स्थान पर पहुचने शुरू हो गये है। नगर मे स्थित शिव मंदिरों एवं अन्य मंदिरों में रूकने की उचित व्यवस्था व भण्डारे का आयोजन किया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर कावड़ियों का स्वागत किया जा रहा है और भण्डारे का भी आयोजन किया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में भण्डारे की व्यवस्था की गयी है। हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी नगर व क्षेत्र में विभिान्न स्थानों पर कावड़ियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। वहीं सरदारनगर मोड़, मेटाडोर स्टैण्ड, नगर स्थित सकैनिया रोड स्थित सती मठ मंदिर, श्री शिव पुरातन मंदिर, आवास विकास स्थित शिव पार्वती मंदिर, मुख्य बाजार पुरातन श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री सुहावाराम धर्मशाला सहित कई मंदिरों सहित कई स्थानों में शिव भक्तों का स्वागत किया गया और भण्डारे की भी व्यवस्था की गयी। वहीं प्रदेश भाजपा मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा झगड़पुरी हाईवे के समीप एक भव्य सेवा र्पंडाल लगाया गया यहां से गुजरने वाले कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कावड़ियों द्वारा रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा। इस अवसर पर शिव मंदिरों को सजाया गया है। वही यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के कड़े प्रबंध किये गये।
 

खबरें

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ  -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास

