सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

21 मार्च को मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं जाममुक्त बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न मार्गो पर नोडल/सह नोडल नामित करते हुए डीएम ने अधिकारियों की तैनाती की है

Share on:

रूद्रपुर (सू0वि0)।  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 21 मार्च को मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं जाममुक्त बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न मार्गो पर नोडलध्सह नोडल नामित करते हुए अधिकारियों की तैनाती की है। उन्होने बताया कि बाजपुर, हल्द्वानी रोड हेतु नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, सह नोडल/खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी, पूर्ति निरीक्षक विपिन चन्द्र पाठक व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज कुमार दास की तैनाती की है। इसी प्रकार पत्थरचट्टा हेतु नोडल/उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, सह नोडल/नायब तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी असीत आनंद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैलाश पटवाल व पूर्ति निरीक्षक चन्द्र शेखर काण्डपाल की तैनाती की है। नगला हेतु नोडल/तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, सह नोडल/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगला विजय बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा दीपक शुक्ला व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा की तैनाती की गयी है। सिडकुल, सितारगंज हेतु नोडल/उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सह नोडल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सितारगंज प्रतिभा कोहली, खण्ड विकास अधिकारी चिन्ताराम आर्या व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धमेन्द्र सिंह धामी की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।  
 

खबरें

रुद्रपुर में खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया


रुद्रपुर (सू.वि.)। आगामी नवरात्र पर्व के दृष्टिगत सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री सचिन कुर्वे द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 20.03.2026 को आगामी नवरात्र पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु पदार्थों में मिलावट की प्रभावी रोकथाम हेतु ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) जनपद ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर एवं आशा आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर की टीम द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर सघन अभियान के तहत छापेमारी की कार्यवाही करते हुए रूद्रपुर शहर स्थित रम्पुरा सब्जी मंडी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रूद्रपुर शहर स्थित रम्पुरा सब्जी मंडी क्षेत्र का निरीक्षण कर 02 नमूने कुट्टू आटे 01 नमूना कुट्टू गिरी, 01 नमूना मूंगफली एवं 01 नमूना रामदाने का लिया गया। प्रवर्तन द्वारा कुल 05 नमूने लिये जिनको परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त रम्पुरा स्थित अनूप किराना के प्रतिष्ठान स्वामी श्री रघुवर दयाल गुप्ता एवं नयी सब्जी मंड राजीव किराना के प्रतिष्ठान स्वामी श्री नन्द किशोर के विरुद्ध खुले में कुट्टू के आटे का विक्रय न करने के निर्देश की अवहेलना में सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की कार्यवाही प्रचलित कर दी गयी है। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को निम्न निर्देश दिये गये - 1. कुट्टू का आटा बिना वैध खाद्य लाईसेंस /पंजीकरण के निर्माण, पैकिंग, संग्रह व विक्रय नहीं किया जाये । 2. कुट्टु के खुले आटे के विक्रय से परहेज किया जाये। 3. कुट्टू का आटा सील बन्द पैकेट में किया जाये। जिस पर निर्माण/पैकिंग/एक्सपायरी तिथि, निर्माण रिपैकर का सम्पूर्ण पता एवं खाद्य लाईसेंस नं० इत्यादि अनिवार्य रूप से अंकित किया जाये । 4. खाद्य कारोबारकर्ता को कुट्टु के बीज अथवा आटे के क्रय-विक्रय का विवरण लिखित रूप में रखा जाना अनिवार्य होगा । बाह्य प्रदेशों से केवल पंजीकृत ध् लाईसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ता से ही खाद्य पदार्थों को क्रय करने के निर्देश दिये, एवं खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय करने का दैनिक रिकोर्ड रखने के लिए कहा गया। साथ ही आम जनमानस से अपील है कि खाद्य एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख लें तथा निम्न गुणवत्ता अस्वछकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने पर टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर शिकायत कर सकते हैं। अभियान दल में ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त, (खाद्य संरक्षा) जनपद ऊधम सिंह नगर, श्रीमती अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर श्रीमती आशा आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर एवं पंकज कुमार आदि सम्मिलित रहे।

