असत्य पर सत्य की विजय, विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया --अनाज मंडी रामलीला कमेटी द्वारा इण्टर कालेज में रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के जलाये पुतले, देखने को उमड़ा सैलाव
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नगर में असत्य पर सत्य की विजय, विजय दशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनाज मंडी श्री रामलीला रामलीला कमेटी के तत्वाधान में निर्देशक सिद्धार्थ भुसरी एवं अध्यक्ष अशोक सुधा मार्गदशन में कलाकारों ने श्रीराम व रावण की सेना मुख्य बाजार से युद्व करते हुए राजकीय इण्टर कालेज पहुंची। ऐसे लग रहा था जैसे मानो सचमुच का युद्ध हो रहा है। राजकीय इण्टर कालेज में राम-रावण युद्व को देखने के लिए मैदान में व छतों पर लोगो का सैलाब उमड़ा रहा। यु;द्ध में राम की सेना रावण की सेना पर भारी पड़ रही थी कभी रावण की सेना राम की सेना पर भारी पड़ रही थी। लग रहा था कि जैसे सचमुच युद्व छिड़ गया हो। अंत में राम ने रावण की नाभि में तीर मारा रावण युद्ध के बाद श्रीराम के आदेश पर लक्ष्मण को रावण से नीति शास्त्र के बारे में ज्ञान लेने को कहा। रावण ने लक्ष्मण को नीति शास्त्र का ज्ञान दिया। अन्त में श्रीराम व लक्ष्मण ने रावण की मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरान्त रावण एवं उसके परिवार के पुतले जलाये गये। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर, अजय खेड़ा, विजय सुखीजा, अशोक पोपली, सतीश छाबड़ा, रविन्द्र वीर सिंह, निर्मल नारंग, सचिव मुलखराज अरोरा, धीरज इश्पुजानी, प्रवील गगनेजा, डाॅ. गणपति विश्वास,, अनिल बत्रा, सक्षम ग्रोवर, श्याम सुन्दर कालड़ा, ऋषि भुसरी, कपिल छाबड़ा, उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, सुभाष खुराना, उपसचिव आशीष अनेजा, चिराग मुरादिया, संजय डंग, संजीव गाबा, सागर अनेजा, संरक्षक मंडल में हरिचन्द्र छाबड़ा, अजीत कुमार भुसरी, अशोक भुड्डी, अशोक हुड़िया, रविन्द्र बजाज, राजकुमार भुड्डी, लेखराज भुड्डी, विजय छाबड्ा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल, आदित्य सुखीजा, प्रवीण गिल्होत्रा, जितेन्द्र मिगलानी, महाबीर दल अध्यक्ष अमित भुड्डी, महासचिव अनमोल भुड्डी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण, विधायक अरविन्द पांडेय, टीकम खेड़ा, राजेन्द्र पाल सिंह, गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनेाज गुम्बर, राजेश डाबर, मनोज डाबर, मोहन खेड़ा, अंकित खेड़ा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा शिव मंदिर एवं आवास विकास में भी रावण का पुतला जलाया गया।




