सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरशिक्षा

मोनाड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में की शानदार सफलता अर्जित की -आदि खुराना ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाॅप किया

Share on:

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
मोनाड पब्लिक स्कूल गदरपुर के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। जिसमें आदि खुराना ने स्कूल में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सिमरनजीत कौर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय, अंजली यादव ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय एवं स्वपनिल श्रीवास्तव ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चैथा स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्यगण, प्रधानाचार्या तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
 

खबरें

आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने वर्चुअल एग्रीस्टैक के अन्तर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री व अंश निर्धारण के कार्यो की समीक्षा की

रूद्रपुर (सू.वि.)। आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने वर्चुअल एग्रीस्टैक के अन्तर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री व अंश निर्धारण के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने बताया कि फार्म रजिस्ट्री में सर्वप्रथम किसानों की आईडी बनायी जानी हैं। उन्होने कहा कि जो खेती करते है उन किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाये। उन्होने कहा कि राजस्व लोक अदालत के माध्यम से भी वादों का निस्तारण किया जाये तथा राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद एग्रीस्टैक के कार्यो अन्य जनपदो की तुलना में सबसे आगे है। जिसपर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद द्वारा प्रसन्ता व्यक्त की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मनीष बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ0 वीके यादव आदि मौजूद थे।
 

रेड रोज काॅन्वेन्ट के सीबीएसई इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा -नवनीत कम्बोज ने 95.2 प्रतिशत प्रथम, शुभ नारंग 95 प्रतिशत द्वितीय, सुकृति ने 93.4 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
सीबीएसई द्वारा जारी इण्टरमीडियट की परीक्षा में रेड रोज काॅन्वेन्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। नवनीत कम्बोज 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा शुभ नारंग 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय व सुकृति ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मे तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अवि नारंग ने 92 प्रतिशत,  अनुपम कुमार 91.4 प्रतिशत, आरूस चुघ 90.8 प्रतिशत अंक, गीत खुराना 90.6 प्रतिशत अंक तथा रीत खुराना 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल, माता-पिता तथा शिक्षक-शिक्षिकाओ का मान बढ़ाया। बच्चों के उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के डायरेक्टर श्री नैब सिंह धालीबाल तथा सह डायरेक्टर श्री संदीप सिंह धालीबाल, प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्कान गोस्वामी व उप प्रधानाचार्य श्री गौरव सक्सेना ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उत्तम अंको के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षक एंव शिक्षिकाओ को भी दिशा निर्देशन हेतु बधाई दी।
 

मोनाड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में की शानदार सफलता अर्जित की -आदि खुराना ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाॅप किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
मोनाड पब्लिक स्कूल गदरपुर के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। जिसमें आदि खुराना ने स्कूल में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सिमरनजीत कौर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त द्वितीय, अंजली यादव ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय एवं स्वपनिल श्रीवास्तव ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चैथा स्थान प्राप्त किया। इस उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्यगण, प्रधानाचार्या तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
 

एस0 एस0 पब्लिक स्कूल, गदरपुर का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
एस0 एस0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 सीबीएसई का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 70 विद्यार्थियों में से 42 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर  विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। मानसी कम्बोज ने स्कूल में 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अर्जुन ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व कवलजीत ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।  विद्यालय के चैयरमैन श्री डी0पी0सिंह ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । श्री सिंह ने विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षाफल के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने सभी बच्चों को विद्यालय का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने पर उनको बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 
 

जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाध् िने जनपद के प्रत्येक तहसील मुख्यालय में प्रथम व तृतीय मंगलवार से तहसील दिवस के आयोजन हेतु रोस्टर जारी किया 

रूद्रपुर (सू.वि.)। जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद के प्रत्येक तहसील मुख्यालय में प्रथम व तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से तहसील दिवस के आयोजन हेतु रोस्टर जारी किया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 19 मई तृतीय मंगलवार को रूद्रपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 02 जून प्रथम मंगलवार को किच्छा, 16 जून तृतीय मंगलवार को सितारगंज, 07 जुलाई प्रथम मंगलवार को जसपुर, 21 जुलाई तृतीय मंगलवार को काशीपुर, 04 अगस्त प्रथम मंगलवार को बाजपुर, 18 अगस्त तृतीय मंगलवार को गदरपुर, 01 सितम्बर प्रथम मंगलवार को नानकमत्ता व 15 सितम्बर तृतीय मंगलवार को खटीमा में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिस तहसील दिवस को राजकीय अवकाश घोषित होगा उसके स्थान पर दूसरे दिन कार्य दिवस को तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को परगनाधिकारी की अध्यक्षता में परगनाध्तहसील कार्यालय में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।
 

पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजु भुडडी बनी महिला मोर्चा जिला चंपावत की प्रभारी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को नीचे तक धार देने के लिए विशात बिछानी शुरू कर कर दी है इसी कड़ी में महिला मोर्चे की कुमायूं संयोजक पूर्व पालिका अध्यक्ष गदरपुर और  तेज तर्रार नेत्री अंजू भुडडी को रानीखेत जिला महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया पार्टी नेतृत्व का यह फैसला आगामी चुनाव चुनौती और महिला वोट बैंक के बीच पेठ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अपने राजनीतिक सफर में  महिला मोर्चे की दो बार जिला अध्यक्ष एवं एक बार भाजपा उधम सिंह नगर की जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुकी है। यही से उनके नेतृत्व क्षमता ने संगठन के शीर्ष पदाधिकारी का ध्यान खींचा था।  महिला मोर्चा के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिला काशीपुर और जिला उधम सिंह नगर में जिला अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व को बखूबी निभाया था और बड़ी भारी संख्या में महिलाओं को महिला मोर्चे और पार्टी के साथ जोड़ा था संघात्मक तौर पर अंजु भुडडी को अनुशासन और जमीनी पकड़ के लिए जाना जाता है। रानीखेत जैसे संवेदनशील और राजनीतिक रूप से सक्रिय जिले में महिला मोर्चा का प्रभारी बना यह दर्शाता है कि पार्टी को उनकी जनसंपर्क क्षमता पर पूरा भरोसा है और उनकी इस क्षमता से महिला मोर्चा को विशेष लाभ मिलेगा। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि अंजु भुडडी की मौजूदगी से महिला मोर्चा रानीखेत में नई ऊर्जा का संचार होगा यह न केवल सरकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचने में सेतु का काम करेगी बल्कि संगठन के भीतर संवाद हीनता को खत्म कर कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का प्रयास भी करेंगे और महिलाओं को महिला मोर्चा से जोड़कर तीसरी बार उत्तराखंड के अंदर भारतीय जनता पार्टी  की सरकार बनाने में भी विशेष सहयोग करेंगे उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
 

गदरपुर पुलिस ने झगड़ा फसाद व मारपीट में शामिल दो अभियुक्तों को चाकू के साथ किया गिरफ्तार


(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
कोतवाली गदरपुर पुलिस की कार्यवाही झगड़ा फसाद कर मारपीट करने तथा लोगो में अपना भय दिखाने  वाले 02 अभियुक्तों को  घटना में शामिल एक अदद नाजायज चाकू  के साथ किया गिरफ्तार।  दिनांक 11/05/2026 को वादी  गुरदेव सिंह पुत्र स्व० रतन सिंह निवासी ग्राम- इटव्वा, थाना-बाजपुर जिला उधम सिंह नगर के द्वारा थाना गदरपुर में दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0 थ्प्त् छ0. थ्प्त् छव्- 130 ध् 2026 धारा  115 (2)/126 (2)/351 (2)/352 बी0एन0एस0 बनाम जगमीत सिंह व जिम्मी निवासीगण ग्राम डलपुरा, थाना-गदरपुर ने गूलरभोज पंजीकृत किया गया। उक्त  प्रकरण में एक विडियो सोसल मिडिया पर वायरल हो रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्गत किए गए थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक  काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते आज दिनांक 12-05-2026 को पुलिस टीम द्वारा नाम 1-जगमीत सिंह पुत्र सुखवंत सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी-डलपुरा गूलरभोज कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर , 2- जिम्मी उर्फ रमन कपूर पुत्र कुलदीप कुमार उम्र 33 वर्ष निवासी- खेमपुर सेठवाला गदरपुर जिला उधमसिंह नगर  को घटना में प्रयुक्त एक एदद नाजायज चाकू के साथ अन्तर्गत धारा 115(2)-126(2)-351(2)-352- 3(5)बी-एन-एस व 4-25 आयुध अधिनिय  में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियोग में अन्य अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्ष कमेघा शर्मा (प्रभारी चौकी गूलरभोज), कानि. रघुवर सिंह, कानि. लक्ष्मण कुमार शामिल थे।