प्रभारी अधिकारी/उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मदिरा कुल 43 दुकानों का आवंटन लाटरी पद्धति से किया गया

आवंटन की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
रूद्रपुर (सू0वि0)।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी/उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सभागार में 24 देशी व 19 विदेशी मदिरा कुल 43 दुकानों का आवंटन लाटरी पद्धति से किया गया। मदिरा दुकानों हेतु कुल 257 आवेदन प्राप्त हुए। जनपद में कुल 152 मदिरा की दुकानों में से 132 मदिरा की दुकानों का नवीनीकरण किया जा चुका है। शुक्रवार को पुरानी 20 मदिरा की दुकानो व 23 नये मदिरा की दुकानों का आवंटन किया गया। जिसमे 07 विदेशी मदिरा की दुकान में मात्र एक-एक आवेदन आने पर विदेशी मदिरा की दुकान टनकपुर रोड खटीमा कमला जोशी, सिसैया सितारगंज गोविन्द सिंह मेहता, छोई रोड पुष्पा कशवाहा, धीमरखेड़ा सिंगारा सिंह, पिपलिया धौराडाम रोड अमरू निशा, नादेही अंशिका कण्डवाल, सुनपहर की दुकान वंशीधर मिश्रा को आवंटित हुई। इसी तरह किच्छा रोड सितारगंज की विदेशी मदिरा की दुकान हेतु 03 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से लाटरी द्वारा नवजोत सिंह को आवंटित हुई। चैती चैहरा विदेशी दुकान हेतु 26 आवेदन प्राप्त हुए लाटरी से अर्जून सिंह खोलिया को आवंटित हुई। रम्पुरा हेतु 13 आवेदन आवंटन मानसी बत्रा, बाजपुर दोराहा 02 आवेदन आवंटन लालबहादुर कुशवाहा, इन्द्रा कालोनी 06 आवेदन आवंटन हरीश चन्द्र जोशी, ढकिया गुलाबो 04 आवेदन आवंटन प्रतीक अग्रवाल, रामराज रोड मण्डी गेट बाजपुर 62 आवेदन आवंटन प्रकाश चन्द्र पाण्डे, धनौरी केला मोड़ 08 आवेदन आवंटन राजवीर सिंह, सकैनिया रोड 09 आवेदन परमेश अरोरा, सुल्तानपुर पट्टी 04 आवेदन आवंटन मनोज, निकट खुर्पिया फार्म किच्छा 08 आवेदन आवंटन नरेन्द्र चन्द्र गुरूरानी, परमानंदपुर 05 आवेदन प्राप्त हुए आवंटन जितेन्द्र सिंह को की गयी। देशी मदिरा में 11 दुकाने एकल आवेदन पर सितारगंज चीनीमिल रोड कैलाश चन्द्र, पुरनापुर टेड़ाघाट रूपेश कुमार, भगवंतपुर मानसी बत्रा, धीमरखेड़ा जसवंत सिंह, हल्दुआ साहू रूबी वर्मा, पटिया कौधाअसरफ भुपेश जायसवाल, पिपलिया धौराडाम रोड अमृत कुमार, प्रतापपुर रोड योगश चन्द्र जोशी, दुकड़ी बिचवा भुपेश जायसवाल, सुनपहर सतीश पाठक, बगियाघाट भूपेन्द्र सिंह कठायत को आवंटित हुई। जबकि देशी मदिरा की दुकान मानपुर रोड 02 आवेदन आवंटन सावित्री देवी, अनाजमंडी काशीपुर 10 आवेदन आवंटन रूपेश कुमार, मलसागिरधरपरु 30 आवदेन आवंटन लोकेश कुमार सक्सेना, जाफरपुर 06 आवेदन आवंटन मानसी बत्रा, चक्की मोड 05 आवेदन आवंटन जितेन्द्र सिंह नेगी, छिनकी किच्छा 17 आवेदन आवंटन रामअयोध्या, बिन्दुखेड़ा रोड दानपुर आवेदन 02 आवंटन संजय सिंह, बानूसी 04 आवेदन आवंटन जसविन्दर सिंह, खुर्पिया फार्म किच्छा 06 आवेदन आवंटन अश्वनी कुमार, निकट परमानंदपुर 02 आवेदन आवंटन लाल सिंह, सकैनिया रोड आवेदन 02 आवंटन सौरभ कुशवाहा, पिपलिया बाजपुर आवदेन 02 आवंटन संदीप कुमार, निकट कोसी काटा बाजपुर आवेदन 03 आवंटन राजकुमार महरोत्रा को लाटरी पद्धति द्वारा दुकाने आवंटित हुई। इस दौरान प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र बिष्ट सहित आवेदनकर्ता व कर्मचारी मौजूद थे।
आवंटन की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर की किशोरियों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की शुरुआत एक ऐतिहासिक पहल के रूप में की गई