रूद्रपुर (सू0वि0)। सूबे मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित भव्य उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर किया शुभारम्भ। उन्होने 295.21 करोड़ के 61 कार्यो का लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने 123.91 करोड़ के 26 कार्य जिसमे चिकित्सा विभाग का 20.35 करोड़ के 01 कार्य, लोनिवि के 9.01 करोड़ के 05, नगर निगम रूद्रपुर के 38.60 करोड़ के 09, पशुपालन विभाग के 4.74 करोड़ का 01, संस्कृति विभाग का 95 लाख का 01, सिंचाई विभाग का 26.52 करोड़ के 02, खेल विभाग के 19.02 करोड़ के 04, शिक्षा विभाग के 3.18 करोड़ का 01, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का 96 लाख का 01, नगर पालिका परिषद बाजपुर का 58 लाख का 01 कार्य का लोकार्पण किया। इस तरह 171.30 करोड़ के 35 कार्यो का लोकार्पण किया। जिसमे लोनिवि के 93.92 करोड़ के 05 कार्यो का, नगर निगम रूद्रपुर के 59.53 करोड़ के 19 कार्यो का, पशुपालन विभाग के 3.47 करोड़ का 01 कार्य, शिक्षा विभाग के 7.41 करोड़ के 02 कार्यो, ग्रामीण निर्माण विभाग के 6.97 करोड़ के 08 कार्यो का शिलान्यास किया। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 05 घोषणाएं की जिसमें मानसखंड कोरिडोर के अंतर्गत गोल्ज्यू मंदिर,शिव मंदिर व नीलकंठ धाम को जोड़ते हुए शिव प्रतिमा की स्थापना, नगर निगम रूद्रपुर के पर्यावरण मित्रों के लिए खेड़ा में आवास निर्माण किए जाने, भूरारानी व गंगापुर रोड का चैड़ीकरण, अटारिया चैक से इंद्रा कॉलोनी तक रोड का निर्माण, गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष 02 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने की घोषणा की। इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी ने त्रिशूल चैक का लोकार्पण किया व त्रिशूल चैक से सरस मेला कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क तक आयोजित शिव बारात में प्रतिभाग किया।शिव बारात में माननीय मुख्यमंत्री का विभिन्न संगठनों व जनता द्वारा फूलमाला,पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे रुद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए 288 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 61 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रुद्रपुर को विकास, विश्वास और भविष्य की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मजबूत आधार बनेंगी। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा राज्य विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा आज राज्य के शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में हमारी सरकार द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर और रूद्रपुर क्षेत्र के विकास के लिए भी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कार्य किए जा रहे हैं। आज हम जहां एक ओर लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत से रूद्रपुर बाईपास का निर्माण करा रहे हैं, वहीं, रूद्रपुर को खटीमा-टनकपुर एवं गदरपुर-जसपुर से जोड़ने वाली चार लेन सड़कों का निर्माण भी करा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से मानूनगर-गदरपुर से दिनेशपुर-मटकोटा होकर सीधे हल्द्वानी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रहे हैं। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के साथ-साथ नई सिग्नल लाइनों और दो रेल ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए रुद्रपुर के मास्टर ड्रेनेज प्लान को मंजूरी प्रदान की गई है, और सार्वजनिक स्थानों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स का निर्माण भी प्रगति पर है। इतना ही नहीं, रुद्रपुर में 15 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड के पहले कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का भी निर्माण कराया जा रहा है, साथ ही, 17 करोड़ रुपये की लागत से एक एडवांस कूड़ा प्रबंधन प्लांट भी स्थापित किया गया है। उन्होंने आज उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा में 351 करोड़ रूपए की लागत से 100 एकड़ भूमि पर एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। साथ ही, हम पंतनगर हवाईअड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में बदलने जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जहां एक ओर गदरपुर और खटीमा में बाईपास का निर्माण कार्य कराया है, वहीं खटीमा और किच्छा में बस अड्डों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, हमने रूद्रपुर, गदरपुर और चकरपुर में खेल स्टेडियम, बहुउद्देश्यीय हॉल, साइकिलिंग ट्रैक और एथलेटिक्स ट्रैक सहित विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाओं का निर्माण कार्य भी कराया है।  उन्होंने कहा कि हम जहां एक ओर काशीपुर में अरोमा पार्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलैक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर, पंतनगर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की है। वहीं, खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास और रोजगार को गति देने का प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थाई समाधान करने का प्रबन्ध कर दिया है। जिस दिन ये परियोजना पूर्ण होगी, हमारे पूरे तराई क्षेत्र में पीने के पानी और सिंचाई के पानी की समस्या पूर्ण रूप से दूर हो जाएगी। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को पता होगा कि बांग्लादेश से विस्थापित होकर बड़ी संख्या में लोग हमारे उधमसिंह नगर जिले में भी रहते हैं। दुर्भाग्य की बात थी कि इस समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र पर पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित लिखा जाता था। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यसेवक के रूप में राज्य की सत्ता सँभालने के बाद ये कहा था कि दशकों से बंगाली समाज के लोग यहां रहकर इसी मिट्टी की सेवा कर रहे हैं। इसलिए ये लोग भी हमारे अन्य नागरिकों की तरह ही हैं, इनके साथ भेदभाव बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। हमने फैसला लिया कि इनके जाति प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हैं, नहीं लिखा जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नजूल भूमि पर बड़ी संख्या में बसे हुए बंगाली समाज के परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाने का काम भी किया, जिससे वो बेफिक्र होकर अपना पक्का मकान बना सकें। उन्होंने कहा कि हम राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। एक ओर जहां हम प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं, वहीं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून सबके लिए एक है, इसलिए हम धर्मांतरण विरोधी कानून लाए, दंगा फैलाने वालों पर लगाम कसी और देवभूमि को अस्थिर करने वाली हर साजिश पर सीधी चोट की। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की, जिसे देशभर में सराहा गया। उन्होंने कहा कि हमने मदरसा बोर्ड समाप्त कर उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक प्राधिकरण शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया है, जो अब ये सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने, न की कट्टरता का। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 250 से अधिक अवैध मदरसों पर ताला लगाकर स्पष्ट संदेश दिया कि अब उत्तराखंड में अवैध मदरसों की आड़ में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमने नकल को उद्योग बनाने वालों के खिलाफ देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफिया की कमर तोड़ने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि हमने साढ़े चार वर्षों में जहां 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की, वहीं 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा। उन्होंने कहा कि आज राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध ष्जीरो टॉलरेंसष् की नीति के अंतर्गत सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के इतिहास में पहली बार, आईएएस और पीसीएस स्तर के अधिकारियों सहित बीते तीन वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की है। इस सख्ती और पारदर्शिता का सीधा लाभ हमारे उद्यमियों को मिल रहा है और उन्हें योजनाओं की स्वीकृति, जमीन आवंटन, औद्योगिक लाइसेंस या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में अब अनावश्यक बाधा का सामना नहीं करना पड़ता। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा, महापौर  विकास शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं जनता का स्वागत व आभार व्यक्त किया एवम् सभी को बधाई दी।  उन्होंने रूद्रपुर व जनपद में किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम व जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मूल मंत्र के साथ कार्य कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे भी रखी। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, उत्तम दत्ता, मंजीत सिंह, खतीब अहमद, मुकेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, मनोज पाल, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, श्रीनेत्र पाल मौर्या, रामपाल सिंह,अनिल चैहान, राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, पी डी हिमांशु जोशी नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जनता मौजूद थे।

