आयुक्त, खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन ने फलों/सब्जियों की दुकानों पर छापा अभियान चलाकर फलों के नमूने लिये
रुद्रपुर (सू.वि.)। आयुक्त, खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड श्री सचिन कुर्वे द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 02.05.2026 को उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमांऊ मण्डल, डा० राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त / अभिहित अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, श्री ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती आशा आर्या के द्वारा आम जनमानस को विक्रय किये जा रहे फलों/सब्जियों में अप्राकृतिक रंगों के प्रयोग की जांच व रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम व विनियम 2011 आदि सम्बन्धी प्रावधानों के अन्तर्गत सर्विलांस नमूना संग्रहण की कार्यवाही की गयी। विशेष अभियान के तहत रूद्रपुर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी से फल एवं सब्जी के थोक व फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से 01 नमूना आम का 01 नमूना सेब का 01 नमूना संतरे का 01 नमूना खरबूजे एवं 01 गाजर का इस प्रकार कुल 05 सर्विलांस नमूने विश्लेषणशाला में जांच हेतु वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती अपर्णा साह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती आशा आर्या द्वारा लिये गये, जिन्हें परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला को भेजा गया। रिपोर्ट प्राप्त होने पर तद्नुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । इसके अतिरिक्त रूद्रपुर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान 01 खाद्य पदार्थ विक्रेता को विक्रय हेतु एफ०एस०एस०ए०आई० लाईसेंस/पंजीकरण न होने पर नोटिस निर्गत किया गया। समस्त फलों/सब्जी आढतियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार फलों को पकाने में तथा राब्जियों में अप्राकृतिक रंगों का उपयोग न करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा समस्त फल व सब्जी के कारोबारकर्ताओं को फलों को पकाने में प्रयोग करने तथा किसी भी स्थिति में प्रतिबन्धित का प्रयोग न करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साथ आमजनगानरा से अपील की जाती है कि वह बाजार में पहले से ही कटे हुए ररखे गये फल व सब्जियों को न खरीदें क्योंकि उनके दूषित व संक्रमित होने की संभावना बनी रहती है तथा घर में बाजार से खरीद कर लाये गये फल एवं सब्जियों को भलीभांति धो लें ताकि उनमें यदि अप्राकृति रंग व केमिकल प्रयोग किया गया हो तो वह घुलकर निकल सके । उक्त दिये गये निर्देशों का अनुपालन न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत जनहित में कठोर कार्यवाही की जायेगी। अभियान दल में डा० राजेन्द्र सिंह कठायत उपायुक्त खाद्य संरक्षा कुमांऊ मण्डल, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती आशा आर्या, आदि सम्मिलित रहे। यह विशेष अभियान जनहित में आगे भी जारी रहेगा।