कार्यक्रम की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
रुद्रपुर (सू.वि.)।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर की किशोरियों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की शुरुआत एक ऐतिहासिक पहल के रूप में की गई। इस दूरदर्शी निर्णय को आगे बढ़ाते हुए पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का काम शुरू किया। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल टीकाकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि किशोरियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करना भी है, ताकि वे इस गंभीर बीमारी से समय रहते सुरक्षित रह सकें। अभी तक जनपद में 156 किशोरियों को निःशुल्क सफलतापूर्वक वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो इस अभियान की सकारात्मक शुरुआत को दर्शाता है। यह विशेष अभियान 31 मई 2026 तक निरंतर चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल सके। इस पूरी प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर्स सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जागरूकता शिविरों के माध्यम से समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास भी लगातार किया जा रहा है। कई स्थानों पर लोगों के मन में इस वैक्सीन को लेकर जो शंकाएं थीं, उन्हें विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर स्पष्ट किया गया है।जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कुमार एवं एएनएम दीपा जोशी ने स्पष्ट किया है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए यह टीका एक महत्वपूर्ण कवच के रूप में कार्य करता है और इसका कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं है। विशेषज्ञों की इस पहल ने लोगों में भरोसा बढ़ाने का काम किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई गई है, उन्होंने भी अपने अनुभव साझा करते हुए इसे सहज और सुरक्षित बताया। उनके सकारात्मक अनुभव अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं और इससे टीकाकरण के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो रहा है। धामी सरकार की यह पहल केवल एक स्वास्थ्य अभियान नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम है। यह दर्शाता है कि सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारकर आमजन तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।उत्तराखंड में इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं यह साबित करती हैं कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इस मौके पर सीएमओ डा. केके अग्रवाल, सीनियर गायनोक्लोजिस्ट डाॅ. सुरेश कुमार, एएनएम दीप जोशी मौजूद थे।  
कार्यक्रम की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें


 

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, विधायक खजान दास, भरत सिंह चैधरी सहित इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून (संवाद-सूत्र)। क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में एंट्री मिली है। लोकभवन में राज्यपाल ने विधायक खजान दास, भरत सिंह चैधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चैधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने आज धामी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद की शपथ ली। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थी, जिन पर आज विराम लगा। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चैधरी ने संस्कृत में शपथ ली। फिर विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं, जिनमें नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता हो चुकी थी। सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहूर्त चुना गया।
मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया
धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।

21 मार्च को मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं जाममुक्त बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न मार्गो पर नोडल/सह नोडल नामित करते हुए डीएम ने अधिकारियों की तैनाती की है