यूएसनगर में एसएसपी मणिकांत मिश्रा का तबादला, अजय गणपति जिले की कमान संभालेंगे -कई विवादों के घेरे में घिरे रहे एसएसपी मणिकांत मिश्रा, गदरपुर विघायक अरविन्द पांडेय को मुलाकात का समय देकर न मिलना भी विवाद के घेरे में शामिल

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
ऊधम सिंह नगर। ऊधमसिंह नगर में एक साल पांच महीने के विवादित कार्यकाल के बाद आईपीएस मणिकांत मिश्रा को एसएसपी पद से हटा दिया गया है।
विस्तार
रुद्रपुर
में एसएसपी मणिकांत मिश्रा को आखिरकार ऊधमसिंह नगर जिले से जाना पड़ा। काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या मामला विवादों के ताबूत में आखिरी कील साबित हुआ। छह सितंबर 2024 को मणिकांत को जिले का एसएसपी बनाया गया था। ऊधम सिंह नगर में एक साल, पांच महीने और सात दिन का उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा। खुद के लिए सिंघम की छवि गढ़ने वाले आईपीएस मणिकांत की अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहने पर उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश में तक जमकर किरकिरी हुई थी। सत्ता पक्ष के विधायक उनके खिलाफ रहे। काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। सुखवंत मामले की एसआईटी टीम में शामिल आईपीएस अजय गणपति को ही अब यहां की कमान मिल गई है। अजय इससे पहले चंपावत के एसपी थे। 11 मार्च 2025 को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने करीब 300 पुलिस कर्मियों के साथ बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी के अगरास समेत कई जगहों पर दबिश दी। 70 गाड़ियों से पुलिस बरेली पहुंची थी और 16 संदिग्धों को पकड़कर अपने साथ रुद्रपुर ले आई। जहां पूछताछ के बाद अगरास के आसिफ हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा बाकी 15 को छोड़ दिया। इस कार्रवाई के बाद बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा था कि यूएस नगर पुलिस ने उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। इसकी शिकायत अनुराग ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से तक की और कहा था कि त्योहारों के समय यह कार्रवाई जनाक्रोश भड़क सकता था। जिन्हें हिरासत में लिया गया उन 16 लोगों में से केवल एक के खिलाफ मारपीट का केस था, बाकी सभी निर्दोष पाए गए थे। 29 फरवरी 2025 को अराजक तत्वों ने दलपुरा के डलबाबा मंदिर के पास बुक्सा समाज के आराध्य राजा जगत देव की प्रतिमा खंडित कर दी थी। तब से आज तक पुलिस अराजक तत्वों को नहीं पकड़ सकी। इस मामले में इसी साल जनवरी में विधायक अरविंद पांडेय एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे। विधायक को मुलाकात का समय देकर एसएसपी खुद कहीं चले गए थे। जिस पर विधायक भड़के और यहां तक कह दिया तुम हमें ज्यादा दिन घुमा नहीं पाओंगे। काम करना है कि सही ढंग से करें। उनकी सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की जरूरत नहीं है। 10 जनवरी की रात काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह ने गौलापार स्थित देवभूमि होटल में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी थी। मरने से पहले उसने अधिकारियों को ईमेल किया। वीडियो व लिखित में सुसाइड नोट जारी किया था। जिसमें एसएसपी मणिकांत मिश्रा, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला समेत कई पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। यहां तक कहा मेरे मरने पर शव के टुकड़े कर बेच दिए जाएं और उससे जो पैसे आए उन्हें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में बांट दिया जाए। इस मामले में एसएसपी समेत अन्य पर लगे आरोपों की जांच एसटीएफ के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे की अगुवाई वाली टीम कर रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के खिलाफ पहली बार पूरा विपक्ष एकजुट हो गया था। सुखवंत प्रकरण में एसएसपी को हटाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने देहरादून में डीजीपी कार्यालय में धरना दिया था। एसएसपी पर कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार के आरोप व किसान सुखवंत की आत्महत्या का जिम्मेदार माना था। 37 अपराधियों को लंगड़ा करने का दंभ भरने वाले मणिकांत मिश्रा अग्रसेन चैक में मोबाइल मंत्रा की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने में विफल हुए। चार फरवरी को बेखौफ चोरों ने पूरी रात दुकान खंगाली और 12 लाख के मोबाइल ले गए। चोर आज तक नहीं पकड़े जा सके।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिव रात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है। भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर हमेशा आगे बढ़ता रहे, इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
 

हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का आना शुरू, बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से नगर हुआ शिवमय -जगह-जगह कावड़ियों का किया गया स्वागत एवं भण्डारे की आयोजन

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर कंावडियों के जत्थों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बम-बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों के उदघोष से नगर शिवमय हो गया। नगर के अलावा विभिन्न स्थानों पर कांवडियों का जगह-जगह पर भव्य स्वागत एवं भण्डारे का किया गय आयोजन। 15 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर कावड़ियों द्वारा शिव मंदिरांे में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा। गदरपुर में शिवरात्रि पर्व के चलते क्षेत्र से गये सैकडों कावडियां हरिद्रार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने स्थान पर पहुचने शुरू हो गये है। नगर मे स्थित शिव मंदिरों एवं अन्य मंदिरों में रूकने की उचित व्यवस्था व भण्डारे का आयोजन किया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर कावड़ियों का स्वागत किया जा रहा है और भण्डारे का भी आयोजन किया गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में भण्डारे की व्यवस्था की गयी है। हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी नगर व क्षेत्र में विभिान्न स्थानों पर कावड़ियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। वहीं सरदारनगर मोड़, मेटाडोर स्टैण्ड, नगर स्थित सकैनिया रोड स्थित सती मठ मंदिर, श्री शिव पुरातन मंदिर, आवास विकास स्थित शिव पार्वती मंदिर, मुख्य बाजार पुरातन श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री सुहावाराम धर्मशाला सहित कई मंदिरों सहित कई स्थानों में शिव भक्तों का स्वागत किया गया और भण्डारे की भी व्यवस्था की गयी। वहीं प्रदेश भाजपा मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा झगड़पुरी हाईवे के समीप एक भव्य सेवा र्पंडाल लगाया गया यहां से गुजरने वाले कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कावड़ियों द्वारा रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा। इस अवसर पर शिव मंदिरों को सजाया गया है। वही यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस के कड़े प्रबंध किये गये।
 

जनपद के विभिन्न स्थानों पर उप जिलाधिकारियों, एआरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृहद चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है  

