सत्यमेव जयते

उत्तराखण्डविविध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं -कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई

Share on:

हल्द्वानी (सू.वि.)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। श्री अजय भट्ट ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, तकनीक और वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति की है।सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन लंबे समय से देश सेवा और जनकल्याण से जुड़ा रहा है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम छू रहा है और विश्व पटल पर देश की भूमिका निरंतर मजबूत हो रही है। ”श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए कहा कि इस अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लोगों से अपने घर में ‘आशीर्वाद दीप’ जलाने की अपील की है।
 

खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ विद्यालय

खटीमा (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग कर विद्यालय के पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ₹65.07 लाख की लागत से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में निर्मित मंच एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया।

बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, चॉकलेट बांटकर झूले पर झुलाया
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट एवं उपहार वितरित किए तथा विद्यालय परिसर में बच्चों के शारीरिक विकास के लिए स्थापित झूलों पर उन्हें स्वयं झूला झुलाया। मुख्यमंत्री का स्नेहपूर्ण व्यवहार देखकर बच्चे और ग्रामीण उत्साहित नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय की स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया।
स्टेम लैब से खेल-खेल में विज्ञान और तकनीक सीखेंगे बच्चे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएल एवं सरकारी विभागों के सहयोग से करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक मॉडल स्कूल का निर्माण किया गया है। ऐसे विद्यालयों का लोकार्पण करना और बच्चों के बीच पहुंचना उनके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में लगभग 70 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां पांच आधुनिक कक्ष तैयार किए गए हैं। विशेष रूप से विकसित स्टेम लैब के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग एवं गणित की बारीकियां सीख सकेंगे।

सीमांत क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं रू मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमांत गांवों को भारत का पहला गांव बताते हुए उनके विकास को नई दिशा दी है। नगला तराई एवं आसपास के क्षेत्रों में बागवानी, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के स्टार्टअप, रोजगार और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने मधुमक्खी पालन को भी स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार कर रही व्यापक प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के 32 पीएम श्री विद्यालयों के लिए चार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है। वहीं कक्षा एक से 12वीं तक के 1.45 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक उपलब्ध कराने के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

87 विद्यालयों में वर्चुअल और 264 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा
मुख्यमंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए 11वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों तथा महाविद्यालयों के छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 87 माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल क्लास, 264 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तथा 16 माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है।

डिजिटल लाइब्रेरी और बालिका शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम श्री थारू राजकीय इंटर कॉलेज में 3 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी एवं विद्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा रुद्रपुर में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जिला पुस्तकालय तथा खटीमा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

16 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिल रही निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से 152 राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा आठ से दस तक के 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थानों के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। इसके साथ ही कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

सामान्य परिस्थितियों से निकलकर भी रचा जा सकता है इतिहास रू धामी
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में संघर्षों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इतिहास रचने वाले लोग अक्सर सामान्य और अभावों से भरी परिस्थितियों से निकलकर सफलता के शिखर तक पहुंचते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बच्चे की रुचि एवं क्षमता को पहचानकर उसका उचित मार्गदर्शन करें। एक समर्पित शिक्षक ही किसी विद्यार्थी के जीवन की दिशा और दशा बदल सकता है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य सूरज धामी, ग्राम प्रधान दीपू मेहरा, दिनेश राणा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड के निदेशक आलोक सिंघल, राजेश कु
 

स्वास्थ्य विभाग में 335 एएनएम की नियुक्ति का रास्ता साफ, ऊधमसिंह नगर को मिले 23 पद -मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने कहा दृ नियुक्ति पत्र तैयार, प्रक्रिया शुरू

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी एएनएम के 335 रिक्त पदों पर चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में चयनित सभी 335 अभ्यर्थियों को संबंधित जनपदों में तैनाती दी जानी है। इस क्रम में जनपद ऊधमसिंह नगर को 23 पद आवंटित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र तैयार किए जा रहे हैं और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस नियुक्ति प्रक्रिया से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ ही विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपलब्धता बढ़ेगी।
 

टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम आपसी सहयोग से बढ़ाएं कारोबार का लाभ: जिलाधिकारी -मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित होगा टीडीसी का नया भवन, आधुनिक सुविधाओं और उच्च गुणवत्ता पर रहेगा विशेष जोर

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीडीसी एवं राष्ट्रीय बीज निगम के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने तथा निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करें, जिससे दोनों संस्थाओं के कारोबार और लाभ में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं को अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में दोनों संस्थाएं लाभान्वित हो सकें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने टीडीसी के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीडीसी कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय भवन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने भवन के प्रारूप में आगंतुकों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कक्ष तथा अन्य सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में निदेशक अंकुर पपनेजा, डॉ. अमित भटनागर, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव, पंकज कुमार शुक्ला, डॉ. दीपक पांडे, जी.सी. तिवारी, नकुल जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 

गदरपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल -सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने किया बाइक चोरी की घटना का खुलासा, चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर बरामद

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)।
कोतवाली गदरपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को इसरार अली पुत्र फय्याज अली निवासी ग्राम मुकन्दपुर नारायणपुर, थाना गदरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूके06बीआर-8818), रंग काला, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा एफआईआर संख्या 333/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले का शीघ्र खुलासा करने और चोरी किए गए वाहन की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच करते हुए 30 अक्टूबर 2026 को सुमित उर्फ राका पुत्र रामपाल निवासी लगड़ाभोज, थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूके06बीआर-8818 बरामद की। आरोपी के विरुद्ध मुकदमे में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, कोतवाली गदरपुर, हेड कांस्टेबल  पूरन आर्या, कांस्टेबल कुन्दन सिंह शामिल रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली गदरपुर में गोष्ठी का आयोजन, एकता परेड-2026 का दिखाया गया सजीव प्रसारण

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली गदरपुर परिसर में विशेष गोष्ठी एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड-2026 का सजीव (लाइव) प्रसारण उपस्थित नागरिकों को दिखाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए इनसे बचाव के लिए जागरूकता संदेश दिया गया। गोष्ठी में गदरपुर थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वार्ड सदस्यों एवं विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कोतवाली गदरपुर से उपस्थित पुलिस अधिकारी प्रभारी निरीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक श्री प्रदीप शर्मा,  उपनिरीक्षक श्री संजय बोरा, उपनिरीक्षक श्री मनोज पांडे,  उपनिरीक्षक श्री मोहन बोरा, उपनिरीक्षक श्री विजय कुमार,  महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मेघा शर्मा,  इसके अतिरिक्त थाना गदरपुर का समस्त पुलिस बल भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा एवं संप्रभुता को बनाए रखने तथा देश की एकजुटता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
 

सरदार पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीएम ने दिलाई एकता की शपथ

रूद्रपुर (सू.वि.)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सभी को सरदार पटेल के आदर्शों एवं विचारों को अपनाते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश चन्द्र आर्य, मोहन सिंह दिवाकर, देव प्रकाश चक्रवर्ती, हेड नाजिर भूपाल सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, ऊधमसिंह नगर के 73,837 किसानों के खातों में पहुंचे 14.76 करोड़ रुपये

रुद्रपुर (सू.वि.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस अवसर पर जनपद ऊधमसिंह नगर में भी विभिन्न न्याय पंचायतों, विकासखंडों तथा जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 80,511 कृषक पंजीकृत हैं। योजना की 24वीं किस्त के रूप में जनपद के 73,837 पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 14 करोड़ 76 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने जनपद के सभी लाभार्थी किसानों से अपील की कि वे अपने बैंक खातों की जांच कर किस्त की धनराशि प्राप्त होने की पुष्टि कर लें। यदि किसी पात्र किसान के खाते में किस्त की धनराशि नहीं पहुंची है, तो वह अपने निकटतम कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि आगामी किस्तों का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त करने के लिए सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए जनपद के सभी किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कृषि, उद्यान, रेशम, मत्स्य, गन्ना, सहकारिता, पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि वे संबंधित विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी उपलब्ध कराते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने में सहयोग करें।
 

Most Viewed