रूद्रपुर (सू0वि0)।  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 21 मार्च को मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं जाममुक्त बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न मार्गो पर नोडलध्सह नोडल नामित करते हुए अधिकारियों की तैनाती की है। उन्होने बताया कि बाजपुर, हल्द्वानी रोड हेतु नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, सह नोडल/खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी, पूर्ति निरीक्षक विपिन चन्द्र पाठक व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज कुमार दास की तैनाती की है। इसी प्रकार पत्थरचट्टा हेतु नोडल/उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, सह नोडल/नायब तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी असीत आनंद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैलाश पटवाल व पूर्ति निरीक्षक चन्द्र शेखर काण्डपाल की तैनाती की है। नगला हेतु नोडल/तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, सह नोडल/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगला विजय बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा दीपक शुक्ला व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा की तैनाती की गयी है। सिडकुल, सितारगंज हेतु नोडल/उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सह नोडल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सितारगंज प्रतिभा कोहली, खण्ड विकास अधिकारी चिन्ताराम आर्या व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धमेन्द्र सिंह धामी की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।  
 

धामी सरकार की पहल से बदली अमनदीप कौर की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे प्रयास अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों की ताकत से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी विकास खण्ड रुद्रपुर के पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम सतुइया की रहने वाली अमनदीप कौर की है। अमनदीप कौर पहले एक सामान्य गृहिणी के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रही थीं। हालांकि विवाह से पहले उन्हें सिलाई-कढ़ाई का लगभग 8 वर्षों का अनुभव था, लेकिन घरेलू जिम्मेदारियों और सीमित संसाधनों के कारण वह अपनी इस प्रतिभा का उपयोग नहीं कर पा रही थीं। परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक चुनौतियाँ भी सामने आ रही थीं, जिससे उनके सामने आत्मनिर्भर बनने की इच्छा तो थी, लेकिन सही मंच और अवसर की कमी थी। इसी दौरान अमनदीप कौर ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया। वे हैप्पी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और इसके बाद केसरी ग्राम संगठन तथा संघर्ष क्लस्टर के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने लगीं। समूह की नियमित बैठकों में उनकी सक्रिय भागीदारी, लगन और सीखने की इच्छा को देखकर अधिकारियों ने उन्हें ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी दी। इस योजना की जानकारी अमनदीप कौर के जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आई। उन्होंने साहस दिखाते हुए स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया और सिलाई-कढ़ाई के अपने अनुभव को आधार बनाकर एक बुटीक स्थापित करने की योजना बनाई। बुटीक की स्थापना में कुल लगभग 3 लाख रुपये की लागत आई। इसमें योजना के अंतर्गत उन्हें 2 लाख 15 हजार रुपये का बैंक ऋण प्राप्त हुआ, जिसमें 75 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ मिला। इसके अतिरिक्त अमनदीप कौर ने स्वयं भी 75 हजार रुपये का निवेश किया। इस सहयोग और अपने परिश्रम के बल पर उन्होंने अपने गांव में ही सफलतापूर्वक बुटीक की शुरुआत कर दी। आज अमनदीप कौर अपने बुटीक के माध्यम से हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। यह आय न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी दे रही है। गांव की अन्य महिलाएं भी उनसे प्रेरणा लेकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने लगी हैं। अमनदीप कौर की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि सही मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं का सहयोग और महिलाओं का आत्मविश्वास एक साथ मिल जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े परिवर्तन संभव हैं। धामी सरकार की नीतियां और योजनाएं आज प्रदेश की हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अमनदीप कौर की कहानी केवल एक महिला की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर को भी दर्शाती है, जहाँ महिलाएं अब केवल घर की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त होकर प्रदेश के विकास में योगदान दे रही हैं।
 

गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियार सहित एक को  दबोचा

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
गदरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है उसके पास से एक देशी बन्दूक व दो जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चैकी गूलरभोज पुलिस द्वारा दिनांक 19/03/2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर ग्राम कटपुलिया डेम पार से अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी ग्राम कटपुलिया गूलरभोज कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंहनगर उम्र 50 वर्ष के कब्जे से एक अवैध देसी बंदूक 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बरामद किया गया। जिस पर कोतवाली गदरपुर मुकदमा नंबर,88/2026 धारा 03/25 आयुध अधिनियम  का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं। पकड़ने वाली पुलिस टीम में संजय पाठक प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी गूलरभोज), हेड कानि. दयाल गिरी, कानि. रघुवर सिंह, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल थे।

Most Viewed