रूद्रपुर (सू0वि0)। सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा दिये गये सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर उप जिलाधिकारियों, एआरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृहद चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ रूद्रपुर नवीन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को रूद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा क्षेत्रों में टीमे बनाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट के वाहनो का चालान की कार्यवाही की गयी। जिसमे शुक्रवार को 169 वाहनो का चालान किया गया, 09 वाहनों का सीज किया गया। उन्होने बताया कि 11 से 13 फरवरी तक कुल अभी तक 569 वाहनों के चालान व 31 वाहन सीज किये गये व 12 लाख 28 हजार का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह एआरटीओ काशीपुर संदीप वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी शुक्रवार को बाजपुर, काशीपुर, गदरपुर, जसपुर क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीदार व पुलिस की 04 टीमे बनाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट चैकिंग अभियान चलाकर 87 वाहनों के चालान किये गये व 18 वाहनों को सीज किया गया। उन्होने बताया कि इस तरह की कार्यवाही नियमित की जायेगी। विभिन्न क्षेत्रों चलायेग गये चैकिंग अभियान में उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डॉ0 अमृता शर्मा, तहसीलदार पंकज चन्दोला, दिनेश कुटोला, एआरटीओ संदीप वर्मा, नवीन सिंह व पुलिस आदि मौजूद थे। 
गदरपुर। जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन पुलिस गदरपुर तथा दिनेशपुर एवं राजस्व विभाग द्वारा श्रीमती ऋचा सिंह उपजिलाधिकारी गदरपुर की अध्यक्षता में संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे एक जेसीबी बिना नंबर की सीज की गई। इसके अतिरिक्त 1 डंपर वाहन सीज किए गए तथा 44 वाहनो के चालान किए गए।

14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा -सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा

रूद्रपुर (सू0वि0)। 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होगा। सरस मेले का शुभारम्भ सूबे के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। सरस मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा व अधिकारियों के साथ मेला स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कल शनिवार को सरस आजीविका मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपराह्न 4 बजे जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मा0 सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा की गरिमामय उपस्थिति में किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दिवस मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सरस मेले के शुभारम्भ के उपरांत स्टांल का अवलोकन किया जायेगा व 5.30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही हिमनांद बैण्ड की प्रस्तुति के साथ ही अमर नाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। उन्होने मेले की समस्त तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, खण्ड विकास अधिकारी असित आनंद आदि मौजूद थे।

गदरपुर मोक्ष धाम की सुंदरता देखेगी देश-विदेश की दुनिया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपु
र मोक्ष धाम शमशान घाट अपनी सुंदरता के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और इसकी सुंदरता की भी चर्चा हर जगह होती है। इसके लिए वास्तव में मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा बधाई के पात्र हैं। अब इसकी चर्चा पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी के प्रयासों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी। यह जानकारी देते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष अजु भुडडी ने बताया कि उनके परिचित भजन सम्राट जो पूरे देश विदेश में अपने भजनों के लिए प्रसिद्ध है शेखर जायसवाल ने महाशिवरात्रि के पावन पर पर अपना एक नया भजन भोले से दिल क्यों लगाया है  शूट करना था। को विजिट करने का आग्रह किया जिस पर उनकी शूटिंग टीम ने गदरपुर मोक्ष धाम का भ्रमण किया उनको यह जगह इस भजन की शूटिंग के लिए पसंद आ गई। विगत 8 फरवरी को गदरपुर मोक्ष धाम में इस भजन की शूटिंग की गई यानी मोक्ष धाम के अध्यक्ष सुखीजा की मेहनत अब देश विदेश में पहुंचेगी और लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी इस अवसर पर भजन सम्राट शेखर जयसवाल ने मोक्ष धाम के अध्यक्ष विजय सुखीजा की सुंदर कार्य की  प्रशंसा की तथा स्थान उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने विशेष सहयोग के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू  भुडडी का भी धन्यवाद किया और इसी तरीके से आगे भी उनको सहयोग करने की अपील की यह प्रसिद्ध भजन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिलीज किया जाएगा।  गौर तलब है कि इससे पूर्व पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजू भुडडी बुध बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भी प्रसिद्ध भजन सम्राट शेखर जयसवाल का एक माता का भजन की भी शूटिंग करवा चुकी है  माता के उस भजन को लगभग 25 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।